MP: भेड़ाघाट के दो दिवसीय नर्मदा महोत्सव का भव्य आगाज, पहले दिन सुनील लोधी और जसपिंदर नरूला की होगी प्रस्तुति
खबर सार :-
मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल भेड़ाघाट में आज शनिवार से दो दिवसीय नर्मदा महोत्सव का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। शरद पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित महोत्सव में भक्ति संगीत, शास्त्रीय नृत्य और लोक कलाओं का मनमोहक प्रदर्शन होगा।
खबर विस्तार : -
जबलपुर, दो दिवसीय नर्मदा महोत्सव के पहले दिन सुप्रसिद्ध भजन गायक सुनील लोधी और मुंबई की मशहूर सूफी गायिका जसपिंदर नरूला अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को सराबोर करेंगे। इंडियन आइडल फेम अरुणिता कांजीलाल और पार्श्व गायिका ऋचा शर्मा अपनी सुरीली आवाज से महोत्सव के दूसरे दिन महफिल को सजाएंगी।
यह महोत्सव लगातार 23वें वर्ष आयोजित किया जा रहा है। इसमें कई विभागों का सहयोग है। हर वर्ष की तरह इस बार भी कार्यक्रम का आयोजन धुआंधार जलप्रपात के समीप स्थित मुक्ताकाशी मंच पर होगा। यह स्थान यहां के लिए काफी प्रसिद्ध है। नर्मदा नदी की कलकल धारा, संगमरमर की ऊंची चट्टानों और प्राकृतिक सौंदर्य के बीच कार्यक्रम का आनंद ही कुछ और है। आज से होने वाला यह महोत्सव धार्मिक आस्था के साथ-साथ संगीत और सांस्कृतिक विरासत की पहचान दिलाएगा।
यह भी पढ़ें: मेलानिया Trump की मध्यस्थता से रूस और यूक्रेन के बीच अस्थायी युद्धविराम: Oleshky में राहत की उम्मीद
फिल्म हनुमान अंश के लोकप्रिय भजन गायक यहां पहुंचेंगे
जेएटीसीसी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मानवेंद्र सिंह ने की ओर से बताया गया है कि 24 अक्टूबर को पहली सांस्कृतिक संध्या का प्रमुख आकर्षण देखने को मिलेगा। यहां पर सुप्रसिद्ध भजन गायक सुनील लोधी और मुंबई की सूफी गायिका जसपिंदर नरूला का गायन सुनने को मिलेगा। इसके बाद फिल्म हनुमान अंश के लोकप्रिय भजन मैने तेरे ही भरोसे के गायक सुनील लोधी यहां पहुंचेंगे। वह अपने सहयोगी कलाकारों के साथ भक्तिमय रसधारा में सबको नहलाएंगे। कायक्रम में पूरी उम्मीद है कि जसपिंदर नरूला अपनी आवाज और सूफी गायन की खास शैली से कार्यक्रम में चार चांद लगाएंगी।
मां नर्मदा की पूजा-अर्चना के साथ महोत्सव का शुभारंभ होगा
आज शाम सात बजे मां नर्मदा की पूजा-अर्चना के साथ महोत्सव का शुभारंभ होगा। पहले दिन की सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत शाम 7.30 बजे जबलपुर की समृद्धि अय्यर के नवदुर्गा शास्त्रीय नृत्य से होगी, जबकि 7.45 बजे सागर के दीपेश पांडे और उनके साथी कलाकार बधाई-नोरता नृत्य प्रस्तुत करेंगे। रात 8.15 बजे से सुनील लोधी और उनके सहयोगियों के भजनों का कार्यक्रम होगा। रात नौ बजे से जसपिंदर नरूला गायन प्रस्तुत करेंगी। शास्त्रीय नृत्य, लोक परंपरा, भजन और सूफी संगीत आज भी पसंद की जाती है। इसलिए इसको कार्यक्रम में जगह दी गई है। पहले दिन के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रदेश के संस्कृति एवं पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र सिंह लोधी मुख्य अतिथि होंगे।
सांसद आशीष दुबे कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। इस दौरान कई महत्वपूर्ण व्यक्तियों में राज्यसभा सदस्य विवेक कृष्ण तन्खा, विधायक अजय विश्नोई, नीरज सिंह, लखन घनघोरिया, संतोष वरकड़े सहित जिला पंचायत अध्यक्ष आशा गोंटिया की मौजूदगी रह सकती है। उधर, आज ही दूसरे दिन की तैयारी की जा रही है। अरुणिता कांजीलाल और ऋचा शर्मा को दूसरे दिन महत्वपूर्ण कार्यक्रम पेश करते हुए देखा जाएगा। नर्मदा महोत्सव का दूसरा और समापन दिवस रविवार, 25 अक्टूबर को आयोजित होगा। इस दिन भी शाम सात बजे मां नर्मदा का पूजन किया जाएगा। इसमें अतिथियों कई और महत्वपूर्ण कार्यक्रम हैं।
दीप प्रज्ज्वलन के साथ शूरू होगा दूसरे दिन का आयोजन
