Ramayana Box Office Day 11: रामायण ने छीना 'धुरंधर' का ताज, 11वें दिन की ऐतिहासिक कमाई
खबर सार :-
Ramayana Box Office Collection Day 11: रामायण ने 11वें दिन ऐतिहासिक कमाई की। यह उपलब्धि इससे पहले केवल दंगल ने हासिल की थी। यह भारत के बाहर इतनी बड़ी कमाई करने वाली दूसरी फिल्म बन गई है, जिसने RRR और बाहुबली जैसी बड़ी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है।
खबर विस्तार : -
Ramayana Box Office Day 11: रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर 'रामायण' बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। यह फिल्म लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। ऐसे रिकॉर्ड जो पहले रणवीर सिंह की धुरंधर और एस.एस. राजामौली की RRR जैसी फिल्मों के नाम थे। रिलीज के पहले हफ्ते में धमाकेदार कमाई करने के बाद दूसरे वीकेंड पर भी जबरदस्त कलेक्शन किया है। अब, इस बॉलीवुड फिल्म ने इसी साल एक और नया रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
Ramayana ने 11वें दिन की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
'सैकनिल्क' (Sacnilk) की एक रिपोर्ट के अनुसार, 'रामायण' ने अपने दूसरे रविवार को 75 करोड़ रुपये की नेट कमाई की है। शनिवार को फिल्म ने 72.90 करोड़ रुपये कमाए थे, जिसका मतलब है कि रविवार को इसकी कमाई में और बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ ही, फिल्म का कुल घरेलू नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 760.60 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जबकि इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1,384.50 करोड़ रुपये के पार हो गया है।
धुरंधर-RRR को छोड़ा पीछे
'रामायण' ने अपनी रिलीज के 11वें दिन शानदार प्रदर्शन करते हुए 750 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। अब यह राम चरण और जूनियर एनटीआर की फिल्म 'RRR' के 772 करोड़ के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ने के बिल्कुल करीब है। एक ऐसा मुकाम, जिसे हासिल करते ही यह भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली छठी फिल्म बन जाएगी। इस मुकाम तक पहुंचने के लिए इसे बस 12 करोड़ और कमाने हैं। फिल्म अपने दूसरे सोमवार तक इसे हासिल कर लेगी।
ये भी पढ़ेंः- ये भी पढ़ेंः- Kavya Maran-Anirudh Wedding: काव्या मारन ने अनिरुद्ध संग लिए सात फेरे, शादी की तस्वीरें आई सामने
भारत में सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्में
- पुष्पा 2 - 1265.97 करोड़
- धुरंधर 2- 1186.32 करोड़
- बाहुबली 2- 1031 करोड़
- धुरंधर- 894.49 करोड़
- KGF चैप्टर 2 - 859.7 करोड़
- RRR-772 करोड़
- रामायण- 760.60 करोड़
- कल्कि 2898 AD-653.21 करोड़
- जवान- 640.42 करोड़
- स्त्री 2- 627.5 करोड़
दूसरे रविवार को सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी 'रामायण'
'रामायण' ने अपने दूसरे रविवार को रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। 75 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ, यह दूसरे रविवार को सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन गई है। इसने 'धुरंधर 2' (63 करोड़ रुपये), 'धुरंधर' (58 करोड़ रुपये) और 'स्त्री 2' (42.4 करोड़ रुपये) जैसी फिल्मों के दूसरे रविवार के कलेक्शन को पीछे छोड़ते हुए टॉप स्थान हासिल कर लिया है। हालांकि, दूसरे रविवार को सबसे ज़्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड अभी भी 76.60 करोड़ रुपये है, जो 2024 में अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' ने बनाया था। दूसरे रविवार को सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 10 फिल्में ।
- पुष्पा 2- 76 करोड़
- रामायण - 75 करोड़
- धुरंधर 2 - 63 करोड़
- धुरंधर - 58 करोड़
- स्त्री 2 - 42.4 करोड़
- छावा - 40 करोड़
- गदर 2 - 38.9 करोड़
- जवान - 34.26 करोड़
- एनिमल - 33.53 करोड़
- दंगल - 30.69 करोड़
'रामायण' की स्टार कास्ट
फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में हैं, जबकि साई पल्लवी माता सीता के किरदार में हैं। वहीं यश रावण का रोल में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में हैं। फिल्म की कास्ट में लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह, अरुण गोविल और विवेक ओबेरॉय जैसे अन्य कलाकार भी शामिल हैं। फिल्म रामायण' का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है और इसे यश तथा नमित मल्होत्रा ने प्रोड्यूस किया है।
ये भी पढ़ेंः- '4000 नहीं रामायण का बजट 800 करोड़' से भी कम, राम गोपाल वर्मा ने किया बड़ा दावा
अन्य प्रमुख खबरें
-
साउथ स्टार तेजा सज्जा ने गर्लफ्रेंड मौर्य से की सगाई
2026-11-16
-
कमजोर पड़ रहे भोजपुरी सिनेमा को मोहनजी की 'सइयां हमार' ने दी नई उम्मीद
2026-11-16
-
अमिताभ और अभिषेक बच्चन को गोल्डी ढिल्लों की खुली धमकी
2026-11-16
-
एआई और डिजिटल पहचान के दुरुपयोग पर जताई चिंता
2026-11-16
-
'4000 नहीं रामायण का बजट 800 करोड़' से भी कम, राम गोपाल वर्मा का दावा
2026-11-15
-
मुश्किल दौर से गुजर रहे शरद कपूर की मदद को आगे आए सलमान-सोनू सूद
2026-11-15
-
हंसी और मस्ती का डबल डोज लेकर लौटे टिटू मामा, 'ढिंडोरा 2' का ट्रेलर जारी
2026-11-14
-
सोशल मीडिया post पर कंगना रनौत के खिलाफ शिमला में Fir
2026-11-14
-
रामायण ने बॉक्स ऑफिस पर किया 1000 करोड़ का आंकड़ा पार
2026-11-13
-
एक्टर नीतीश कुमार ने रामायण मूवी की कहानी पर जताई नाराजगी
2026-11-13
-
Shimla के लवी मेले में नई पहल, कलाकारों के हुए alcohol सेंसर टेस्ट
2026-11-13
-
कॉस्मेटिक सर्जरी-शराब की लत पर एक्ट्रेस श्रुति हासन ने की खुलकर बात
2026-11-13
-
इंदौर में दिलजीत दोसांझ के काॅन्सर्ट से पहले मिली बम से उड़ाने की धमकी
2026-11-13
-
Kavya Maran-Anirudh Wedding: शादी के बंधन में बंधे काव्या-अनिरुद्ध, तस्वीरें वायरल
2026-11-12
-
कुरान की आयत वाला पेंडेंट पहनने पर करीना कपूर को कानूनी नोटिस
2026-11-12