Celina Jaitly: तलाक और भाई की चिंता से टूटीं सेलिना जेटली, मुश्किल वक्त में प्रीति जिंटा बनीं सबसे बड़ा सहारा
खबर सार :-
बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली इन दिनों काफी मुश्किलों का सामना कर रही हैं। खबर है कि वो अपने तलाक के बाद काफी टूट गई, जिसके बाद एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने उन्हें संभाला।
खबर विस्तार : -
Celina Jaitly: बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली इन दिनों अपने निजी जीवन के लेकर काफी मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। सूत्रों के मुताबिक पति से तलाक के बाद वो काफी तनाव में हैं। हालांकि उन्होंने अपने इस मुश्किल समय में प्रीति जिंटा को उनका साथ देने के लिए धन्यवाद किया। उनका कहना है कि इस दुख की घड़ी में प्रीति जिंटा उनके लिए सपोर्ट बनकर सामने आई हैं।
Celina Jaitly: मुश्किल दौर से गुजर रहीं मिस इंडिया यूनिवर्स विजेता सेलिना जेटली
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री, मॉडल और फेमिना मिस इंडिया यूनिवर्स विजेता सेलिना जेटली इन दिनों अपनी पर्सनल लाईफ को लेकर काफी चर्चा में हैं। एक्ट्रेस ने बताया है कि उनके पति पीटर हाग के साथ चल रहे अनबन और यूएई में फंसे उनके भाई को लेकर वो काफी तनाव में हैं। इस मुश्किल दौर में प्रीति जिंटा ने उनका साथ दिया है, जिसके लिए सेलिना ने दिल से धन्यवाद भी किया है। हाल ही में हुए एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि वो मुश्किल दौर से जरुर गुजर रही हैं, लेकिन वो हिम्मत बनाए हुए हैं। एक्ट्रेस हर मुश्किल का सामना करने के लिए डट कर तैयार हैं। उन्होंने यह भी बताया कि वो जल्द ही सिस्टर निवेदिता के जरिए पर्दे पर लौट रही हैं। इस दौरान उन्होंने अपने निजी जीवन के बारे में भी बात की।
Celina Jaitly: सेलिना ने इंटरव्यू में किया खुलासा
सेलिना ने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बताया कि उनकी मैरिड लाइफ इन दिनों काफी मुश्किल दौर से गुजर रही है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि उनके भाई विक्रांत इस समय यूएई में मुश्किल स्थिति में फंस गए हैं। उनके भाई की सुरक्षा को लेकर उनका पूरा परिवार काफी चिंतित है। उन्होंने भारत सरकार और संबंधित अधिकारियों से सिफारिश की है कि उनके भाई की सुरक्षित वतन वापसी कराई जाए। हालांकि सेलिना इस बात का जिक्र किया कि जब वो इन दिक्कतों से जुझ रही थीं तो बॉलीवुड की डिंपल गर्ल ने उनका साथ दिया।
Celina Jaitly: प्रीति जिंटा को किया दिल से धन्यवाद
सेलिना ने आगे बताया कि इस मुश्किल घड़ी में प्रीति ने उनके साथ चट्टान की तरह खड़ी रहीं। प्रीति जिंटा ने न केवल उनकी हिम्मत बनाए रखी, बल्कि उनके भाई के मामले में भी मदद करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही हैं। सेलिना ने कहा कि प्रीति ने बिना किसी स्वार्थ के उनकी मदद की। उन्होंने आगे कहा कि फैंस उनके लाइफ में सब ठीक होने और उनके भाई के सुरक्षित वापस लौटने की दुआ कर रहे हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
-
Drishyam 3 Box Office: दृश्यम 3 ने पहले ही दिन की रिकॉर्डतोड़ कमाई
2026-10-03
-
Drishyam 3 X Review: अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 का चला जादू
2026-10-02
-
नवजोत सिंह सिद्धू बन गए दादा, घर आई नन्ही परी ! पोती का नाम रखा 'आर्या'
2026-10-02
-
नुसरत भरूचा का बाली में हुआ एक्सीडेंट, रीढ़ की हड्डी टूटी !
2026-10-02
-
Bigg Boss 20 से बाहर हुईं मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी
2026-10-01
-
Drishyam 3 ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, अजय देवगन ने मोहनलाल से की खास अपील
2026-10-01
-
CINTAA विवाद: उपासना सिंह और नगमा का पूनम ढिल्लो-पद्मिनी कोल्हापुरे पर गंभीर आरोप
2026-10-01
-
Aishwarya बच्चन पेरिस से लौटने पर हुईं हैरान, अभिनेत्री के मोटापा पर किया कमेंट
2026-09-30
-
उर्वशी रौतेला ने AI कंपनी पर ठोका 7,000 करोड़ रुपये का जुर्माना
2026-09-29
-
Aishwarya Rai: पेरिस फैशन वीक में ऐश्वर्या राय ने बिखेरा जलवा
2026-09-29
-
Bigg Boss 20: नॉमिनेट हुईं आम्रपाली-रीति के समर्थन में उतरीं अक्षरा सिंह
2026-09-29
-
अभिनय की बारीकियां सीखने में सीनियर्स ने की मदद: दिव्या दत्ता
2026-09-27
-
बॉलीवुड के उन युवा कलाकारों की यादें जिनका हुआ असमय निधन
2026-09-26
-
Bigg Boss 20: सलमान खान ने रीति तिवारी की लगाई जमकर क्लास
2026-09-26
-
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर Govinda ने पहली बार तोड़ी चुप्पी
2026-09-25