पवई झील पर 30 करोड़ के म्यूजिकल फाउंटेन का आज होगा उद्घाटन
खबर सार :-
मुंबई की पवई झील के गणेश घाट पर 30 करोड़ की लागत से तैयार किए गए 180 मीटर लंबे अत्याधुनिक म्यूजिकल फाउंटेन और लाइट एंड साउंड शो का उद्घाटन किया जा रहा है। आज शुरू होने वाले इस आयोजन में महाराष्ट्र के कौशल विकास मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा की उपस्थिति रहेगी।
खबर विस्तार : -
मुंबई, देश का सबसे बड़ा म्यूजिकल और लाइट एंड साउंड शो का इतिहास बनने जा रहा है। 180 मीटर लंबे स्टेट ऑफ द आर्ट म्यूजिकल फाउंड लाइट एंड साउंड सो के जरिए इसे शिवाजी महाराज की शानदार कहानी के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। इसको टेक्नोलॉजी की मदद से आकर्षक और सुंदर बनाने की कोशिश की गई है। मुंबई के पर्यटन की शान के लिए कई बड़ी चीज महाराष्ट्र में मौजूद हैं। परंतु एक और मील के पत्थर के रूप में इस नए पर्यटन केंद्र को विकसित किया जा रहा है। पवई झील की खूबसूरती में चार चांद लगाने का यह अनोखा पर्यटन स्थल आकर्षक ढंग से तैयार किया गया है।
ये भी पढ़ेंः पलानी के मुरुगन मंदिर में ‘कंडा षष्ठी’ उत्सव कल, सुबह 11 बजे तक पहाड़ी पर जा सकेंगे श्रद्धालु
वर्ल्ड क्लास मल्टीमीडिया लाइट एंड साउंड शो बनाया गया
इस पर करीब 30 करोड रुपए का खर्च आ रहा है। अभी तक का इतिहास बता रहा है कि देश के सबसे बड़े फाउंटेन के रूप में यह तैयार किया गया है। मंत्री लोढ़ा की कोशिशों के मुताबिक मुंबई सब अर्बन जिला के प्लानिंग और डेवलपमेंट कमिटी की परियोजना के लिए बड़े फंड की व्यवस्था की गई है। इसकी खासियत में कई महत्वपूर्ण बातें शामिल हैं, जिसमें इस प्रोजेक्ट के तहत एक वर्ल्ड क्लास मल्टीमीडिया लाइट एंड साउंड शो बनाया गया है। इसमें म्यूजिकल फाउंटेन, वाटर स्क्रीन और फायर जेट शामिल किए गए हैं।
मुंबई की पवई झील के गणेश घाट पर 30 करोड़ की लागत से तैयार 180 मीटर लंबे अत्याधुनिक म्यूजिकल फाउंटेन और लाइट एंड साउंड शो का उद्घाटन महाराष्ट्र के कौशल विकास मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा रविवार 22 नवंबर की शाम को करेंगे। इस शानदार 180 मीटर लंबे स्टेट-ऑफ-द-आर्ट म्यूजिकल फाउंटेन और लाइट एंड साउंड शो के जरिए शिवाजी महाराज की शानदार कहानी और मराठों की बहादुरी को मॉडर्न टेक्नोलॉजी की मदद से शानदार रूप में दिखाया जाएगा। करीब 30 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा यह 180 मीटर लंबा यह फाउंटेन देश के सबसे बड़े फाउंटेन में से एक होगा।
स्पेशल इफेक्ट की जारी तीन अलग-अलग फिल्में दिखाई जाएंगी
महाराष्ट्र की संस्कृति शांत मुंबई की स्पेशल इफेक्ट की जारी तीन अलग-अलग फिल्में दिखाई जाएगी। यह म्यूजिकल फाउंटेन तालाब के पानी में हवा भरने में काम करेगा। इलाके में बढ़ाने वाले तापमान को नियंत्रित करने में भी यह संसाधन बेहद महत्वपूर्ण होगा। इवेपरेशन से ठंडक पैदा की जाएगी और हवा क्वालिटी में सुधार किया जाएगा। इस फाउंटेन में कई और खूबियां भी हैं। म्यूजिकल धुन पर नाचते वॉटर फाउंटेन लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे। साथ ही प्रोटेक्शन ऑफ़ वाटर स्क्रीन पर लेजर इमेज की खूबसूरती का आकर्षक कांबिनेशन दर्शकों को रुकने और देखने के लिए विवश करेगा। इस शो में वाटर जेट और 27 फायर जेट शामिल किए गए हैं।
