संस्कृति विभाग के संचालक डॉ. संजय कन्नौजे ने भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पवेलियन का किया निरीक्षण
खबर सार :-
नई दिल्ली के भारत मंडपम में कोसा रेशम, पारंपरिक वस्त्रों, जनजातीय शिल्पकला और सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ की विशिष्ट पहचान बन रहा है।
खबर विस्तार : -
रायपुर, नई दिल्ली के भारत मंडपम में इन दिनों भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में छत्तीसगढ़ की अनुपम कला हस्तशिल्प, कारीगरी, कौशल और सांस्कृतिक समृद्धि देखने को मिल रही है। मेले में हजारों की संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। यहां छत्तीसगढ़ की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत को देश के विभिन्न भागों में पहुंचाया जा रहा है। यहां के पारंपरिक हस्तशिल्प के अलावा भी कई चीजें छत्तीसगढ़ की पहचान बने हुए हैं।
यह भी पढ़ें :भोपाल जेल में बंद छात्र की मौत पर परिजनों का चक्काजाम, होशंगाबाद रोड पर सवा घंटे तक प्रदर्शन
शनिवार को छत्तीसगढ़ पवेलियन का निरीक्षण किया
संस्कृति विभाग, छत्तीसगढ़ शासन के संचालक डॉ. संजय कन्नौजे ने शनिवार को छत्तीसगढ़ पवेलियन का निरीक्षण कर वहां प्रदर्शित विभिन्न कलाकृतियों, पारंपरिक वस्त्रों, कोसा रेशम तथा जनजातीय संस्कृति पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। यहां पर जनजातीय संस्कृति पर आधारित प्रदर्शनी को करीब से देखी और उसकी प्रशंसा भी की जा रही है। रेशम से निर्मित वस्तुकला, यहां के पारंपरिक परिधान, शिल्प की परंपरा को पहचान के रूप में प्रस्तुत कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ की पारंपरिक सांस्कृतिक विरासत के विविध स्वरूप की झलक यहां देखने को मिल रही है।
प्रदेश के शिल्पकारों की कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन सालों से किया जा रहा है। इनका उद्देश्य हमेशा से रहा है कि यह देश के अन्य प्रदेशों में भी अपनी छाप और प्रभाव जमा सकें। धरोहर के रूप में लोक कला, जनजाति संस्कृति, पारंपरिक हस्तशिल्प यहां के महत्वपूर्ण आधार स्तंभ की तरह हैं। सरकार इनके संवर्धन और संरक्षण के दिशा में व्यापक प्रचार प्रसार कर रही है। सांस्कृतिक रूप से समृद्धि शील बनाने के लिए लोगों के योगदान को सराहा जा रहा है।
प्रकृति के साथ गहरे जुड़ाव को भी है प्रदर्शित कर रहा
छत्तीसगढ़ पवेलियन इस बात का जीता जागता सबूत है, जिसे डॉक्टर कन्नौजे ने अपने शब्दों में कहा है कि भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला जैसे प्रतिष्ठित आयोजन में छत्तीसगढ़ की पहुंच विभिन्न स्वरूपों में होना गर्व की बात है। यहां पर देश के अलावा दुनिया के कई स्थानों के लोग परस्पर आते रहते हैं। संस्कृतियों का आदान-प्रदान करते हैं। आयोजन के माध्यम से प्रदेश के पारंपरिक शिल्प और हाथ से बने उत्पाद के अलावा जनजाति कलाओं का विस्तार किया जा रहा है। युवाओं को अवसर देने में यह आयोजन महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, इसमें संदेह नहीं है।
