बच्चों की सेहत बिगाड़ सकती हैं खानपान से जुड़ी ये गलतियां, माता-पिता आज ही बदलें ये आदतें

खबर सार :-

नई दिल्ली, दुलार प्यार में कारण कभी आपने सोचा भी है कि आप अपने मासूम बच्चे को जितना दुलार कर रहे हैं और जिस तरह का उसका खान-पान है, क्या वास्तव में सही दिशा में चल रहा है? यदि इस बारे में आप का ध्यान नहीं गया तो कृपया आज से शुरू कर दें।
खानपान बिगाड़ सकता बच्चों की सेहत, आज से ही बदलें मासूम की परवरिश का तरीका

खबर विस्तार : -

नई दिल्ली, जिस मासूम बच्चे को आप बेहद दुलार प्यार से रखते हैं, वह आपके इस प्यार का दुरुपयोग भी कर सकता है। नासमझी के कारण ही सही, फास्ट फूड, चॉकलेट, टॉफी और बाजार में विभिन्न प्रकार के बिकने वाली वस्तुओं का अनुचित खानपान करने लगता है। ऐसे में उसके शरीर पर इसका बुरा प्रभाव पड़ने लगता है। बच्चों की अच्छी सेहत के लिए यह जरूरी नहीं है कि वह कितना खा रहा है, बल्कि उससे ज्यादा महत्वपूर्ण यह कि वह कौन सी चीज और कितनी मात्रा में खा रहा है। आज घर से बाहर मिलने वाली वस्तुओं में सभी चीज उपलब्ध हैं। घर वाले भी अपने मासूम को इतना दुलार करते हैं कि उसकी मुंह मांगी चीज खरीदने के लिए जेब का ध्यान नहीं रखते हैं। ऐसे में उसके खाने के तरीके में स्वाभाविक परिवर्तन होने लगता है। 

ये भी पढ़ेंः भोपाल जेल में बंद छात्र की मौत पर परिजनों का चक्काजाम, होशंगाबाद रोड पर सवा घंटे तक प्रदर्शन

हड्डियों तक प्रवेश करने लगते हैं नुकसानदायक तत्व

उसकी हड्डियों और मांसपेशियों के अलावा दिमाग के विकास पर प्रभाव डालने वाले तत्व भी प्रवेश करने लगते हैं। जिन पोषक तत्वों की जरूरत होती है, वह इन बच्चों को नहीं मिल पाते है।ं माता-पिता की जिम्मेदारी में केवल उसकी इच्छा पूरी करनी ही रह जाती है। कुछ बच्चे तो ज्यादा खाने के बाद भी कुपोषण के शिकार हो जाते हैं। उनमें कई बीमारियों का प्रवेश हो चुका होता है। तब घरवालों को जानकारी मिल पाती है, इसीलिए बचपन से ही उनके पेट भरने के साथ ही उनके खान-पान की आदतों और खाद्य वस्तुओं के पोषक तत्वों की ओर निगरानी रखना बेहद जरूरी होता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बच्चों के शुरुआती सालों में उम्र के अनुसार संतुलित भोजन की सलाह दी है। इसीलिए रात में दूध छोटे बच्चों को अहम माना जाता है। उनकी पोषण संबंधी जरूर का हिस्सा होता है।

सब्जियां और सलाद दिया जाना है जरूरी

 दूध पिलाने का समय और तरीका भी बेहद महत्वपूर्ण होता है। कुछ माताएं सुबह उनके स्कूल जाने के समय दूध पिला देती हैं। यह उनके पेट पर गलत प्रभाव डालने लगता है। बच्चों को दूध की बोतल देकर भी सुला दिया जाता है। छोटे बच्चों को यह आदत जल्दी ही दातों में सडन कैविटी का खतरा बढ़ने लगता है। दूध में मौजूद प्राकृतिक शर्करा धातु को जल्दी प्रभाव में ले लेते हैं और इसीलिए सोने से पहले बच्चों के दांत साफ किए जाने चाहिए। उनके खाने-पीने में पाचन और शरीर के विकास में मदद करने वाली वस्तुओं का प्रवेश होना जरूरी है। गाजर, खीरा, टमाटर जैसी सब्जियां उम्र के अनुसार उन्हें दी जानी चाहिए। सब्जियां, फाइबर, विटामिन, मिनरल खनिज के लिए जाने जाते हैं। छोटे बच्चों को सब्जियों का जूस रोजाना देना सही माना जाता है।

पीने से ज्यादा खाने पर दें ध्यान 

उनके खाने की आदत में सुधार होता है और चबाने की प्रैक्टिस बनती है। जूस से ज्यादा अच्छा होता है, उन्हें काटकर चीज दी जाए। वह इसे खाने की कोशिश करेंगे। पौष्टिक स्नेक्स उनके शरीर की भूख को नष्ट करते हैं। उम्र के हिसाब से खेलों के दौरान बीच में कुछ पौष्टिक चीज देना अच्छा होता है। खेलकूद जैसी गतिविधियों में बच्चों की एनर्जी खर्च होती है। ऐसे में उन्हें सूखे मेवे, पोहा, दलिया, दूध, दही आदि दिया जा सकता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 6 से 30 महीने के बच्चे को उम्र के मुताबिक मुख्य भोजन दिए जाने का सुझाव दिया है। जरूरत पड़ने पर दो पौष्टिक स्नेक्स दिए जा सकते हैं। बच्चों को खाना खिलाते समय उनकी भूख और पेट भरने के संकेत को भी ध्यान में रखना होता है। ऐसा भी जरूरी माना गया है की मिठाई, बिस्कुट, केक, मीठी चीज उन्हें बेहद पसंद होती है, लेकिन इससे उनके सेहत सबसे ज्यादा दांतों पर  बुरा प्रभाव डाल सकती हैं। इसलिए ज्यादा मीठा खाने की आदत शुरुआत से ही नहीं डालनी चाहिए।

बचने के लिए न दें उनको मोबाइल

 बच्चों को घर में बनी खीर हलवा कभी-कभार सीमित मात्रा में दिया जाना चाहिए। रोज भोजन का हिस्सा ऐसी चीज ना बनाएं। पानी सामान्य कामकाज की तरह उन्हें दिया जाना चाहिए। पाचन और शरीर का तापमान संतुलित रखने के लिए पानी की मात्रा बेहद जरूरी होती है। छोटे बच्चों में शरारत और खेलकूद की ज्यादा आदत होती है। इसलिए घर वाले उनके हाथों में मोबाइल टिकाकर गेम और कार्टून जैसी आदत बचपन से ही डाल देते हैं। इससे भी उनके शरीर पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इसलिए जरूरी है कि उनके पेट भरने के अलावा उनकी आदतों पर ध्यान रखा जाना जरूरी हो गया है। 

ये भी पढ़ेंः भोपाल और इंदौर में जर्जर मकानों व अतिक्रमण पर एक्शन! 600 से अधिक मकानों पर चला बुलडोजर; भारी पुलिस बल तैनात

अन्य प्रमुख खबरें