अम्बिकापुरः 19 लोगों की जान लेने वाला ‘कबरा कान’ हाथी छठे दिन ट्रैंकुलाइज, कुमकी हाथियों की मदद से मिली सफलता
खबर सार :-
जंगली हाथी को आखिर पकड़ लिया गया। यह हाथी लोगों की जान लेने पर आमादा था। वन विभाग की टीम ने विशेषज्ञों की मदद से उसे बेहोश कर लिया। इसके बाद अभियान सफल माना गया।
खबर विस्तार : -
अम्बिकापुर, वन विभाग के कर्मियों को कबरा कान पर नियंत्रण पाने में बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इसी बीच तीरथ राम और दुर्योधन की मदद से अंबिकापुर में आतंक का पर्याय बने कबरा कान को बेहोश कर उसे जंगल कारिडोर भेजने की तैयारी की गई। दरअसल, अविभाजित सरगुजा क्षेत्र में करीब 19 लोगों की जान ले चुके उत्पाती हाथी कबरा कान को जंगल में अन्य हाथियों से अलग ले जाना था। लंबे समय से इसने आतंक फैला रखा है। इस उत्पाती हाथी को 6 दिन बाद काबू करने में सफलता मिल सकी।
ये भी पढ़ेंः बंगाल की खाड़ी में ताकतवर हो रहा चक्रवात ‘अकवान’, आंध्र प्रदेश-ओडिशा समेत कई राज्यों में बारिश की चेतावनी
विशेषज्ञों की टीम हाथियों पर हुई सवार
बुधवार को उदयपुर वन परिक्षेत्र के सरमा चकेरी रोड से सटे तेंदूटिकरा जंगल में अभियान चलाया गया। यहां पर रेस्क्यू के दौरान विशेषज्ञों की टीम मौजूद रही। हाथी कबरा कान को नियंत्रित करने के लिए ट्रेंकुलाइज का इस्तेमाल किया जाना था। इसके लिए प्रशिक्षित हाथियों की जरूरत पड़ी तो कुमकी हाथियों में तीरथ राम और दुर्योधन की सवारी करने को मिली। इन पर सवार होकर विशेषज्ञों ने ट्रेंकुलाइजर गन दागा, जिसके बाद कामयाबी मिल गई।
16 को आपे से बाहर था कबराकान
वह धीरे-धीरे बेहोश हो गया और इसके बाद विशेषज्ञों ने सफलतापूर्वक वन विभाग और स्थानीय लोगों की मदद से अभियान को आगे बढ़ाया। इसके बेहोश होते ही लोगों में बड़ी खुशी महसूस की गई। वन विभाग के लिए यह अभियान बेहद कठिन था। उदयपुर वन क्षेत्र के चकेरी और तेंदू टिकरा के जंगलों में हाथियों के अलग-अलग दल रहते हैं। एक में तेरह हाथी तो दूसरे में पांच हाथी विचरण करते हुए काफी दिनों से देखे जा रहे थे। इनमें से पहले 16 नवंबर को भी टीम ने हाथियों की मदद से कबरा कान को एक निश्चित एरिया में ले जाने की कोशिश की थी, लेकिन तब वह आक्रामक दिखाई पड़ा। इसके बाद विशेषज्ञों को पीछे हटना पड़ा।
कुकमी हाथियों को साथ लिया गया
टीम ने दोबारा अभियान चलाया। इसमें प्रशिक्षित हाथियों की मदद ली गई। कबराकान को घेरने की कोशिश की गई। इस दौरान कुकमी हाथियों को साथ लिया गया। कबराकान की लोकेशन ट्रेस की और निर्धारित प्लान के तहत उस पर लगातार ट्रेंकुलाइज करने की कोशिश होती रही। सटीक निशानेबाजी के तहत अभियान को कामयाबी मिल गई। एक ओर कबरा कान के पकड़े जाने की खुशी है, वहीं दूसरी तरफ जंगल में मौजूद हाथियों के अन्य दल भी कम नहीं हैं। इन्होंने भी लोगों की नींद उड़ा रखी है। सोमवार रात हाथियों के एक दल चकेरी बस्ती में घुस गया और एक भैंस को मार डाला। इससे हाथियों के झुंड जब गांव की ओर बढ़ते हैं तो लोगों की रूह कांप जाती हैं। झुंड खेतों में फसलों को तहस नहस कर देते हैं। इसीलिए प्रशासन की ओर से जंगलों में भी वन विभाग की टीम गस्त कर रही हैं।