संस्कृतिक विरासत ही हमारी ऐतिहासिक पहचान के अलावा भी लोकजीवन और परंपराओं को साथ लेकर चलना होता है। इसमें सामुदायिक मूल्य का जीवन महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इन अंचलों में प्रचलित लोक कलाएं पारंपरिक तरीके से समृद्ध बनाती हैं। इन परंपराओं का विस्तार किया जाना जरूरी है। राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर छत्तीसगढ़ की खुशबू पहुंच रही है। छत्तीसगढ़ की पारंपरिक कलाओं में स्थानीय समुदायों के जीवन शैली को विभिन्न रूपों में पसंद किया जाता है।
कला और शिल्प के लिए अवसरों की हैं संभावनाएं
प्रकृति के प्रति आस्था और पीढियों से चली आ रही कलात्मक परंपराओं की झलक तो यहां मिलती ही है। पर्यावरण के संरक्षण और प्रकृति के प्रति स्नेह बनाए रखने के लिए लोक परंपराएं भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। यह आयोजन दिल्ली में केवल दिल्ली के लिए नहीं है, व्यापक रूप से पूरी दुनिया में इसकी खुशबू पहुंच रही है। प्रदेश की कला संस्कृति और शिल्प परंपराओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने का महत्वपूर्ण उपाय है। व्यापारिक मेले में अंतरराष्ट्रीय छत्तीसगढ़ पवेलियन के माध्यम से प्रदेश की सांस्कृतिक और समृद्धि विरासत को देश के समक्ष प्रस्तुत करने का सुनहरा अवसर लोगों को मिल रहा है।
एक ओर जहां छत्तीसगढ़ की लोककला, जनजातीय संस्कृति और पारंपरिक शिल्प हमारी सांस्कृतिक पहचान के महत्वपूर्ण आधार हैं, वहीं इनका संरक्षण, संवर्धन और व्यापक प्रचार-प्रसार प्रदेश की सांस्कृतिक समृद्धि को नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका की जरूरत महसूस की जाती है। यह भारत मंडपम जैसे स्थानों सेे सरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें : प्रदूषण पर बड़ा वार: दिल्ली-हापुड़ इंटरस्टेट 100 इलेक्ट्रिक बसों को सीएम रेखा गुप्ता ने दिखाई हरी झंडी
अन्य प्रमुख खबरें
-
किसानों की मजबूती के बिना विकसित भारत 2047 का संकल्प अधूराः भागीरथ चौधरी
2026-11-21
-
नीट पेपर लीक मामले में कोर्ट ने 14 आरोपियों पर आरोप तय किया
2026-11-21
-
पहाड़ी क्षेत्रों में चलेंगी डीजल बसें, कम सवारियों वाले रूट पर मिलेंगी मिनी बस
2026-11-21
-
PM मोदी ने बिहार को दी बड़ी सौगात ! 'नीतीश सेतु' का किया उद्घाटन
2026-11-21
-
वेतनभोगी कर्मियों का ध्यान इनकम टैक्स से जुड़े जरूरी मामलों पर
2026-11-21
-
सड़क हादसों में सात की मौत, Barabanki-Noida में वाहन टकराए
2026-11-21
-
दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी ठंड, प्रदूषण का स्तर कई इलाकों में 300 पार
2026-11-21
-
मां को पुष्प अर्पित कर योगी ने दी श्रद्धांजलि, अंतिम दर्शन के लिए लगा तांता
2026-11-20
-
Gaushala में उड़ा दीं मानवता की धज्जियां, Government का दिया चारा-पानी डकार गए
2026-11-20
-
CM योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का 92 साल की उम्र में निधन
2026-11-20
-
चक्रवाती तूफान 'अकवान' का लैंडफॉल शुरू, 90 KM की रफ्तार से चल रहीं हवाएं
2026-11-20
-
मठ, मंदिर और परिक्रमा मार्ग श्रद्धालुओं से गुलजार, रामनगरी में पहुंचे हैं लाखों भक्त
2026-11-20
-
पटियाला-संगरूर-बठिंडा राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध, डायवर्जन कर निकाले जा रहे वाहन
2026-11-19
-
FICCI के शताब्दी सम्मेलन में PM मोदी बोले-50 करोड़ लोगों की बदली जिंदगी
2026-11-19
-
सुप्रीम कोर्ट से आजम खान को बड़ी राहत, ED की याचिका खारिज
2026-11-19