रेलमंत्री ने कानपुर एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी, दिल्ली और कानपुर के बीच आई नई दैनिक ट्रेन

खबर सार :-

आखिर कानपुर एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखा दी गई है। इससे अब कानपुर के यात्रियों को आसपास के जिलों की यात्रा सरल हो गई है। वहीं दिल्ली और एनसीआर के लिए भी यह काफी सुविधाजनक है।
जिलों को जोड़ती है कानपुर एक्सप्रेस, श्रमिकों-व्यापारियों व विद्यार्थियों को होगा लाभ

खबर विस्तार : -

नई दिल्ली, कानपुर से नई दिल्ली आनंद विहार टर्मिनल के बीच नई दैनिक ट्रेन कानपुर एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई गई है। कानपुर में आयोजित कार्यक्रम में सांसद रमेश अवस्थी ने ट्रेन को नई दिल्ली के लिए रवाना किया। वहीं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कानपुर सेंट्रल और आनंद विहार टर्मिनल के बीच नई दैनिक ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। 

कई जिलों को जोड़ती है यह नई ट्रेन

इस नई रेल सेवा के माध्यम से उत्तर प्रदेश की राजधानी और एनसीआर क्षेत्र को बड़ी सुविधा मिलेगी। रेल का संपर्क बढ़ाने से यात्रियों के आवागमन के साथ ही दैनिक दिक्कतें दूर हो जाती हैं। इस नई रेल सेवा की सुविधा मिलने से लोगों में खुशी है। इस ट्रेन से औरैया के औद्योगिक क्षेत्र को भी बड़ा लाभ होगा। इटावा की कृषि क्षेत्र और फिरोजाबाद की कांच उद्योग से जुड़े लोगों को भी लाभ होगा। यह जिलों के रेलवे स्टेशनों से होकर गुजरती है। कई जिले इससे जुड़ते हैं। इस ट्रेन के जरिए औद्योगिक लोगों को बड़ी सुविधा मिलने वाली है। खुर्जा की सिरेमिक एवं मिट्टी का बर्तन उद्योग भी इस रेल के माध्यम से संपर्क बढ़ेगा।

रेलवे की ओर से बताया गया है कि यह यात्रा 428 किलोमीटर की है। इसमें आधुनिक तरीके के 22 डिब्बे हैं। यह ट्रेन फफूंद, इटावा, टूंडला, हाथरस, अलीगढ़, खुर्जा, दादरी, गाजियाबाद सहित कई प्रमुख औद्योगिक एवं व्यवसायिक केंद्रों से होकर गुजरेगी। ट्रेन के बारे में बताया गया है कि इससे कारोबारी और विद्यार्थियों के अलावा श्रमिकों को भी बड़ा लाभ होगा। दादरी का औद्योगिक एवं माल परिवहन केंद्र और दिल्ली के बीच भी सुविधाजनक विकल्प होगा। इन दोनों क्षेत्रों में लोगों का दैनिक आना जाना रहता है। एनसीआर के विभिन्न औद्योगिक शहर गाजियाबाद को जोड़ते हुए आनंद विहार टर्मिनल तक पहुंचाते हैं।

रेल मंत्री ने उत्तर कॉरिडोर का जिक्र किया

इस मौके पर रेल मंत्री वैष्णव ने कानपुर के लोगों को नई ट्रेन सेवा शुरू होने पर बधाई दी है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी कानपुर के लोगों को इस नई रेल सेवा के लिए शुभकामनाएं दी हैं। आगामी रेल परियोजनाओं के बारे में भी कुछ जानकारियां साझा की हैं। उन्होंने कहा है कि अनवरगंज मंधाना के बीच 16 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड रेल ट्रैक बनने से रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले जाम की समस्या को दूर कर लिया जाएगा। दशकांे पुरानी यह समस्या अब लोगों के सामने नहीं आएगी। इस परियोजना की विस्तृत रिपोर्ट तैयार हो चुकी है। उन्होंने कहा इसका जल्द ही निराकरण कर लिया जाएगा। साथ ही उत्तर कॉरिडोर का भी उल्लेख किया है।

उन्होंने बताया कि प्रस्तावित बुलेट ट्रेन कानपुर के विकास में नया अध्याय जोड़ेगा। यह कॉरिडोर दिल्ली, आगरा, कानपुर, वाराणसी, लखनऊ और अयोध्या को जोड़ते हुए पटना सिलीगुड़ी यानी गुवाहाटी तक जाएगा। दिल्ली से कानपुर की यात्रा लगभग 45 मिनट में पूरी होगी। उन्होंने बताया कि लखनऊ से कानपुर की दूरी लगभग 27 मिनट में और कानपुर से प्रयागराज की दूरी एक घंटा 15 मिनट में तय की जाएगी।

कानपुर में भी होगा बुलेट ट्रेन का ठहराव 

रेलमत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि रेलवे अब पुर्नविकास के लिए काम कर रहा है। इसमें बुनियादी ढांचे को कई परियोजनाओं से जोड़ा जा रहा है। कानपुर में बुलेट ट्रेन का ठहराव घोषित होने से शहर के लोगों में खुशी है। यहां पर कानपुर का खोया गौरव वापस दिलाने के लिए यह धरातल पर आकार लेने वाली है। कानपुर में बुलेट ट्रेन का ठहराव घोषित होने से शहर के लोगों मे खुशी का माहौल है। वैष्णव ने कहा कि रेलवे ने पुराने ढर्रे में काफी बदलाव किया है। इसी का यह नतीजा है कि हम बुलेट ट्रेन की  ओर बढ़ रहे हैं। 

यह भी पढ़ें हर साल औपचारिकता निभाने में फंसा है फैजुल्लागंज, जानलेवा बन रहा जलभराव!

अन्य प्रमुख खबरें