हाथियों के अन्य दलों ने ग्रामीणों की नींद उड़ा रखी
तेंदू टिकरा के ग्रामीण और चरवाहों का कहना है कि हाथियों के डर से रात में नींद उड़ जाती है। जब कभी हाथी चिंघाड़ मचाते हैं, तब केवल अपनी जान माल की सुरक्षा के अलावा कुछ और नहीं सोच पड़ता है। रात भर जागकर घर और फसलों की निगरानी करनी पड़ती है। बहरहाल, भैंस के मारे जाने के बाद और लोगों में जो डर था, वह कम हुआ है। कबरा कान के रिस्क से बड़ा संकट तो टल गया।
अविभाजित सरगुजा क्षेत्र में लंबे समय से आतंक का पर्याय बने और अब तक 19 लोगों की जान ले चुके उत्पाती हाथी ‘कबरा कान’ के जाने से काफी लोग खुश हैं। उदयपुर वन परिक्षेत्र के सरमा, चकेरी और तेंदूटिकरा के जंगलों में हाथियों के दो अलग-अलग ही रहते हैं। एक तरफ जहां कबरा कान के पकड़े जाने से क्षेत्र में खुशी है, वहीं दूसरी तरफ जंगल में मौजूद हाथियों के अन्य दलों ने ग्रामीणों की नींद उड़ा रखी है।
ये भी पढ़ेंः मध्य प्रदेश में वन्यजीव संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण है शहडोल, 4 टाइगर रिजर्व को जोड़ते हैं प्राकृतिक काॅरिडोर
अन्य प्रमुख खबरें
-
अजमेरः ढोल की थाप पर ऊंटों ने लगाए ठुमके, लंगड़ी टांग में अर्जेंटीना की माया ने मारी बाजी
2026-11-18
-
vb-g-ram-ji अधिनियम होगा सख्त, जवाबदेही के लिए लोकपाल Act लागू
2026-11-18
-
चक्रवात ‘अकवान’ को लेकर ओडिशा में अलर्ट, बीच पर्यटन पर रोक
2026-11-18
-
Cyclonic Akvan: 145 की स्पीड से तबाही मचाएगा चक्रवाती तूफान 'अकवान' !
2026-11-18
-
पीएम मोदी ने मनीला में भेंट किए भारतीय कला के अनमोल तोहफे
2026-11-18
-
विद्यार्थियों को गांधीसागर घुमाएगी एमपी सरकार, कैबिनेट होगी साथ
2026-11-17
-
नीति आयोग का मेगा प्लानः 2047 तक 40 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी
2026-11-17
-
सुप्रीम कोर्ट में दुष्कर्म के मामले में आसाराम की याचिका पर सुनवाई टली
2026-11-17
-
एक योग जो बढ़ाए आंतरिक शक्ति, कम लोगों को है जानकारी
2026-11-17
-
हजारीबाग में सड़क हादसे में युवक की मौत पर आक्रोश, मुआवजे की मांग कर लगाया जाम
2026-11-17
-
बंगाल की खाड़ी में तूफान ‘अकवन’ सक्रिय, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट
2026-11-17
-
जिलों को जोड़ती है कानपुर एक्सप्रेस, श्रमिकों-व्यापारियों व विद्यार्थियों को होगा लाभ
2026-11-16
-
बस्तर में ट्रकों के पहिए थमे, ट्रांसपोर्ट कारोबार प्रभावित
2026-11-16
-
Kulgam Encocunter: कुलगाम मुठभेड़ में लश्कर के दो आतंकी ढेर
2026-11-16
-
आनंद महिंद्रा ने बिहार को बताया पर्यटन की ‘सोने की खान’
2026-11-16