दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के यात्रियों को देखने को मिलेगी भारतीय कला, संस्कृति, समृद्ध विरासत की झलक
खबर सार :-
दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर से सफर करने वाले यात्रियों को जल्द ही यात्रा के दौरान भारतीय कला, संस्कृति और समृद्ध विरासत की झलक देखने को मिलेगी। नमो भारत स्टेशनों को कला, संस्कृति और सार्वजनिक सहभागिता के जीवंत मंच के रूप में विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। इसके लिए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए) के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।
खबर विस्तार : -
गाजियाबाद: नमो भारत स्टेशन आगामी दिनों में कला और संस्कृति के नए मंच बनेंगे। दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर से सफर करने वाले यात्रियों को जल्द ही यात्रा के दौरान भारतीय कला, संस्कृति और समृद्ध विरासत की झलक देखने को मिलेगी। नमो भारत स्टेशनों को केवल आवागमन के केंद्र के बजाय कला, संस्कृति और सार्वजनिक सहभागिता के जीवंत मंच के रूप में विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। इसके लिए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए) के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।
सांस्कृतिक परंपराओं को जानने-समझने का अवसर उपलब्ध कराना
इस समझौते के तहत नमो भारत स्टेशनों पर कला एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनियों, साहित्यिक कार्यक्रमों, कार्यशालाओं, व्याख्यानों, विरासत से जुड़ी झलकियों और विभिन्न सांस्कृतिक आयोजनों का आयोजन किया जाएगा। इसका उद्देश्य यात्रियों को उनकी रोजाना की यात्रा के दौरान भारत की विविध कला और सांस्कृतिक परंपराओं को करीब से जानने और समझने का अवसर उपलब्ध कराना है। दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर दो ऐसे महत्वपूर्ण शहरों को जोड़ता है, जिनका भारत के इतिहास और संस्कृति में विशेष स्थान है।
प्राचीन इतिहास-सांस्कृतिक विरासत से समृद्ध है मेरठ
दिल्ली सदियों से देश की राजनीतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र रही है। वहीं मेरठ और इसके आसपास का क्षेत्र भी प्राचीन इतिहास और सांस्कृतिक विरासत से समृद्ध है। मेरठ को महाभारतकालीन संदर्भों से जोड़कर देखा जाता है और 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में भी इस शहर की महत्वपूर्ण भूमिका रही थी। ऐसे में एनसीआरटीसी और आईजीएनसीए की यह साझेदारी यात्रियों को आधुनिक परिवहन सुविधा के साथ देश की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का माध्यम बनेगी। एमओयू के तहत दोनों संस्थाएं नमो भारत स्टेशन परिसरों में सांस्कृतिक और सार्वजनिक जुड़ाव से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों की संभावनाएं तलाशेंगी। इनमें विशेष कला प्रदर्शनियां, भारतीय विरासत से संबंधित प्रस्तुतियां, साहित्यिक कार्यक्रम, कार्यशालाएं, व्याख्यान और जागरूकता कार्यक्रम शामिल होंगे।
आयोजनों के लिए सार्वजनिक मंच उपलब्ध कराएगा एनसीआरटीसी
