Kulgam Encocunter: कुलगाम मुठभेड़ में लश्कर के दो आतंकवादी ढेर, CRPF जवानों पर की थी गोलीबारी
खबर सार :-
Kulgam Encounter: सुरक्षा बलों को कुलगाम में एक बड़ी कामयाबी मिली है। लश्कर का एक आतंकवादी, लतीफ भट जिस पर 15 लाख रुपये का इनाम था और उसका एक साथी मारा गया है। फिलहाल इलाके में तलाशी अभियान जारी है।
खबर विस्तार : -
Kulgam Encocunter: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो कुख्यात आतंकवादी मारे गए। ये दोनों आतंकवादी कुलगाम में 11 नवंबर को CRPF जवानों पर हुए हमले में शामिल थे। जिसमें 3 जवान घायल हो गए थे। जिसके बाद से सुरक्षाबलों का हमलावरों की तलाश में बड़ा अभियान जारी है। इसी के चलते सोमवार को सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली। मारे गए आतंकियों में कमांडर मोहम्मद लतीफ भट भी शामिल था।
11 नवंबर को CRPF जवानों पर हुआ था हमला
बता दें कि 11 नवंबर को आतंकवादियों ने जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF की एक नाका पार्टी पर हमला कर दिया। इसमें हमलावरों ने करीब 15 सेकेंड के अंदर 30 राउंड फायरिंग की थी। इस हमले में तीन जवान घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल जवानों की पहचान हेड कॉन्स्टेबल सोमवीर और कॉन्स्टेबल संतानो और राकेश दास के तौर पर हुई है। तीनों CRPF की 46वीं बटालियन में तैनात हैं। इस घटना के बाद सुरक्षा बलों ने अपने तलाशी अभियान तेज कर दिए हैं। इसी के चलते सोमवार को आतंकियों के साथ मुठभेड़ में हुई। जिसमें दो आतंकी मारे गए।
ये भी पढ़ेंः- Kulgam Terror Attack: कुलगाम में CRPF टीम पर आतंकियों ने किया हमला, गोलीबारी में 3 जवान घायल
लतीफ भट पर था 15 लाख का इनाम
मुठभेड़ में मारा गया 22 वर्षीय लतीफ भट लश्कर-ए-तैयबा का एक शीर्ष कमांडर था। वह कुलगाम के खेवान चादर गांव का रहने वाला था। बताया जाता है कि वह लश्कर-ए-तैयबा में शामिल होने के लिए नवंबर 2025 में अपना घर छोड़ चुका था। वह घाटी में हुए कई हमलों से जुड़ा था, जिसमें इस साल जुलाई में कुलगाम में प्रवासी मजदूरों की हत्या भी शामिल है। उस पर 15 लाख रुपये का इनाम था। वहीं लतीफ भट का मारा जाना लश्कर-ए-तैयबा के लिए एक बड़ा झटका है, क्योंकि वह कश्मीर घाटी में उनका आखिरी सक्रिय स्थानीय कमांडर था।
सुरक्षा एजेंसियों के लिए सिरदर्द बन गया था लतीफ
लतीफ भट सुरक्षा एजेंसियों के लिए सिरदर्द बन गया था, क्योंकि वह छोटे-मोटे हमले करने और फिर आसानी से बच निकलने में माहिर था।
हमला करने के बाद, वह स्थानीय लोगों के बीच घुल-मिल जाता था, जिससे उसे ट्रैक करना बहुत मुश्किल हो जाता था। पिछले एक साल में, वह लश्कर-ए-तैयबा का एक अहम सदस्य बन गया था।
लश्कर-ए-तैयबा अपने छद्म संगठन, 'द रेजिस्टेंस फ्रंट' (TRF) के नाम से हमले करता है। उसे पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं से निर्देश मिलते थे। ISI का मकसद लतीफ भट की मदद से कश्मीर में अपने स्थानीय नेटवर्क को और मजबूत करना था। वहीं लतीफ भट का मारा जाना सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक बड़ी कामयाबी है। फिलहाल पुलिस और सेना के जवानों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है।
ये भी पढ़ेंः- Tripura: भारत-बांग्लादेश सीमा पर BSF जवानों पर तस्करों ने लाठी-डंडों से बोला हमला, राइफल भी छीनी, आठ गिरफ्तार
अन्य प्रमुख खबरें
-
जिलों को जोड़ती है कानपुर एक्सप्रेस, श्रमिकों-व्यापारियों व विद्यार्थियों को होगा लाभ
2026-11-16
-
बस्तर में ट्रकों के पहिए थमे, ट्रांसपोर्ट कारोबार प्रभावित
2026-11-16
-
आनंद महिंद्रा ने बिहार को बताया पर्यटन की ‘सोने की खान’
2026-11-16
-
रेल मंत्रालय को स्टेशनों पर जरूरी सुविधाएं देने का निर्देश
2026-11-16
-
राजस्थान में पंचायती राज चुनाव का अंतिम चरण, 25 जिलों के लिए 11,905 मतदान केंद्र बनाए
2026-11-16
-
बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवात ‘अकवान’, चेन्नई में भारी बारिश के आसार
2026-11-16
-
36 घंटे का निर्जला व्रत पूरा, लाखों व्रतियों ने की सूर्यदेव की उपासना
2026-11-16
-
महापर्व छठ के अंतिम दिन पीएम मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं
2026-11-16
-
हरिद्वार में गंगा का जल खींचेगा ध्यान, कुंभ में डुबकी के लिए होगा निर्मल जल
2026-11-15
-
आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के तटीय इलाकों के लिए चक्रवात की चेतावनी जारी
2026-11-15
-
'वायु रक्षा 2040' संगोष्ठी में उभरती तकनीकों पर हुआ मंथन
2026-11-15
-
PM मोदी समेत कई नेताओं ने देशवासियों को छठ महापर्व की दी शुभकामनाएं
2026-11-15
-
डिफेंस सेक्टर में आत्मनिर्भरता आर्थिक लक्ष्य नहीं, रणनीतिक जरूरत
2026-11-15
-
राष्ट्रपति मुर्मु और पीएम मोदी ने बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि
2026-11-15
-
मुंबई CSMT रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी, BMC और PNB रहे निशाने प
2026-11-15