ड्राइवरों की हड़ताल से 4200 ट्रक थमे, ठप हुआ बस्तर से लौह अयस्क परिवहन
खबर सार :-
बस्तर में ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल का असर रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ने लगा है। चार दिन से काम नहीं पाने वाले लोगों की रोटी पर संकट आने लगा है। यदि कई दिन वाहन खड़े रहे तो इसका व्यापक असर दिखने लगेगा।
खबर विस्तार : -
जगदलपुर, बस्तर में ट्रक ड्राइवरों ने हड़ताल कर रखी है। इसका सीधा असर आपूर्ति सेवाओं पर पड़ रहा है। अभी तक यह सड़क पर अपनी मांग मनवाने के लिए अडे रहे, लेकिन अब इनके वाहनों के पहिए थम गए हैं। माल वाहन में आ रही परेशानी के चलते ट्रांसपोर्ट कारोबार पर असर पड़ने लगा है। ट्रक यूनियनों में शामिल बस्तर परिवहन संघ के हजारों ट्रकों के पहिए थम गए हैं।
ट्रक खड़े हो जाने की वजह से या कहें कि ड्राइवरों की हड़ताल के कारण लौह अयस्क के अलावा यहां से जाने वाले या अन्य स्थानों से आने वाली सामग्री भी रूकी हुई है। अधिक तर इस क्षेत्र से पिग आयरन और लौह अयस्क की ढुलाई बैलाडीला से लेकर नगरनार तक के क्षेत्र से की जाती रही है। यह सभी जगह पर प्रभावित है। बस्तर परिवहन संघ की करीब 2500 और बैलाडीला ट्रक ऑनर एसोसिएशन की लगभग 1700 ट्रकें कहीं न कहीं रोकी गई हैं। अभी तक कुल 4200 ट्रकों का संचालन प्रभावित है। यह स्थिति यदि कई दिनों तक बनी रही तो अन्य सेवाओं और अन्य स्थानों पर भी पड़ सकता है। इससे ट्रकों की हड़ताल का असर व्यापक हो जाएगा।
यह भी पढ़ें :तमिलनाडु के 64 प्राचीन मंदिरों का होगा जीर्णोद्धार, 6.8 करोड़ रुपये से चोलेश्वर मंदिर का होगा संरक्षण
300 से 400 ट्रकों के जरिए ही माल ढुलाई
बैलाडीला की खदानों और नगरनार स्थित एनएमडीसी से निकलने वाले लौह अयस्क और पिग आयरन को ट्रकों के जरिए ही ले जाया जाता है। यदि यह माल आगे नहीं बढ़ा तो कामगार भी खाली बैठे रह जाएंगे। रायपुर सहित प्रदेश के दूसरे बड़े शहरों तक पहुंचाने में ट्रक परिवहन की अहम भूमिका है। हर दिन 300 से 400 ट्रकों के जरिए ही माल ढुलाई की जानकारी दी जा रही है। इसमें आंदोलन ड्राइवर संघ जरिए किया जा रहा है। अभी तक चार दिन में पूरा परिवहन तंत्र लगभग ठप होने का कई स्थानों पर असर पड़ा है। इसका असर कई और क्षेत्रों पर भी पड़ने वाला है। यह एक चेन की तरह काम करता है। परिवहन का हिस्सा ट्रक मालिकों, परिवहन कारोबार और उद्योगों की आपूर्ति व्यवस्था को दबाव में लेने लगी है।
सड़क हादसों और जाम का डर बढ़ा
ट्रकों के लिए व्यवस्थित पार्किंग और ट्रांसपोर्ट नगर की व्यवस्था नहीं है। इससे इनके वाहन कहीं भी खड़े कर दिए गए हैं। इससे परेशानी और बढ़ गई है। कई स्थानों पर जाम और हादसे का डर बना रहता है। शहर और नेशनल हाईवे के किनारे ट्रकों की लंबी कतारें लगने लगी हैं। इससे यातायात बाधित होने के साथ सड़क हादसों का खतरा भी बढ़ रहा है।
