Aamir-Gauri Wedding: 61 की उम्र में तीसरी बार दूल्हा बने आमिर खान, घर पर ही गौरी स्प्रैट संग की शादी, तस्वीर आई सामने
खबर सार :-
Aamir Khan-Gauri Spratt Wedding: आमिर खान और गौरी स्प्रैट ने रविवार सुबह मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर पर करीबी दोस्तों और परिवार वालों की मौजूदगी में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की।
खबर विस्तार : -
Aamir Khan-Gauri Spratt Wedding: बॉलीवुड के 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' आमिर खान ने अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से शादी कर ली है। 5 जुलाई को, इस जोड़े ने मुंबई के पाली हिल स्थित अपने घर पर 'स्पेशल मैरिज एक्ट' के तहत बहुत ही निजी माहौल में रजिस्टर मैरिज (कोर्ट मैरिज) की। इस समारोह में सिर्फ़ परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त शामिल हुए। जिनमें उनकी एक्स वाइफ रीना, किरण और और बच्चे शामिल थे। शादी के बाद, दोनों परिवारों ने इस खास मौके को सादगी से मनाया। अब उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आ गई है।
Aamir Khan-Gauri Spratt की शादी की तस्वीर आई सामने
आमिर खान के ऑफिशियल प्रवक्ता ने इंस्टाग्राम पर एक्टर की शादी की एक खास और अनौपचारिक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में आमिर और गौरी जमीन पर बैठकर शादी के कागजात पर साइन करते हुए दिख रहे हैं। गौरी के पहले पति से हुआ बेटा जोड़े के बीच खड़ा है, जबकि आजाद जो आमिर और उनकी दूसरी पत्नी, फिल्ममेकर किरण राव का बेटा है। जो आमिर के बगल में बैठा है।

150 चुनिंदा मेहमानों के बीच हुई शादी
सूत्रों के मुताबिक, शादी में सिर्फ़ 100 से 150 चुनिंदा मेहमानों को बुलाया गया था। किसी बड़े होटल या आलीशान वेन्यू के बजाय, आमिर ने इस खास मौके के लिए अपने घर को चुना। आमिर-गौरी ने मेहमानों की लिस्ट से लेकर लंच मेन्यू तक, हर इंतज़ाम का फैसला खुद किया। एक्टर ने पहले ही साफ कर दिया था कि वह इस मौके को बिना किसी तामझाम के परिवार के साथ मिलकर मनाना चाहते हैं।
अंबानी परिवार भी बधाई देने पहुंचा
शादी के दिन सुबह से ही आमिर के घर के बाहर हलचल देखी गई। बारिश के बावजूद, बड़ी संख्या में पैपराज़ी मौजूद थे। आमिर की शादी समारोह में शामिल होने के लिए उद्योगपति मुकेश अंबानी, डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर समेत करीबी लोग और परिवार के सदस्य ही पहुंचे। आमिर और गौरी ने शुरू से ही शादी को पूरी तरह से निजी रखने का फैसला किया था।

Aamir Khan-Gauri Spratt Wedding: आमिर खान की तीसरी शादी
गौरतलब है कि यह आमिर खान की तीसरी शादी है। उन्होंने इससे पहले 1986 में रीना दत्ता से शादी की थी, जिनसे उनके दो बच्चे, जुनैद और इरा हैं। दोनों का 2002 में तलाक हो गया था। इसके बाद, 2005 में उन्होंने फिल्ममेकर किरण राव से शादी की, जिनसे उनका एक बेटा, आजाद है। अब गौरी स्प्रैट के साथ नई ज़िंदगी की शुरुआत करते हुए, आमिर ने अपनी ज़िंदगी का एक नया अध्याय शुरू किया है। गौरी की बात करें तो यह उनकी दूसरी शादी है। पहली शादी से उनका सात साल का बेटा है।
ये भी पढ़ेंः- Celina Jaitly: तलाक और भाई की चिंता से टूटीं सेलिना जेटली, मुश्किल वक्त में प्रीति जिंटा बनीं सबसे बड़ा सहारा
अन्य प्रमुख खबरें
-
साउथ स्टार तेजा सज्जा ने गर्लफ्रेंड मौर्य से की सगाई
2026-11-16
-
कमजोर पड़ रहे भोजपुरी सिनेमा को मोहनजी की 'सइयां हमार' ने दी नई उम्मीद
2026-11-16
-
अमिताभ और अभिषेक बच्चन को गोल्डी ढिल्लों की खुली धमकी
2026-11-16
-
एआई और डिजिटल पहचान के दुरुपयोग पर जताई चिंता
2026-11-16
-
रामायण ने छीना 'धुरंधर' का ताज, 11वें दिन की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
2026-11-16
-
'4000 नहीं रामायण का बजट 800 करोड़' से भी कम, राम गोपाल वर्मा का दावा
2026-11-15
-
मुश्किल दौर से गुजर रहे शरद कपूर की मदद को आगे आए सलमान-सोनू सूद
2026-11-15
-
हंसी और मस्ती का डबल डोज लेकर लौटे टिटू मामा, 'ढिंडोरा 2' का ट्रेलर जारी
2026-11-14
-
सोशल मीडिया post पर कंगना रनौत के खिलाफ शिमला में Fir
2026-11-14
-
रामायण ने बॉक्स ऑफिस पर किया 1000 करोड़ का आंकड़ा पार
2026-11-13
-
एक्टर नीतीश कुमार ने रामायण मूवी की कहानी पर जताई नाराजगी
2026-11-13
-
Shimla के लवी मेले में नई पहल, कलाकारों के हुए alcohol सेंसर टेस्ट
2026-11-13
-
कॉस्मेटिक सर्जरी-शराब की लत पर एक्ट्रेस श्रुति हासन ने की खुलकर बात
2026-11-13
-
इंदौर में दिलजीत दोसांझ के काॅन्सर्ट से पहले मिली बम से उड़ाने की धमकी
2026-11-13
-
Kavya Maran-Anirudh Wedding: शादी के बंधन में बंधे काव्या-अनिरुद्ध, तस्वीरें वायरल
2026-11-12