Yoga केवल चटाई पर किया जाने वाला अभ्यास नहीं, रोजमर्रा के कर्मों में भी है दिखता
खबर सार :-
नई दिल्ली, आमतौर पर जब कभी योग साधना के लिए कहीं पर भी कैंप जैसे आयोजन होते हैं, लोग वहां पर चटाई या चादर लेकर पहुंच जाते हैं। कुछ देर के लिए वह शरीर को हिलाना, घुमाना और मोड़ना आदि क्रिया को योग समझ बैठते हैं। सही अर्थों में योग को समझना जरूरी है।
खबर विस्तार : -
नई दिल्ली, लोग Yoga के प्रति निरंतर अभ्यास कर सजग बनने लगते हैं। परंतु शारीरिक आसनों में प्राणायाम और ध्यान के अभ्यास को कई और तरीके से भी समझना जरूरी है। इसका दायरा सीमित नहीं है। यह हमारे शरीर को मानसिक और शारीरिक रूप के अलावा भी सिद्धांतों के रूप में जीवन में उतारने की प्रेरणा देता है और उसके सिद्धांतों में हमारी रोजमर्रा की जीवन की गति में इस्फूर्ति निरंतर कर्तव्य बोध और रफ्तार में बढ़ोतरी होती है।
यह भी पढ़ें:देश की जैव विविधता और पारिस्थितिक संतुलन का रक्षक भी है बाघ, जानें कब मिली राष्ट्रीय पशु की उपाधि
सबसे पहले अपनी जिम्मेदारियों और कर्तव्यों को हम निभाएं
योग साधना के लिए जरूरी होता है की सबसे पहले अपनी जिम्मेदारियां और कर्तव्यों को हम निभाएं। यह हमारे शरीर को स्वस्थ रहने की दिशा दिखाता है। आयुष मंत्रालय ने अपनी योग विद अवेयरनेस यानी जागरूकता के साथ योग सीरीज के तहत इसके विभिन्न पहलुओं पर अपने विचारों को लोगों के समक्ष रखा है। योग का प्रभाव समय और स्थान तक ही सीमित नहीं रहता है। यह दैनिक जीवन के कार्य तक पहुंच बनता है।
आयुष मंत्रालय ने सोशल मीडिया मंच पर योग से संबंधित एक पोस्ट साझा किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ज्यादा लोगों तक पहुंच बनाने के लिए मंत्रालय को ऐसा करना पड़ रहा है। इसमें बताया गया है कि योग के सिद्धांतों को जिम्मेदारियों और दैनिक जीवन के साथ अपनाया जा सकता है। मनुष्य को यह समझना होता है कि वह उसके समाज के प्रति, शरीर के प्रति, राष्ट्र के प्रति, परिवार के प्रति क्या जिम्मेदारियां होनी चाहिए। मंत्रालय के मुताबिक युक्त कर्म का अर्थ जागरूक कौशल और बुद्धिमत्ता के साथ सही कार्य करना है।
सही तरीके से अपेक्षा से मुक्त रहकर क्रियाओं पर जोर है देना
महाभारत में कहा गया है कर्म करते रहिए, फल की चिंता मत करिए। ठीक वैसे ही योग में भी योग के कर्मों के परिणामों के प्रति अत्यधिक चिंतित नहीं रहना है बल्कि सही तरीके से अपेक्षा से मुक्त रहकर क्रियाओं पर जोर देना है। मंत्रालय ने जो पोस्ट किया है, इसमें कहा गया है कि युक्त कर्म व्यक्ति की अपनी प्रत्येक कार्य को समझदारी के साथ करने के लिए प्रेरित करता है। यह उसके कर्मों के प्रति जागरूक करता है।
इसका मतलब पहले भी समझाया गया है कि केवल शरीर को हिलाने, डुलने मोड़ने या थकाने तक सीमित नहीं रहना है। यह एक महत्वपूर्ण विधान है, जिस तरह किसी मानसिक स्थिति में कोई इसे कर रहा है, वह व्यक्ति कार्यों को पूरी एकाग्रता के साथ और जागरूकता के साथ इसे करता है। यह स्वाभाविक रूप से जीवन में कार्य करने के तरीके में सुधार लाता है। तनाव के बिना भी परिणाम तक पहुंचाने का संदेश योग में मिलता है। व्यक्ति को अपना कर्तव्य पूरी निष्ठा के साथ करना चाहिए।