दूसरे दिन स्वागत और दीप प्रज्ज्वलन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। दूसरे दिन के कार्यक्रमों के मुख्य अतिथि प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह होंगे। राज्यसभा सदस्य सुमित्रा बाल्मीक कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगी। समापन दिवस पर विधायक नीरज सिंह, अशोक रोहाणी और डॉ. अभिलाष पांडे, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नु, जबलपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष संदीप जैन, नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज की मौजूदगी रहेगी।
रविवार को सांस्कृतिक संध्या में शाम 7.30 बजे त्रिभंग कला अकादमी, जबलपुर की कौतुकी उपाध्याय शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत करेंगी। इसके बाद शाम 7.45 बजे महाराष्ट्र की शिवमुद्रा संस्था द्वारा ढोल-ताशा नृत्य, रात 8.15 बजे इंडियन आइडल फेम मुंबई की अरुणिता कांजीलाल, इसके बाद रात नौ बजे सुप्रसिद्ध पार्श्व गायिका ऋचा शर्मा के भजन सुने जाएंगे।
प्राकृतिक सौंदर्य का अनूठा स्थान है भेड़ाघाट
मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में पवित्र नर्मदा नदी के तट पर स्थित भेड़ाघाट अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए विश्व विख्यात है। संगमरमर की चट्टानों और ऐतिहासिक धरोहरों के लिए देश-विदेश में प्रसिद्ध है। यहां नर्मदा नदी के दोनों किनारों पर लगभग 100 फीट ऊंची सफेद और विभिन्न रंगों वाली संगमरमर की चट्टानें पर्यटकों को आकर्षित करती हैं। इनको देखने दुनियाभर से लोग आते हैं। नदी के बीच नाव की सवारी करते हुए इन चट्टानों को करीब से देखने का अनुभव बेहद मनमोहक होता है। विशेष रूप से चांदनी रात में संगमरमर की चट्टानों पर पड़ने वाली रोशनी इस स्थान की सुंदरता को और बढ़ा देती है।
यही नहीं, भेड़ाघाट के समीप स्थित धुआंधार जलप्रपात भी यहां के प्रमुख आकर्षणों में शामिल है। नर्मदा नदी का पानी ऊंचाई से गिरते समय धुएं जैसी जलवाष्प और फुहारें पैदा करता हैं। लोग इनको निहारते रह जाते हैं। इस कारण इसे धुआंधार नाम मिला है। पानी की गर्जना, उठती फुहारें और आसपास की प्राकृतिक संरचनाएं इस स्थान को विशिष्ट पहचान देती हैं। बड़ी संख्या में हर दिन लोग यहां आते रहते हैं। प्रकृति का अनुपम उपहार है यह स्थान।
यह भी पढ़ें: डीजल की कीमतों को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति का दावा: ट्रंप के बयान को ज़ेलेंस्की ने पूरी तरह से झूठे कहा
अन्य प्रमुख खबरें
-
अयोध्या में पर्यटकों से गुलजार रहते हैं बाजार, स्थानीय कारोबार को गति
2026-10-23
-
द्वारका में बन रहा श्रीकृष्ण संग्रहालय, तकनीक से जीवंत होंगी लीलाएं
2026-10-22
-
अयोध्या में चित्रगुप्त धाम का विकास, श्रद्धालुओं को मिलेंगी सुविधाएं
2026-10-21
-
UP में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा, 19 जिलों में मंदिरों का कायाकल्प
2026-10-14
-
जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में सीजन की पहली बर्फबारी, पर्यटकों में उत्साह
2026-10-14
-
अनदेखी का शिकार बनीं अमरकंटक की 3 कुटियां, ध्यान के लिए हुआ था निर्माण
2026-10-13
-
हिमाचल में 11 नवंबर से शुरू होगा लवी मेला, गीत-संगीत से गूंजेंगी शामें
2026-10-12
-
UP में ‘महर्षि भृगु काॅरिडोर’ बनाने की तैयारी, मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
2026-10-12
-
सर्दियों से पहले शिमला पर्यटकों से गुलजार, वीकेंड पर बढ़ी चहल-पहल
2026-10-10
-
वीकेंड से पहले हिमाचल में बढ़े पर्यटक, होटलों में बढ़ी बुकिंग
2026-10-09
-
अयोध्या में दिखेगी ‘पुष्पक विमान’ की झलक, दीपोत्सव की तैयारियां तेज
2026-10-07
-
बद्रीनाथ धाम में नया रिकॉर्ड, 18.67 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे
2026-10-05
-
मानसून खत्म होने के साथ हिमाचल में बढ़ी पर्यटकों की चहलकदमी
2026-10-03
-
पर्यटकों से गुलजार हुआ बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व, बाघिन देखकर बढ़ा उत्साह
2026-10-02
-
मिजोरम में शुरू हुआ एंथुरियम फेस्टिवल, आदिवासी संस्कृति की दिखेगी झलक
2026-10-01