शाहरुख खान के सामने छलका 26/11 हमले की गवाह देविका रोटावन का दर्द, बताया 9 साल की उम्र में कैसे दिखाई हिम्मत

खबर सार :-

आतंकवादी कसाब के खिलाफ गवाही दे पाना सबके बस की बात नहीं थी। वह तो नौ साल की थी। 26/11 हमले की गवाह देविका रोटावन ने इस वाकिए पर पूछे गए सभी सवालों का उत्तर दिया। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने दुनिया के सामने एक बालिका की आंखों देखी का प्रस्तुतीकरण किया है।
पिता ने दिखाया बहादुरी का रास्ता, अदालत में कसाब के खिलाफ गवाही में आया काम

खबर विस्तार : -

मुंबई, बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026 के दौरान 26/11 मुंबई आतंकी हमले की विभीषिका को दुनिया के सामने एक बार आखों देखी लाने की कोशिश की है। खान ने इस हमले में सबसे कम उम्र की जीवित गवाहों में शामिल देविका रोटावन से खास बातचीत की। इस हमले को याद करते हुए आज भी लोगों की रूहें कांप जाती हैं। ताज होटल में चलीं दनादन गोलियां और धुएं के गुबार जब दिमाग में दौड़ते हैं तो ऐसे दृश्य किसी को भी डरा देते हैं।

यह भी पढ़ें :मल्टीमीडिया तकनीक से जीवंत होगा काशी का गौरवशाली इतिहास, आठ मिनट का होगा विशेष लेजर शो

9 साल की उम्र में आतंकी के खिलाफ गवाही दी थी

इन हालातों के बारे में इतिहास को लोगों के सामने लाने की कोशिश करते हुए अभिनेता ने देविका से उसकी हिम्मत पूछी। उसका पराक्रम और साहस आज की युवा पीढ़ी के लिए एक ज्ञानवर्धक लेसन है। देविका के बारे में शायद ही ज्यादा लोग जानते हों। वह अपनी बहादुरी की बदौलत महज 9 साल की उम्र में आतंकी अजमल कसाब के खिलाफ अदालत में गवाही देने पहुंची थी। कसाब एक खूंखार आतंकवादी था।

इसके खिलाफ कई सालों तक उसकी आपराधिक पृष्ठभूमि को दुनिया के सामने साबित करने में बीत गए। आतंकी के द्वारा किए गए हमले पर लगातार पूरी दुनिया की मीडिया के कैमरे ऑन रहे। यहां तक की कई देशों ने भी भारत की पुलिस की मदद करने के लिए प्रस्ताव रखे, लेकिन तत्कालीन सरकार ने मदद लेने से इनकार कर दिया था। इसी बीच आतंकियों ने कई भारतीय और विदेशी लोगों को मार दिया था। 

अपने आप को जीवित रखने के लिए क्या किया

शाहरुख ने उससे जानना चाहा कि इतनी छोटी उम्र में उन्होंने किस तरह खुद को संभाला और सबके सामने सच बोलने का साहस जुटाया। शाहरुख खान ने उसे बहादुर प्रेरणा के रूप में प्रस्तुत किया है। इस दौरान कई सवाल भी किए गए। उससे पूछा कि उन विषम परिस्थितियों में अपने आप को जीवित रखने के लिए आपने क्या किया?
बातचीत के दौरान शाहरुख ने देविका से पूछा, 9 साल की उम्र में, इतनी छोटी उम्र में आपको गवाही देने के लिए अदालत बुलाया गया और आपने गवाही भी दी।

शाहरुख खान बताया कि जिस समय लोग दहल रहे थे टीवी के सामने लगातार दुबके बैठे भयावह दृश्य देख रहे थे, उस वह गंभीर परिस्थितियों का सामना कर रही थी। आतंकी के खिलाफ गवाही देने की हिम्मत कैसे जुटाई? मैं व्यक्तिगत तौर पर जानना चाहता हूं कि उस उम्र में आपके अंदर इतनी हिम्मत कहां से आई कि आप अदालत गईं और सबके सामने गवाही दीं? इस सवाल के जवाब में देविका ने उस समय को याद किया, जब अस्पताल से छुट्टी मिली थी।

उसने अजमल कसाब को अपनी आंखों से देखा था

उसके बाद वह अपने परिवार के साथ राजस्थान स्थित गांव लौट गई थीं। इस मसले पर मुंबई क्राइम ब्रांच की ओर से उनके परिवार को फोन आया और अदालत में आकर गवाही देने के लिए कहा गया। दरअसल, देविका के पिता ने दोनों आतंकियों को देखा था, जबकि उसने अजमल कसाब को अपनी आंखों से देखा था। यह परिस्थितियां उसने अदालत में बताने का निश्चय किया। देविका ने कहा, जब मुझे अस्पताल से छुट्टी मिली तो मैं राजस्थान के अपने गांव चली गई थी।

कुछ समय बाद मुंबई क्राइम ब्रांच से फोन आया। उन्होंने पूछा कि क्या आप अदालत आकर गवाही देंगी? हमने कहा कि हम तैयार हैं। देविका ने अपनी हिम्मत का श्रेय पिता को दिया। उन्होंने कहा, मुझे यह हिम्मत अपने पिता से मिली। मेरे पिता हमेशा कहते थे कि सच के रास्ते में कहीं न कहीं मुश्किलें जरूर आएंगी, लेकिन आपको उनका बहादुरी से सामना करना होगा। देविका ने कहा, मेरे पिता भारतीय सेना, नौसेना और पुलिस के जवानों की बहादुरी से भी प्रेरणा लेते थे। 

आतंकी हमलों ने पूरे देश को झकझोर दिया था

गौरतलब है कि 26 नवंबर 2008 को मुंबई में हुए आतंकी हमलों ने पूरे देश को झकझोर दिया था। भारी हथियारों से लैस आतंकियों ने मुंबई की कई प्रमुख जगहों को निशाना बनाकर एक के बाद एक हमले किए थे। इस हमले में अजमल कसाब एकमात्र ऐसा आतंकी था, जिसे जिंदा पकड़ा गया था। कसाब ने भी भागने की पूरी ताकत लगा दी थी, लेकिन बहादुर पुलिस ने उसकी ऐसी घेराबंदी की कि वह उनसे नहीं बच पाया। बाद में देविका रोटावन ने उसके खिलाफ अदालत में गवाही दी थी।

वह इस मामले की अहम गवाहों में शामिल रहीं। अंतरराष्ट्रीय हल्के में भी सवाल उठ रहे थे। उसे घटना में कई विदेशी नागरिक भी मारे गए थे, लेकिन पाकिस्तान से आए कसाब की आतंकी होने की प्रमाणिकता के पर्याप्त सबूत भारत ने जुटा लिए थे। 21 नवंबर को आयोजित ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026 में देविका रोटावन को उनके साहस और हौसले के लिए सम्मानित किया गया। बाद में कसाब को आतंकी प्रमाणित कर उसके खिलाफ अदालत में निर्णय आया और फांसी देने की सजा सुनाई गई। अजमल कसाब को फांसी दे दी गई थी।

यह भी पढ़ें : पवई झील पर 30 करोड़ के म्यूजिकल फाउंटेन का आज होगा उद्घाटन

अन्य प्रमुख खबरें