पैतृक गांव पंचूर पहुंचे योगी आदित्यनाथ, मां के पार्थिव शरीर के किए अंतिम दर्शन
खबर सार :-
यमकेश्वर, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने पैतृक गांव पंचूर में शाम करीब पांच बजे पहुंच गए। उन्होंने मां के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन कर उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनकी आंखें नम थीं। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
खबर विस्तार : -
पैड़ी गढ़वाल, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार की शाम अपनी मां सावित्री देवी के निधन की सूचना पाकर अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री योगी गांव पहुंचते ही मां के सामने काफी देर तक खड़े रहे। उनकी आंखों में आंसू भरे हुए थे। वह भावुक थे और ऐसा लग रहा था की मां से कुछ बात करना चाहते हैं। वहीं पास में उनके परिजन भी रो रहे थे।
ग्रामीणों के बीच पहुंचे योगी आदित्यनाथ एक बार अपने आंसू रोक नहीं पाए। गमगीन माहौल के बीच गांव में जैसे शोक की लहर दौड़ पड़ी। यह पहला मौका है, जब यूपी के मुख्यमंत्री को इतने उदास और नम आंखों में देखा गया। योगी आदित्यनाथ की मां के अंतिम दर्शन करने के लिए नेता, मंत्री, विधायक, स्थानीय लोग और कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।
मां के सामने काफी देर खड़े रहे योगी
जैसे ही मां सावित्री देवी के निधन की जानकारी मिली, वह अपने सभी कार्यक्रमों को स्थगित करते हुए उत्तराखंड रवाना हो गए। वहीं यूपी के लखनऊ में भी इसका असर देखा गया। कई मंत्रियों और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी अपना कार्यक्रम स्थगित कर दिया। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे 89 वर्षीय आयु में सावित्री देवी का पैतृक आवास गांव पंचूर में निधन हो गया। जानकारी के अनुसार पिछले कुछ दिनों से वह काफी बीमार रह रही थी। यद्यपि उनकी तबीयत के संबंध में लोगों का कहना है कि वह करीब 3 साल से कुछ अस्वस्थ चल रही थी।
मई में मां से योगी ने की थी मुलाकात
उनके इलाज के लिए एम्स के ऋषिकेश और जॉलीग्रांट अस्पताल में भी ले जाया गया था। जिस समय उनकी मां को इलाज के लिए ले जाया गया था, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी वहां पहुंचे थे। अभी गर्मियों में उनकी तबीयत काफी खराब थी। उस दौरान भी 7 मई को योगी ने गांव पहुंच कर मां से बातचीत की थी। परिजनों के अनुसार, सावित्री देवी के पार्थिव शरीर को शनिवार सुबह करीब 7ः00 बजे हरिद्वार ले जाया जाएगा। हरिद्वार में ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस दौरान की सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। योगी आदित्यनाथ के परिवार में सावित्री देवी सरल स्वभाव की थी। वह लोगों से मिलना-जुलना पसंद करती थी। उनके परिवार में चार बेटे और तीन बेटियां हैं।
मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर धामी ने जताया दुख
योगी आदित्यनाथ दूसरे नंबर के बेटे हैं, जबकि बड़े बेटे मानेंद्र सिंह और तीसरे नंबर पर शैलेंद्र मोहन एवं सबसे छोटे महेंद्र सिंह हैं। उनकी तीन बहनों में बड़ी पुष्पा देवी, दूसरी कौशल्या और तीसरी शशि देवी हैं। मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर धामी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के निधन पर गहरा दुख जताया है। उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। जोशी ने अपने दो दिवसीय कुमाऊं दौरे के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम को रद्द कर देहरादून पहुंचे हैं। वह हरिद्वार में होने वाले अंतिम संस्कार में श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे।
गोरखपुर में युवाओं को संबोधित कर रहे थे सीएम
सार्वजनिक जीवन में कठोर अनुशासन और दृढ़ संकल्प के लिए पहचाने जाने वाले मुख्यमंत्री के लिए यह बेहद भावुक क्षण था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी मां के निधन के बाद सोशल मीडिया मंच एक्स पर तस्वीर साझा किया। सुबह उनकी मां को सांस लेने में परेशानी हो रही थी। वह करीब एक साल से बोल भी नहीं पा रही थीं।
मां के निधन की सूचना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उस समय मिली, जब वह गोरखपुर में युवाओं को टैबलेट वितरित करने के कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद उनके सलाहकार अवनीश अवस्थी ने उन्हें इस दुखद खबर की जानकारी दी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने अपना आगे का कार्यक्रम स्थगित किया और उत्तराखंड के लिए रवाना हो गए। उनका गोंडा जाने का प्रस्तावित कार्यक्रम भी निरस्त कर दिया गया।
यह भी पढ़ें : ट्रक के नीचे दबीं दो कारें बनीं कबाड़, एक उत्तराखंड तो दूसरी हरियाणा की
अन्य प्रमुख खबरें
-
Gaushala में उड़ा दीं मानवता की धज्जियां, Government का दिया चारा-पानी डकार गए
2026-11-20
-
CM योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का 92 साल की उम्र में निधन
2026-11-20
-
चक्रवाती तूफान 'अकवान' का लैंडफॉल शुरू, 90 KM की रफ्तार से चल रहीं हवाएं
2026-11-20
-
मठ, मंदिर और परिक्रमा मार्ग श्रद्धालुओं से गुलजार, रामनगरी में पहुंचे हैं लाखों भक्त
2026-11-20
-
पटियाला-संगरूर-बठिंडा राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध, डायवर्जन कर निकाले जा रहे वाहन
2026-11-19
-
FICCI के शताब्दी सम्मेलन में PM मोदी बोले-50 करोड़ लोगों की बदली जिंदगी
2026-11-19
-
सुप्रीम कोर्ट से आजम खान को बड़ी राहत, ED की याचिका खारिज
2026-11-19
-
चक्रवात अकवान का असर, तमिलनाडु में 23-24 नवंबर को भारी बारिश के आसार
2026-11-19
-
बिहार में पुल से नदी में गिरी स्कॉर्पियो, छह लोगों की मौत
2026-11-19
-
अजमेरः ढोल की थाप पर ऊंटों ने लगाए ठुमके, लंगड़ी टांग में अर्जेंटीना की माया ने मारी बाजी
2026-11-18
-
vb-g-ram-ji अधिनियम होगा सख्त, जवाबदेही के लिए लोकपाल Act लागू
2026-11-18
-
चक्रवात ‘अकवान’ को लेकर ओडिशा में अलर्ट, बीच पर्यटन पर रोक
2026-11-18
-
तीरथ राम’ और ‘दुर्योधन’ पर विशेषज्ञ हुए सवार, 19 लोगों का कातिल कबरा कान को किया बेहोश
2026-11-18
-
Cyclonic Akvan: 145 की स्पीड से तबाही मचाएगा चक्रवाती तूफान 'अकवान' !
2026-11-18
-
पीएम मोदी ने मनीला में भेंट किए भारतीय कला के अनमोल तोहफे
2026-11-18