महाराष्ट्र के नौ श्रद्धालुओं की हादसे में मौत, अंधेरे में ट्रक से टकरा गया था वाहन

खबर सार :-

महाराष्ट्र से धार्मिक यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं का वाहन कोटा में एक खड़े ट्रक से टकरा गया। इसमें नौ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। कई लोगों के घायल होने की सूचना दी गई है। यह लोग मध्य प्रदेश से होते हुए जयपुर पहुंचे थे। श्याम खाटू के दर्शन कर वापस लौट रहे थे।
कोटा में सड़क हादसा, महाराष्ट्र के एक ही परिवार के नौ सदस्यों की मौत

खबर विस्तार : -

कोटा, एक भीषण सड़क हादसा कोटा-उदयपुर नेशनल हाईवे पर शंभू पूरा के पास हुआ। हादसा होने के तुरंत बाद ही अन्य वाहनों पर चल रहे साथियों, सहयोगियों एवं रिश्तेदारों को इसकी सूचना दी गई। अस्पताल पहुचते ही कोहराम मच गया। हादसे की जानकारी पाकर अस्पताल में बड़ी संख्या में भीड़ जुट चुकी थी।

 जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के एक ही परिवार के नौ सदस्यों की मौत का असली कारण रात्रि का अंधेरा माना जा रहा है। कोटा उदयपुर नेशनल हाईवे पर शंभूपुरा गांव के पास शनिवार की आधी रात को लगभग 1ः00 बजे यह हादसा हुआ है। महाराष्ट्र के एक ही परिवार के रहने वाले सभी लोग दार्शनिक और धार्मिक यात्रा पर निकले थे। यह लोग क्रूजर में सवार थे।

 महाराष्ट्र के धुले जिले से एक वाहन में करीब 16 यात्री निकले थे

 महाराष्ट्र के धुले जिले से एक वाहन में करीब 16 यात्री निकले थे। परिवार और रिश्तेदारों के अलावा जान, पहचान के लोग भी अन्य वाहनों पर थे। मंगलवार को महाराष्ट्र से उनकी रवानगी विभिन्न धार्मिक स्थलों के लिए हुई थी। इन लोगों ने पहले मध्य प्रदेश के ओंकारेश्वर फिर वहां से राजस्थान के पुष्कर के लिए निकल गए। श्याम खाटू के दर्शन करने की बाद शनिवार को रात में सभी लोग घर वापसी करने लगे। क्रूजर अन्य वाहनों से आगे चल रही थी। पीछे चल रहे लोग इससे दूर हो गए थे। अचानक रात्रि के दौरान सूचना मिली कि आप सभी लोग जल्दी से न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल पहुंच जाएं। ज्यादा जानकारी फोन पर नहीं दी गई।

इसके तुरंत बाद सभी वाहनों के लोग न्यू मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। वहां पर गंभीर रूप से घायल मनीषा को वेंटिलेटर पर रखा गया था। माधवी की इलाज के दौरान मौत हो चुकी थी। दुर्घटनाग्रस्त वाहन के पीछे चल रहे वाहनों में बैठे सहयोगी प्रदीप ने बताया कि परिवार और सभी संबंधियों को मिलाकर करीब 36 लोग यात्रा पर निकले थे। श्याम खाटू के दर्शन करने के बाद इन लोगों को महाराष्ट्र पहुंचना था। उनकी गाड़ी आगे चल रही थी। रात में क्रूजर एक ट्रक से टकरा गया। हादसे की जानकारी पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों को भी मशक्कत के बाद अस्पताल पहुंचने में मदद मिली। एक ही परिवार की क्रूजर गाड़ी शंभूपुरा गांव से निकली थी।

रास्ते में काल आया और बताया गया कि वाहन का दुर्घटना हो गया

अभी इस मामले की जांच चल रही है। जांच अधिकारी शिवराज सिंह ने बताया कि हादसा हाईवे पर हुआ। इस वाहन में 16 लोग थे और सड़क किनारे खड़े वाहन  से टकरा गया। रात्रि में अंधेरा होने के कारण सामने का वाहन दिखाई नहीं पड़ा। उन्होंने बताया की जयपुर में खाना खाने के लिए यह लोग रुके थे। इसी दौरान वहां आगे पीछे हो गए। अचानक रास्ते में काल आया और बताया गया कि वाहन का दुर्घटना हो गया है। गाड़ियों के साथ निकलने के बाद भी इनमें दूरी करीब 50 किलोमीटर का अंतर हो गया। इसलिए सभी लोग सीधा मेडिकल कॉलेज पहुंचे। मृतकों के एक रिश्तेदार ने जानकारी दी कि उन्हें ओंकारेश्वर उज्जैन पुष्कर सांवरिया, बालाजी और खाटू श्याम गए थे।

वहां से करीब 4ः00 बजे वापसी के लिए निकल पड़े। घटना नांता थाना क्षेत्र में हुई। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल पहुंचे। सिटी एसपी तेजस्वनी गौतम ने बचाव कार्य की निगरानी की। मृतकों की पहचान उषा बाई, सुशीला (55), कैलाश (45), सांवी, सज्जन, अनीता, बाबूलाल (60), जाह्नवी (13) और माधवी के रूप में हुई है। एक ही परिवार के नौ सदस्यों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। घायलों में जगदीश (10), मयूरी पवार (20), मनीषा पवार (45), शरद पवार (46), गणेश पवार (30), सृजेत (3) और ट्रक चालक हारून (43) शामिल हैं। इनका न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है।  राजस्थान के कोटा जिले में हुए एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। जांच अधिकारी शिवराज सिंह ने बताया, “यह हादसा हाईवे पर हुआ है, वे एक क्रूजर में सफर कर रहे थे। 

यह भी पढ़ें : संस्कृति विभाग के संचालक डॉ. संजय कन्नौजे ने भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पवेलियन का किया निरीक्षण

अन्य प्रमुख खबरें