अन्नामलैयार मंदिर में महादीपम की विशाल कड़ाही की पूजा की गई, पहुंचाया जाएगा 2,668 फीट ऊंचे पर्वत शिखर पर
खबर सार :-
तिरुवन्नामलाई, तिरुवन्नामलाई अन्नामलैयार मंदिर में 24 नवंबर को प्रज्ज्वलित किए जाने वाले महादीपम में ए इस्तेमाल होने वाली विशाल कड़ाही के पूजन से विधि-विधान की शुरूआत कर दी गई है।
खबर विस्तार : -
तिरुवन्नामलाई, कड़ाही पूजन के बाद अब 2,668 फुट ऊंचे दीपम पर्वत के शिखर पर कड़ाही ले जाने का काम शुरू कर दिया गया है। आज से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने और दर्शन पूजन का सिलसिला शूरू हो गया है। आस्था और विश्वास की कोई सीमा नहीं है। कार्तिक महीने की पूर्णिमा पर देश भर में कई तरह के धार्मिक आयोजन किए जाते हैं।
यह भी पढ़ें : बच्चों की सेहत बिगाड़ सकती हैं खानपान से जुड़ी ये गलतियां, माता-पिता आज ही बदलें ये आदतें
पर्वत के शिखर पर महादीपम प्रज्ज्वलित किया जाएगा
इनमें जहां दीपोत्सव के लिए उत्तर प्रदेश के कई शहरों में रिकॉर्ड बनाए जाते हैं, वहीं दक्षिण भारत में भी आस्था और विश्वास के आधार पर कई धार्मिक उत्सव मनाए जाते हैं। यहां पर मंदिर में कार्तिक दीपम उत्सव का महत्व काफी ज्यादा है। जमीन से सैकड़ो फीट ऊंचाई पर श्रद्धालु पहुंचकर पूजा अर्चना करते हैं। कार्तिक महीने की पूर्णिमा की गिरिवलम (पर्वत की परिक्रमा) महादीपम के दिन या दीपम के अगले दिन शुरू होती है। इस वर्ष कार्तिक महीने की पूर्णिमा महादीपम से एक दिन पहले पड़ रही है। सोमवार रात 11ः42 बजे शुरू होकर मंगलवार रात 8ः23 बजे समाप्त होगी।
इस दौरान मंदिर श्रद्धालु पूर्णिमा की गिरिवलम कर सकते हैं। माना जा रहा है कि यह मन में स्मरण मात्र से मुक्ति प्रदान करने वाले पवित्र तीर्थस्थल है। इसके रूप में प्रसिद्ध तिरुवन्नामलाई अन्नामलैयार मंदिर में कार्तिक दीपम उत्सव 15 नवंबर को तड़के ध्वजारोहण के साथ शुरू हुआ था। उत्सव के समापन दिवस पर अलग परंपरा निभाई जाती है। यह कल सुबह 4 बजे मंदिर के गर्भगृह के सामने भरणी दीपम और शाम 6 बजे मंदिर के पीछे स्थित 2,668 फीट ऊंचे दीपम पर्वत के शिखर पर महादीपम प्रज्ज्वलित किया जाएगा।
महाद्वीपम की कड़ाही के लिए विशेष पूजा की गई
इस भव्य धार्मिक आयोजन की आज पूजा अर्चना के साथ शुरुआत हुई है। वहीं मंदिर में महाद्वीपम की कड़ाही के लिए विशेष पूजा की गई। अब मुख्य आयोजन के लिए कड़ाही को पर्वत के शिखर तक ले जाया जाएगा। यह अत्यंत कठिन कार्य है। इसलिए इसमें करीब 40 से अधिक कर्मचारी लगाए गए हैं। यह लोग अपने कंधे पर उठाकर इस कड़ाही को पर्वत शिखर तक पहुंचाएंगे। जिला प्रशासन ने घोषणा की है कि महादीपम प्रज्ज्वलित किए जाने वाले दिन श्रद्धालुओं को दीपम पर्वत पर चढ़ने की अनुमति नहीं होगी।
पार्वतराज के कुल परंपरागत सदस्य पर्वत शिखर के लिए रवाना हो चुके हैं। वहां पर इनको विशेष व्यवस्था करनी है। इसकी निगरानी के लिए अलग से लोग लगाए गए हैं। बताया जा रहा है की 310 किलो वजन वाली यह महाद्वीपम कड़ाही को ले जाने में अत्यंत कठिनाइयों से गुजरना पड़ता है। यह पांचलौह से बनाई गई है। परंपरा के आधार पर हर वर्ष यह उत्सव मनाया जाता है। माना जाता है कि भगवान शिव और शक्ति एक ही हैं। भगवान शिव ब्रह्मा जी और विष्णु प्रतीक तीन स्तर हैं।
आवश्यक बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था की गई
श्रद्धालु यहां बड़े पैमाने पर घी चढ़ाते हैं। शाम के समय 6ः00 बजे महाद्वीपम प्रज्वलित किया जाएगा। इसके साथ ही शक्ति की आराधना की जाएगी। इसमें अर्धनारीश्वर मंदिर के सामने दर्शन की लिए बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रहेगी। श्रद्धालुओं के चढ़ावे से आए 4,500 लीटर घी और 1,500 मीटर काडा कपड़े का इस्तेमाल कर कल शाम 6 बजे महादीपम प्रज्ज्वलित किया जाएगा। उत्सव को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था की गई है।
यह भी पढ़ें : तमिलनाडुः अरुणाचलेश्वर मंदिर उत्सव के लिए 3,000 मुफ्त पास, आधार के साथ होगा सत्यापन
अन्य प्रमुख खबरें
-
नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह को दिया गार्ड ऑफ ऑनर, मिला खास तोहफा
2026-11-23
-
PM मोदी और बालेंद्र शाह आज सरयू-कमला एक्सप्रेस को दिखाएंगे हरी झंडी
2026-11-23
-
बड़ी संख्या में पहुंच सकते हैं श्रद्धालु, आधे पास जिले के लिए-आधे में पूरा राज्य
2026-11-22
-
दो दिवसीय भारत दौरे पर पहुंचे नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह
2026-11-22
-
Kutch road Accident : गुजरात के कच्छ में ट्रक-कार की टक्कर में 7 की मौत
2026-11-22
-
NCC स्थापना दिवस आज, कई नेताओं ने कैडेटों को दी शुभकामनाएं
2026-11-22
-
कोटा में सड़क हादसा, महाराष्ट्र के एक ही परिवार के नौ सदस्यों की मौत
2026-11-22
-
किसानों की मजबूती के बिना विकसित भारत 2047 का संकल्प अधूराः भागीरथ चौधरी
2026-11-21
-
Bharat-Mandapam में छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति और शिल्प परंपराओं की बिखरी छटा
2026-11-21
-
नीट पेपर लीक मामले में कोर्ट ने 14 आरोपियों पर आरोप तय किया
2026-11-21
-
पहाड़ी क्षेत्रों में चलेंगी डीजल बसें, कम सवारियों वाले रूट पर मिलेंगी मिनी बस
2026-11-21
-
PM मोदी ने बिहार को दी बड़ी सौगात ! 'नीतीश सेतु' का किया उद्घाटन
2026-11-21
-
वेतनभोगी कर्मियों का ध्यान इनकम टैक्स से जुड़े जरूरी मामलों पर
2026-11-21
-
सड़क हादसों में सात की मौत, Barabanki-Noida में वाहन टकराए
2026-11-21
-
दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी ठंड, प्रदूषण का स्तर कई इलाकों में 300 पार
2026-11-21