आईजीएनसीए अपनी कला, संस्कृति और विरासत संबंधी विशेषज्ञता के माध्यम से इन कार्यक्रमों की विषयवस्तु और गतिविधियों में सहयोग करेगा, जबकि एनसीआरटीसी नमो भारत स्टेशनों को इन आयोजनों के लिए सार्वजनिक मंच उपलब्ध कराएगा। इससे यात्रियों के अलावा छात्रों, कलाकारों, शिक्षण संस्थानों और सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को भी स्टेशनों से जुड़ने के अवसर मिलेंगे। दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर पर यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। वर्तमान में इस कॉरिडोर पर प्रतिदिन करीब 1.1 लाख यात्री सफर कर रहे हैं। कॉरिडोर अब तक 4.5 करोड़ कम्यूटर ट्रिप्स का महत्वपूर्ण आंकड़ा भी पार कर चुका है। यात्रियों की बढ़ती संख्या से साफ है कि नमो भारत लोगों के बीच आधुनिक और तेज परिवहन के विकल्प के रूप में अपनी जगह बना रहा है। इसी बढ़ते यात्री आधार को देखते हुए नमो भारत स्टेशनों को सार्वजनिक गतिविधियों और सामाजिक जुड़ाव के केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में भी प्रयास किए जा रहे हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से यात्रियों को यात्रा के दौरान देश की कला और विरासत से परिचित कराने की योजना इसी प्रयास का हिस्सा है।
सांस्कृतिक विरासत के बीच नया और प्रभावी जुड़ाव होगा स्थापित
एनसीआरटीसी और आईजीएनसीए की यह साझेदारी इस विचार पर आधारित है कि संस्कृति तक पहुंचने के लिए हमेशा लोगों को अलग से किसी स्थान की तलाश करने की जरूरत नहीं होनी चाहिए। रोजाना की यात्रा के दौरान भी लोगों को कला, साहित्य, इतिहास और विरासत से परिचित कराया जा सकता है। इस पहल के जरिए नमो भारत स्टेशन ऐसे जीवंत सोशल हब के रूप में विकसित किए जाएंगे, जहां यात्रियों को परिवहन सुविधा के साथ-साथ सांस्कृतिक अनुभव भी मिल सकेगा। भारतीय कला और परंपराओं को सार्वजनिक स्थानों तक पहुंचाने से बच्चों और युवाओं में देश की सांस्कृतिक विविधता को समझने और उसके प्रति रुचि बढ़ाने में भी मदद मिलने की उम्मीद है। एनसीआरटीसी के अनुसार, जैसे-जैसे नमो भारत राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के विभिन्न शहरों और समुदायों को जोड़ रहा है, वैसे-वैसे इसके स्टेशन केवल आने-जाने के स्थान न रहकर लोगों को भारत की कहानियों, परंपराओं और कलात्मक अभिव्यक्तियों से जोड़ने वाले मंच के रूप में भी विकसित होंगे। इससे आधुनिक परिवहन और भारतीय सांस्कृतिक विरासत के बीच एक नया और प्रभावी जुड़ाव स्थापित होगा।
ये भी पढ़ें- डीपफेक और साइबर सुरक्षा पर सरकार का जोर, AI नियमों पर आएगा परामर्श पत्र
अन्य प्रमुख खबरें
-
बदल जाएंगे Bengaluru मेट्रो स्टेशनों के नाम, कर्नाटक सरकार के प्रस्ताव को मिली मंजूरी
2026-11-12
-
एआई-सक्षम इंटेलिजेंस सैटेलाइट के लिए 64 करोड़ की डील
2026-11-12
-
आक्रामक-रक्षात्मक क्षमता मजबूत करे इंडियन एयरफोर्स—राजनाथ सिंह
2026-11-12
-
काशी में छठी मैया के गीतों की गूंज, घाटों और सरोवरों पर तैयारियां तेज
2026-11-12
-
किश्तवाड़ में लापता दो पुलिस अफसरों के गोलियों से छलनी मिले शव
2026-11-12
-
छठ महापर्व: जितना आदर सूर्य के उदय को, उतना ही अस्त को
2026-11-12
-
मदर डेयरी और अमूल ने बढ़ाए दूध के दाम, 12 नवंबर से लागू होंगे नए रेट
2026-11-11
-
गांधीसागर ऊर्जा उत्पादन के साथ करेगा भंडारण, युवाओं को मिल रहा रोजगार
2026-11-11
-
स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26: लखनऊ नगर निगम को मिला तीसरा स्थान
2026-11-11
-
रबी सीजन के लिए फॉस्फेट-पोटाश फर्टिलाइजर पर केंद्र ने बढ़ाई सब्सिडी
2026-11-11
-
नोएडा मेट्रो के विस्तार को मोदी कैबिनेट की मंजूरी, बनेंगे 5 नए स्टेशन
2026-11-11
-
आसमान में वायुसेना के सारंग का प्रदर्शन, 5 हेलीकॉप्टरों के साथ दिखेंगे वायुसेना के जांबाज
2026-11-11
-
हाथ में तमंचा लहराने वाला सराफा कारोबारी अवैध हथियार समेत गिरफ्तार
2026-11-11
-
कुलगाम में CRPF टीम पर बड़ा आतंकी हमला, तीन जवान गंभीर रुप से जख्मी
2026-11-11
-
Mathura: भाई दूज पर हजारों भाई-बहनों ने यमुना में लगाई पवित्र डुबकी
2026-11-11