प्रदीप पाठक बस्तर परिवहन संघ के अध्यक्ष हैं। उन्होंने बताया कि बैलाडीला ट्रक ऑनर एसोसिएशन की करीब 1700 ट्रकें भी खड़ी हैं। यह बात वह खुद कह रहे हैं कि बस्तर से रायपुर और दूसरे शहरों तक लौह अयस्क सड़क मार्ग से ही पहुंचाया जाता है। ट्रकों के पहिए थमने से परिवहन कारोबार प्रभावित हो रहा है। उन्होंने शहर में ट्रांसपोर्ट नगर बनाए जाने की मांग की है। कई बार यह मांग उठाई गई, इसके बावजूद अब तक ट्रांसपोर्ट नगर की सुविधा नहीं मिल पाई है। संघ में 2500 से अधिक ट्रक और करीब 2143 सदस्य हैं।
तीन दिन से माल उठाया ही नहीं गया
ड्राइवरों की हड़ताल के चल रही है। वाहन भी ठप हैं। यह पिछले तीन दिनों से चल रहा है। लौह अयस्क और पिग आयरन की ढुलाई रूक रही है। इससे करीब चार हजार लोग जुडे हुए हैं। उन पर भी इसका असर पड़ रहा है। 12 नवंबर को संघ ने ड्राइवरों की मांगों का समर्थन भी किया था। ट्रक के पहिए थमने से चालक का कम मालिक का ज्यादा नुकसान होता है। साथ ही अन्य लोग जो काम से जुडे होते हैं,उनका भी नुकसान होता है। जिन लोगों ने वाहन नए या लोनिंग पर खरीदे हैं। उनको इसकी किस्त देनी होती है। यदि वाहन सड़क पर खडा रहा तो किस्त निकाल पाना कठिन ही नहीं ना मुममिन हो जाएगा।
अन्य प्रमुख खबरें
-
जिलों को जोड़ती है कानपुर एक्सप्रेस, श्रमिकों-व्यापारियों व विद्यार्थियों को होगा लाभ
2026-11-16
-
Kulgam Encocunter: कुलगाम मुठभेड़ में लश्कर के दो आतंकी ढेर
2026-11-16
-
आनंद महिंद्रा ने बिहार को बताया पर्यटन की ‘सोने की खान’
2026-11-16
-
रेल मंत्रालय को स्टेशनों पर जरूरी सुविधाएं देने का निर्देश
2026-11-16
-
राजस्थान में पंचायती राज चुनाव का अंतिम चरण, 25 जिलों के लिए 11,905 मतदान केंद्र बनाए
2026-11-16
-
बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवात ‘अकवान’, चेन्नई में भारी बारिश के आसार
2026-11-16
-
36 घंटे का निर्जला व्रत पूरा, लाखों व्रतियों ने की सूर्यदेव की उपासना
2026-11-16
-
महापर्व छठ के अंतिम दिन पीएम मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं
2026-11-16
-
हरिद्वार में गंगा का जल खींचेगा ध्यान, कुंभ में डुबकी के लिए होगा निर्मल जल
2026-11-15
-
आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के तटीय इलाकों के लिए चक्रवात की चेतावनी जारी
2026-11-15
-
'वायु रक्षा 2040' संगोष्ठी में उभरती तकनीकों पर हुआ मंथन
2026-11-15
-
PM मोदी समेत कई नेताओं ने देशवासियों को छठ महापर्व की दी शुभकामनाएं
2026-11-15
-
डिफेंस सेक्टर में आत्मनिर्भरता आर्थिक लक्ष्य नहीं, रणनीतिक जरूरत
2026-11-15
-
राष्ट्रपति मुर्मु और पीएम मोदी ने बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि
2026-11-15
-
मुंबई CSMT रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी, BMC और PNB रहे निशाने प
2026-11-15