यह 40 मीटर से 130 फीट की ऊंचाई तक जाएंगे। इस बात की जानकारी दी है कि प्रोजेक्ट मुंबई के पर्यटन विकास को नई दिशा देने के लिए तैयार है।ं साथ ही यह आवश्यक जन सुविधाओं के सरोकारों में बेहद महत्व अदा करेंगे। पवई झील की सुंदरता में बढाने के मकसद से इसे शुरू किया गया है। बेहद जरूरी प्रोजेक्ट आने वाले समय में यहां की सांस्कृतिक विरासत का उदाहरण बनेंगे। मुंबई सब अर्बन जिला की कलेक्टर ने इसे लागू करने वाली एजेंसी के बारे में कहा कि यह प्लान लेआउट और म्युनिसिपल कॉरपोरेशन को जमा किए गए हैं। सरकार की एवं शहर की सभी जरूर को ध्यान में रखते हुए आवश्यक नियमों का पालन किया गया है।
दर्शकों को एक यादगार ऑडियो-विज़ुअल अनुभव देगा
म्यूज़िक की धुन पर नाचते वॉटर फाउंटेन, आग की लपटें और प्रोजेक्शन और वॉटर स्क्रीन पर लेजर इमेज का खूबसूरत कॉम्बिनेशन दर्शकों को एक यादगार ऑडियोविज़ुअल अनुभव देगा। इस प्रोजेक्ट को मुंबई सबअर्बन डिस्ट्रिक्ट की डिस्ट्रिक्ट प्लानिंग कमिटी के टूरिस्ट डेस्टिनेशन डेवलपमेंट फंड से मंज़ूरी मिली है। म्हाडा के बिजली विभाग ने बताया कि प्रोजेक्ट के ऑपरेशन और मेंटेनेंस से जुड़े नियम संबंधित एग्रीमेंट के अनुसार लागू किए जाएंगे। यह प्रोजेक्ट मुंबई के पर्यटन को बढ़ावा देगा और रोजगार के नए अवसर पैदा करेगा। हम मुंबई को ग्लोबल टूरिज्म मैप पर अहम जगह दिलाने के लिए ऐसी नई कोशिशों को लागू करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
ये भी पढ़ेंः Panchang 22 November 2026: रविवार 22 नवंबर 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
अन्य प्रमुख खबरें
-
मध्य प्रदेश के ताप्ती कंजर्वेशन रिजर्व में शुरू होगी जंगल सफारी
2026-11-22
-
देव दीपावली पर 3-डी प्रोजेक्शन मैपिंग से विश्व को सनातन संस्कृति की गाथा सुनाएगी काशी
2026-11-21
-
सर्दियों की शुरुआत के साथ ‘वन वाटिका पार्क’ में बढ़ने लगे पर्यटक
2026-11-21
-
बांधवगढ़ में जंगली हाथी और प्रवासी पक्षी भी बन रहे पर्यटकों के आकर्षण
2026-11-19
-
मंदसौर जिले के गांधीसागर में पर्यटन को मिलेगी नई गति: मोहन यादव
2026-11-18
-
पहाड़ी वादियों के बीच रोमांचकारी गतिविधियां, विकास की ओर अग्रसर पौड़ी गढ़वाल
2026-11-17
-
दार्जलिंग की पहाड़ियों में मिलेगा सुकून, Mirik झील फिर देगी पर्यटन का सुकून
2026-11-17
-
नेपाल में धार्मिक पर्यटन को पंख, काली गंडकी क्षेत्र का हो रहा विकास
2026-11-16
-
ताजा बर्फबारी से पर्यटकों-पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों में खुशी की लहर
2026-11-11
-
कर्नाटक में स्थित है गोरावनाहल्ली महालक्ष्मी मंदिर, जानें इसकी मान्यता
2026-11-04
-
सर्दियों में घूमने के लिए बेस्ट हैं उत्तराखंड के ये हिल स्टेशन
2026-10-31
-
हिसार में स्थित है अग्रोहा धाम, मां लक्ष्मी के आशीर्वाद से बसी थी नगरी
2026-10-30
-
MP : आज भी बांधवगढ़ tiger रिजर्व, पर्यटकों के लिए खुले हैं द्वार
2026-10-30
-
केडी सिंह बाबू स्मारक एवं संग्रहालय दिसंबर तक होगा तैयार
2026-10-28
-
अरुणाचल के तवांग में कल से शुरू होगा अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मार्ट
2026-10-28