क्षमता के साथ चलना है, क्षमता का दुरुपयोग यानी शरीर को ज्यादा जल्दी स्फूर्ति दायक, शक्तिशाली, बुद्धिमान आदि के रूप में प्रस्तुत नहीं किया जा सकता। इसका मतलब यह है कि काम के परिणामों की अपेक्षा अत्यधिक तनाव या आसक्ति के बिना प्रयासों पर ध्यान केंद्रित करना है। हमारे प्रयास यदि सही दिशा में चल रहे हैं तो योग को हमारी रोजमर्रा की जिम्मेदारी तक पहुंचने में सरलता होगी।
जीवन को समझने के लिए मार्गदर्शक बन सकता है योग
जीवन के पहलुओं को बदलने के लिए यह एक मार्गदर्शक बन सकता है। विवेक से काम लेने की क्रिया भी है योग। किसी जिम्मेदारी को निभाते समय जैसे हम जल्दबाजी और तनावपूर्ण तरीके से बिना एकाग्र हुए कार्य करते हैं तो वह अक्सर बिगड़ जाते हैं। ठीक वैसे ही जागरूकता के साथ कर्म के तरीके समझना होते हैं। सामाजिक जीवन में अपनी विभिन्न भूमिकाओं को निभाना होता है।
एक योग शिक्षक भी यही बताता है की परिस्थितियों को समझना चाहिए और उनके अंतर्गत निर्णय लेकर योग के सिद्धांतों को अपनाना होता है। कर्तव्य के कौशल और सजगता के साथ परिणाम के प्रति अनावश्यक चिंतित नहीं रहना है। मंत्रालय की यह पहल इसी विचार को सामने रखती है की योगाभ्यास व्यवहार विचार और निरंतर में भी दिखाई दे सकता है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
आयुष मंत्रालय ने योग सीखने के सही तरीके और नियमों की जानकारी दी
2026-11-16
-
KGMU में आयोजित हुई TRUST 2026 कार्यशाला, ट्रॉमा मरीजों के लिए अल्ट्रासाउंड तकनीक होगी जीवनरक्षक
2026-11-14
-
खामोश महामारी बन रही डायबिटीज, हरी सब्जियां और खनिज युक्त भोजन करेंगी मदद
2026-11-14
-
mother होती है बच्चों की प्रथम शिक्षिका, वह खुद संवार सकती हैं childhood
2026-11-13
-
KGMU में एआई सक्षम पोर्टेबल एक्स-रे मशीन से टीबी जांच आसान
2026-11-11
-
टीबी उन्मूलन में भारतीय संस्था REACH को मिला कोचोन पुरस्कार
2026-11-06
-
लगातार खांसी हो सकती है दिल की बीमारी की चेतावनी, जानें लक्षण
2026-11-06
-
फेफड़ों में ऑक्सीजन का प्रवाह, सुकून भरी नींद के लिए करें प्राणायाम
2026-11-04
-
दवाओं, मेडिकल डिवाइस के आयात के लिए नया गेटवे खोलेगी सरकार
2026-11-03
-
केजीएमयू में SPUCON-2026 का समापन, बाल मूत्ररोग चिकित्सा पर चर्चा
2026-11-01
-
योग करने से पहले जानें जरूरी नियम, गलत तरीके से हो सकता है नुकसान
2026-10-29
-
बलरामपुर: दाल-सब्जी को तरए गए बच्चे, कुपोषित हुए तो पाएंगे मेवे के लड्डू
2026-10-28
-
हड्डियों तक गलत योग पहुंचा सकता है नुकसान, ट्रेनर के पास से करें शुरूआत
2026-10-27
-
केजीएमयू न्यूरोसर्जरी विभाग का 32वाँ स्थापना दिवस और एलुमनाई मीट
2026-10-25
-
रूस में खुलेगा आयुर्वेदिक केंद्र, भारत-रूस सहयोग को मिलेगी मजबूती
2026-10-24