अंतरराष्ट्रीय पुष्कर पशु मेलाः विदेशी बालाओं ने लगाई छलांग

खबर सार :-

अजमेर के पुष्कर में इन दिनों पशु मेला चल रहा है। यहां देश और विदेश के खेलों का आनंद उठाया जा रहा है। पशुओं का प्रदर्शन मेले की शोभा बढ़ाता रहा, वहीं जर्मनी और इजराइल के मेधावियों की कला और प्रतिभा की सराहना की गई।
अजमेरः ढोल की थाप पर ऊंटों ने लगाए ठुमके, लंगड़ी टांग में अर्जेंटीना की माया ने मारी बाजी

खबर विस्तार : -

अजमेर, अंतरराष्ट्रीय पुष्कर पशु मेले की पहचान दुनियाभर में है। यहां देश-विदेश से लोग घूमने आ रहे हैं। यह मेला अब पूरी तरह जमने लगा है। मेला में हर ओर बहार दिख रही है। रेतीला मैदान है और उस पर कहीं ऊंटों का श्रृंगार देखने को मिल रहा है तो कहीं वह ढोल की थाप पर नाचते हुए दिख रहे हैं। यहां पर सबसे ज्यादा आकर्षक रेगिस्तान का जहाज ही माना जा रहा है। यह देशी-विदेशी पर्यटकों को झूमने पर मजबूर कर रहा है। 

मेले में खेलों का भी आयोजन किया जा रहा है। इसमें भारतीय छाप छोड़ने वाले ग्रामीण खेलों में विदेशी मेहमान भी पूरे उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं। कुछ पारंपरिक खेलों को भी मेले का हिस्सा बनाया गया है। इसकेे साथ ही पशु प्रतियोगिताओं ने मेले की रौनकता को कई गुना बढ़ा दिया है। उधर, पुराने मेला मैदान में भी आयोजन किए जा रहे हैं। यहां पर भी पर्यटकों की कमी नहीं है। देसी-विदेशी महिला खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धा में देखा जा रहा है। लंगड़ी टांग प्रतियोगिता के दौरान लोगों ने दांतों तले उंगली दबा ली।

यह भी पढें: ओडिशा में चक्रवात ‘अकवान’ को लेकर समुद्री गतिविधियों पर रोक, परिवहन सुरक्षा के कड़े इंतजाम

विदेशी प्रतिभागियों का खेल में दबदबा रहा

इसबार विदेशी प्रतिभागियों का इस खेल में दबदबा रहा। कई देशों के मेधावियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। अर्जेटीना की माया का प्रदर्शन शानदार माना गया है। उसने यहां पर पहला स्थान हासिल कर प्रतियोगियों को लोहा मनवा दिया। जर्मनी की तीजा दूसरे नंबर पर जबकि इजराइल की अल्मोग तीसरे स्थान पर रहीं। इन खेलों में विजेता बनने वाली खिलाड़ी विदेशों से आई थीं। मेले को आनंददायक बनाने के लिए पर्यटन विभाग की ओर से ऊंटों का श्रृंगार एवं गोरबंध प्रतियोगिता कराई गई।

इस प्रतियोगिता में पशुपालकों ने अपने ऊंटों और ऊंटनियों को दूल्हा-दुल्हन की तरह सजाया। उसके बाद वह मैदान तक साथ लेकर गए। इनके सजाने का अंदाज निराला रहा। रंग-बिरंगे आभूषण भी इनको पहनाए गए। पारंपरिक श्रृंगार से सजे ऊंटों ने दर्शकों का ध्यान खींचने में तनिक भी कंजूसी नहीं की। ऊंटों ने मंच के सामने कैटवॉक भी किया। इस दौरान उनकी सुंदरता का प्रदर्शन हुआ। विदेशी पर्यटक ऊंटों के इस शाही अंदाज को अपने कैमरों में कैद करते नजर आए। इसके बाद तो इनकी जोड़ियों ने समां बांध दिया।

11 करोड़ में भी नहीं बेचा घोड़ा

मेलेे में आयोजित ऊंटों के नृत्य प्रतियोगिता देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। जैसे ढ़ोल बजाए गए, वैसे ही इनका नाच रहा। किसी ऊंट ने दोनों पैरों पर खड़े होकर करतब दिखाए तो किसी ने घुटनों के बल बैठकर नृत्य किया। हर ऊंट के नाचने का अंदाज निराला रहा। इनके पालकों ने भी अपने पशुओं की पीठ कई बार थपथपाई। मेले में नसीराबाद निवासी महिपाल चौधरी का मारवाड़ी नस्ल का घोड़ा देव कोटा भी अश्व प्रेमियों के बीच चर्चा का विषय बन गया।

यह साढ़े चार साल का है। बताया जा रहा है कि इसके लिए 11 करोड़ रुपये तक का प्रस्ताव मिल चुका है। महिपाल चौधरी इसे बेचने के बजाय ब्रीडिंग के जरिए कमाई कर रहे हैं। इसकी एक बार की ब्रीडिंग फीस एक लाख रुपये है। मेले में शाम के समय मेला मैदान में बैंड्स ऑफ पुष्कर के तहत संगीतमय प्रस्तुतियों का आनंद उठाया गया। राजस्थानी संस्कृति पर आधारित रंगारंग कार्यक्रम और विदेशी पर्यटकों के अलावा सांस्कृतिक आयोजनों ने मेले की रौनक को चार चांद लगा दिए। 

यह भी पढें:अम्बिकापुरः 19 लोगों की जान लेने वाला ‘कबरा कान’ हाथी छठे दिन ट्रैंकुलाइज, कुमकी हाथियों की मदद से मिली सफलता

अन्य प्रमुख खबरें