21 दिन में नशे की आदत छुड़ाने का दावा, 100 रुपये लेकर पिलाए तीन गिलास काढ़ा

खबर सार :-

बिना किसी जानकारी के शराब की आदत छुड़वाने के दावे करने वालों के झांसे में आ गए। कथित दवा देने वाला वैद्य ने लोगों को एक काढ़ा पिलाया। इसके पीने से two लोगों की मौत हो गई। कई लोगों की हालत खराब है। अब तक तीन गिरफ्तारियां भी की गई हैं।
मप्र के बैतूल में शराब छुड़ाने के दावे पर पीया जहरीला काढ़ा, दो की मौत, पांच की हालत गंभीर

खबर विस्तार : -

बैतूल, मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में शराब की लत छुड़ाने के लिए ओझा के पास गए कुछ लोगों में दो को काढ़ा पिलाने से मौत हो गई है। बताया जाता है कि इस काढ़ा को पीने से कई लोग बीमार हुए हैं। इनमें पांच की हालत चिंताजनक बनी हुई है। डाक्टरों ने इनको बेहतर इलाज के लिए रेफर किया है। एसडीएम अभिजीत सिंह के अलावा कई पुलिस अधिकारियों ने मामले को काफी गंभीर माना है। वह मौका मुआयना भी कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के जिला बैतूल में दो लोगों को अपनी नासमझी के कारण जान गंवानी पड़ी। दरअसल, बैतूूल में एक स्वास्थ्य शिविर चल रहा है। इसमें सरकारी डॉक्टर नहीं बैठता है। शिविर में कोई अच्छे संस्थान से चिकित्सकीय ज्ञान अर्जित किया व्यक्ति भी नहीं रहता है। केवल एक दूसरे से जानकारी पाकर कुछ लोग बुधवार को उपचार करवाने पहुंच गए। इनको बीमारी के नाम पर शराब की लत थी। 

यह भी पढ़ें:-गुजरात ने रबी सीजन के लिए कृषि सहायता योजना का किया विस्तार, 48,000 आदिवासी किसानों को मिलेगा लाभ

एक व्यक्ति को तीन गिलास काढ़ा पिलाया

यह घटना ग्रामीण क्षेत्र चिचोली के पाठाखेड़ा स्थित राजा की बैठक का है। यहां शराब की लत छुड़ाने का दावा किया जा रहा था। इसलिए परिजनों के कहने पर कुछ लोग अलग-अलग क्षेत्रों से जड़ी-बूटियों से तैयार काढ़ा युक्त दवा लेने पहुंच गए। यहां पर बैठने वाला ओझा परते ने 21 दिन में शराब छुड़ा देने का दावा किया था। इसलिए लोगों को उस पर भरोसा आ गया। कई क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने सौ-सौ रूपये फीस के रूप में दिये।

प्रति व्यक्ति से 100 रुपये लेकर काढा पिलाया गया। वह भी एक दो नहीं काढा तीन गिलास पिलाया गया। कई लोगों ने इस काढ़ा को नहीं पिया। जिसने भी पिया, उसकी हालत कुछ ही देर बाद बिगड़ने लगी। शराब की लत छुड़वाने के लिए मृतक संजय के भाई ने बताया कि उन्हें पाठाखेड़ा में शराब छुड़ाने के उपचार की जानकारी मिली थी। इसी अधार पर वह भाई को लेकर वहां पहुंचे थे।

मौके पर मौजूद थे करीब पांच सौ लोग

जिस समय वह पहुंचे, करीब पांच सौ लोग पहले से मौजूद थे। उसके बाद भी लोगों के आने का सिलसिला चलता रहा। कथित वैद्य ने दवा देने से पहले पूजा-पाठ किया। उन्हें लाल रंग का एक घोल पीने के लिए दिया। इसे जड़ी-बूटियों से बना काढ़ा समझाकर पिला दिया। इसके कुछ ही देर बाद ही पेट में तेज जलन होने लगी। मृतक के परिजनों ने बताया कि करीब आधे घंटे बाद चक्कर आने लगे। इसी दौरान उल्टियां भी शुरू हो गईं।

ओझा के पास करीब तीन लोगों ने घोल पिया था। एक घंटे उल्टियां आती रहीं, और इसी में संजय की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। वह घर जा ही रहे थे, तभी रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। अन्य बीमार मोहन अमरूते ने बताया कि गांव के कुछ लोग पहले भी वहां जाकर दवा पी चुके थे। उन्होंने दावा किया था कि इससे शराब की आदत छूट जाती है। उनके गांव से 10 से 15 लोग वहां गए थे। उन्होंने भी वहां पर काढ़ा पीया था और उसके बाद हालात बिगड़ते गए। जब बर्दाश्त नहीं हुआ तो उनको अन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

FAQ

1.   क्या कहते हैं चिकित्सक?

चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव शर्मा ने बताया कि मरीजों के पेट की सफाई के लिए स्टमक वॉश किया गया। इसके बाद नसों के जरिए तरल पदार्थ देकर उपचार शुरू किया गया। हालत गंभीर होने पर पांचों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल बैतूल रेफर कर दिया गया। 

2.   पुलिस अधिकारियों का दावा?

यह मामला जब पुलिस अधीक्षक अमित सक्सेना के पास पहुंचा तो उन्होंने कार्रवाई के आदेश दिए। उनका कहना है कि घटनास्थल से लोगों को पिलाया गया तरल पदार्थ और जमरास की जड़ का चूरा जब्त किया गया है। दोनों के नमूने प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे गए हैं। 

3.   क्या हो सकती है कार्रवाई?

अभी तो जांच रिपोर्ट आनी है। इसमें घोल में मौजूद जहरीले तत्वों और मौतों के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। बहरहाल, भगत रमेश उइके, ओझा परते और शरद कवड़े को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 के तहत गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है। 

यह भी पढ़ें:- युवाओं के लिए मिसाल बने गोपेश्वर के नीरज, इंटरनेट से नई तकनीक सीखकर बिना मिट्टी के उगा रहे केसर

अन्य प्रमुख खबरें