लखनऊ के लोककला संग्रहालय में बनेगा चिल्ड्रेन एक्टिविटी जोन, वर्कशॉप के लिए भी मिलेंगी जगहें
खबर सार :-
उत्तर प्रदेश की 616 पर्यटन परियोजनाएं कार्यदायी संस्थाओं से हस्तांतरित करने की तैयार कर ली गई है। जबकि परंपरा केंद्रों और वार्षिक कार्ययोजना की समीक्षा करते हुए पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने परियोजनाओं के लंबित एस्टीमेट 31 अक्टूबर तक जमा करने के निर्देश दिए हैं।
खबर विस्तार : -
लखनऊ, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज पर्यटन विभाग की समीक्षा बैठेक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई कार्य योजनाओं पर काम चल रहा है। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने इन सभी की समीक्षा करते हुए लंबित कार्याें को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बुधवार को एक बैठक की। इस बैठक में कार्यदाई संस्थाओं और अधिकारियों के बीच विभाग की समीक्षा हुई। बैठक के दौरान उन्होंने लंबित एस्टीमेट जमा करने के लिए कहा है। पर्यटन मंत्री ने 2026 और 27 की कार्य योजना के संबंध में जानकारी ली। इस बार उत्तर प्रदेश की 2026-27 से संबंधित 511 परियोजनाओं के लिए एस्टीमेट तैयार किया जाना था। इसमें 251 के संबंध में अभी तक कागज का कोरम पूरा नहीं किया गया है।
यह भी पढ़ें : INDIA alliance के मिशन का नाम और जगह बदला, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ चलेगा आंदोलन
कई जिलों में म्यूजियम एवं संग्रहालय का निर्माण किया जा रहा
उन्होंने कहा है कि जो काम होने हैं, उनके संबंध में लेट लतीफ न किया जाए। ऐसा करने से कार्य रुक जाएंगे । इस महत्वपूर्ण बैठक में अपर मुख्य सचिव एवं पर्यटन महानिदेशक अमृत अभिजात भी मौजूद थे। प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हर कोशिशें कर रहे हैं। इसीलिए हर नजरिए से पर्यटन की सुविधाओं का विस्तार किया जाना है। सांस्कृतिक गतिविधियों और पर्यटन स्थलों को नए अंदाज में आधुनिक बनाने के लिए काम किए जाएंगे। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में म्यूजियम एवं संग्रहालय का निर्माण किया जा रहा है ।
बता दे की फिरोजाबाद में ग्लास म्यूजियम बनाया जा रहा है। वाराणसी के लम्ही गांव में मुंशी प्रेमचंद स्मारक संग्रहालय एवं पुस्तकालय का निर्माण लगभग हो चुका है। देवरिया, झांसी, बिजनौर में होने वाले कार्याें की समीक्षा की गई। यहां पर भी संग्रहालय का निर्माण किया जा रहा है। राज्य में जहां कहीं भी पर्यटन स्थल विकसित किए जाते हैं, वहां की विरासत को भी लोगों के सामने लाने की कोशिश की जा रही है। यही राज्य की धरोहर के रूप में संरक्षित की जानी हैं। पर्यटन विभाग की जिलों से स्वीकृत सामग्री को पर्यटन विभाग की वेबसाइट से जोड़ा जा रहा है।
फिरोजाबाद में विकसित किया जा रहा कांच का संग्रहालय
अधिकारियों के अनुसार, देश के पहले समर्पित ग्लास म्यूजियम के रूप में फिरोजाबाद में विकसित किया जा रहा कांच की संग्रहालय वर्ल्ड लेवल का होगा। बाराबंकी में हॉकी खिलाड़ी केडी सिंह बाबू के पैतृक आवास पर बन रहे संग्रहालय को जल्द पूरा करने के लिए कहा गया है। इसी तरह लखनऊ के लोक कला संग्रहालय को विकसित किया जाएगा। यहां पर दीर्घा बनाई जाएगी। बच्चों की लिए गतिविधियां, कार्यशालाओं का विकास किया जाएगा। लखनऊ के नौसेना सुर संग्रहालय, आगरा के छत्रपति शिवाजी महाराज संग्रहालय की प्रगति के बारे में जानकारी की। कार्याें के लिए आवश्यक वस्तुओं एवं धन की जरूर को पूरा करने के लिए पर्यटन मंत्री ने आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा है की समय रहते काम कर लिए जाएं।
75 जिलों में तहसील स्तर पर सांस्कृतिक गतिविधियां होंगी
प्रदेश सरकार की योजना है की हर जिले में कोई ऐसा पर्यटन स्थल या संग्रहालय बनाया जाए जो ऐतिहासिक धरोहर के रूप में विकसित किया जा सके और पर्यटन के लिहाज से लोग वहां घूमने फिरने के लिए आवें। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। वैसे तो प्रदेश सरकार की ओर से 75 जिलों में तहसील स्तर पर सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित करने की योजना चल रही है। इस दिशा में यह देखना है कि लखनऊ के भातखंडे संगीत विद्यालय जैसे और स्थान तैयार किए जाएंगे या नहीं। पिछले वर्ष के मुकाबला 2026.27 के लिए सरकार ने कई कार्य योजनाओं तैयार की हैं। इनके दिशा में प्रयास चल रहा है कि वह समय के रहते पूरे कर लिए जाएं।
यह भी पढ़ें : राहुल गांधी पर सुधांशु त्रिवेदी का निशाना, बोले- जनता का समर्थन मेहनत से मिलता है, घूमने-फिरने से नहीं
अन्य प्रमुख खबरें
-
अरुणाचल के तवांग में कल से शुरू होगा अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मार्ट
2026-10-28
-
MP: शरद पूर्णिमा पर सजेगी सांस्कृतिक संध्या, मुक्ताकाशी मंच पर होगा आयोजन
2026-10-24
-
अयोध्या में पर्यटकों से गुलजार रहते हैं बाजार, स्थानीय कारोबार को गति
2026-10-23
-
द्वारका में बन रहा श्रीकृष्ण संग्रहालय, तकनीक से जीवंत होंगी लीलाएं
2026-10-22
-
अयोध्या में चित्रगुप्त धाम का विकास, श्रद्धालुओं को मिलेंगी सुविधाएं
2026-10-21
-
UP में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा, 19 जिलों में मंदिरों का कायाकल्प
2026-10-14
-
जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में सीजन की पहली बर्फबारी, पर्यटकों में उत्साह
2026-10-14
-
अनदेखी का शिकार बनीं अमरकंटक की 3 कुटियां, ध्यान के लिए हुआ था निर्माण
2026-10-13
-
हिमाचल में 11 नवंबर से शुरू होगा लवी मेला, गीत-संगीत से गूंजेंगी शामें
2026-10-12
-
UP में ‘महर्षि भृगु काॅरिडोर’ बनाने की तैयारी, मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
2026-10-12
-
सर्दियों से पहले शिमला पर्यटकों से गुलजार, वीकेंड पर बढ़ी चहल-पहल
2026-10-10
-
वीकेंड से पहले हिमाचल में बढ़े पर्यटक, होटलों में बढ़ी बुकिंग
2026-10-09
-
अयोध्या में दिखेगी ‘पुष्पक विमान’ की झलक, दीपोत्सव की तैयारियां तेज
2026-10-07
-
बद्रीनाथ धाम में नया रिकॉर्ड, 18.67 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे
2026-10-05
-
मानसून खत्म होने के साथ हिमाचल में बढ़ी पर्यटकों की चहलकदमी
2026-10-03