'कितने भी बुलेटप्रूफ केबिन बनवा लो, फिर भी मारेंगे गोली', अमिताभ-अभिषेक को ढिल्लों की खुली धमकी
खबर सार :-
बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन और उनके बेटे, अभिनेता अभिषेक बच्चन को धमकियां मिली हैं। गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ने अमिताभ और अभिषेक, दोनों को धमकी दी है। खबरों के अनुसार, गोल्डी ढिल्लों का लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कोई संबंध नहीं है।
खबर विस्तार : -
Amitabh Bachchan: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। दोनों अभिनेताओं को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए खुली धमकी मिली है। इस धमकी के मामले में कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों का नाम सामने आया है। इस खबर से फिल्म इंडस्ट्री और अभिनेताओं के प्रशंसकों के बीच काफी चिंता है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोल्डी ढिल्लों नाम के एक गैंगस्टर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अमिताभ और अभिषेक बच्चन को धमकी दी है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि इस धमकी के पीछे क्या मकसद है या पोस्ट में अभिनेताओं के लिए क्या खास संदेश दिया गया है। इस मामले में किसी आधिकारिक शिकायत, पुलिस कार्रवाई या सुरक्षा इंतजामों को लेकर अभी तक कोई विस्तृत जानकारी नहीं मिली है।
चाहे कितने भी बुलेटप्रूफ केबिन बना लें, फिर भी मारेंगे गोली
गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ने अपनी पोस्ट की शुरुआत "वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह" से की। ढिल्लों ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन को जान से मारने की धमकी दी है। पोस्ट में, गोल्डी ने साफ तौर पर अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन का नाम लेते हुए कहा, "वे चाहे कितने भी बुलेटप्रूफ केबिन बना लें, फिर भी मारेंगे गोली।" साथ ही पोस्ट में गोल्डी ने 1984 के सिख-विरोधी दंगों का जिक्र करते हुए कहा, ''उन घटनाओं के दोषियों को कभी माफ नहीं किया जाएगा। कोई भी व्यक्ति दुनिया के किसी भी देश में हो, अगर वह सिख समुदाय के खिलाफ बोलेगा तो उससे हिसाब लिया जाएगा।
इसके बाद उसने लिखा, "दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मुंबई में हमारे दो साथियों, विकास ठाकुर और दीपक सिंह को गिरफ्तार किया है। उन्हें किसी और गैंग से नहीं जोड़ा जाना चाहिए। हमारे साथी किसी आपराधिक गतिविधि में शामिल नहीं थे। न ही उनका ऐसा कोई इरादा है। मुंबई में हमारे लगभग 200 साथी तैयार हैं।"
अमिताभ पर लगाएं सिख-विरोधी दंगों का आरोप
अमिताभ बच्चन पर पहले भी 1984 के सिख-विरोधी दंगों के दौरान नारे लगाकर हिंसा भड़काने के आरोप लग चुके हैं। हालांकि अभिनेता ने हमेशा इन आरोपों को खारिज किया है। 2011 में, उन्होंने अकाल तख्त को एक पत्र लिखकर इन आरोपों को झूठा बताया था और कहा था कि उन्होंने कभी भी सिख समुदाय के खिलाफ हिंसा का समर्थन नहीं किया। यह विवाद पिछले साल फिर सामने आया, जब दिलजीत दोसांझ ने टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में अमिताभ बच्चन से मुलाकात की और सम्मान जताने के लिए उनके पैर छुए। इसके बाद, कुछ संगठनों ने दिलजीत की आलोचना की।
ये भी पढ़ेंः- '4000 नहीं रामायण का बजट 800 करोड़' से भी कम, राम गोपाल वर्मा ने किया बड़ा दावा
पुलिस ने दो संदिग्धों को किया गिरफ्तार
हाल ही में, पुलिस ने एक बड़ी साजिश का पर्दाफाश किया, जिसका सीधा संबंध 'जलसा' से था। खुफिया एजेंसियों और पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अमिताभ बच्चन के आवास 'जलसा' को निशाना बनाने की एक खतरनाक साजिश रची जा रही थी। हालांकि सुरक्षा बलों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में दो संदिग्धों को पकड़ा है एक को दिल्ली से और दूसरे को मुंबई से हिरासत में लिया गया है। इसके बाद अमिताभ बच्चन ने आधी रात को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसने तुरंत सबका ध्यान खींच लिया। इस छोटी सी पोस्ट में उन्होंने केवल दो शब्द लिखे, जिससे सोशल मीडिया पर अटकलों का दौर शुरू हो गया।
तीन बार अमिताभ को मिल चुकी है धमकी
गौरतलब है कि पिछले महीने मुंबई में टाइगर श्रॉफ पर एक खतरनाक हमला हुआ था। हालांकि अभिनेता बच गए, लेकिन उन्हें चोटें आईं। टाइगर श्रॉफ पर हुए इस हमले के बाद, कई अन्य अभिनेताओं की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। इसमें अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' को बम से उड़ाने की धमकी शामिल है। दो हफ्ते पहले, अमिताभ बच्चन ने बुलेटप्रूफ कांच की एक दीवार के पीछे से अपने प्रशंसकों से मुलाकात की थी; उनके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
दरअसल पिछले रविवार, 15 नवंबर को, 'बिग बी' ने एक बार फिर अपने घर 'जलसा' के बाहर प्रशंसकों से मुलाकात की। इस बार वे बुलेटप्रूफ कांच के पीछे नहीं थे। इस दौरान उनके बेटे अभिषेक बच्चन ठीक उनके पीछे खड़े नजर आए। पूरी मुलाकात के दौरान, अभिषेक बच्चन ने एक पल के लिए भी अपने पिता को अपनी नजरों से ओझल नहीं होने दिया। जबकि अभिताभ बच्चन बेखौफ नजर आए।
ये भी पढ़ेंः- डीपफेक के खिलाफ चिरंजीवी की बड़ी पहल, अमित शाह की सलाह पर केंद्र सरकार को सौंपा ज्ञापन
अन्य प्रमुख खबरें
-
साउथ स्टार तेजा सज्जा ने गर्लफ्रेंड मौर्य से की सगाई
2026-11-16
-
कमजोर पड़ रहे भोजपुरी सिनेमा को मोहनजी की 'सइयां हमार' ने दी नई उम्मीद
2026-11-16
-
एआई और डिजिटल पहचान के दुरुपयोग पर जताई चिंता
2026-11-16
-
रामायण ने छीना 'धुरंधर' का ताज, 11वें दिन की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
2026-11-16
-
'4000 नहीं रामायण का बजट 800 करोड़' से भी कम, राम गोपाल वर्मा का दावा
2026-11-15
-
मुश्किल दौर से गुजर रहे शरद कपूर की मदद को आगे आए सलमान-सोनू सूद
2026-11-15
-
हंसी और मस्ती का डबल डोज लेकर लौटे टिटू मामा, 'ढिंडोरा 2' का ट्रेलर जारी
2026-11-14
-
सोशल मीडिया post पर कंगना रनौत के खिलाफ शिमला में Fir
2026-11-14
-
रामायण ने बॉक्स ऑफिस पर किया 1000 करोड़ का आंकड़ा पार
2026-11-13
-
एक्टर नीतीश कुमार ने रामायण मूवी की कहानी पर जताई नाराजगी
2026-11-13
-
Shimla के लवी मेले में नई पहल, कलाकारों के हुए alcohol सेंसर टेस्ट
2026-11-13
-
कॉस्मेटिक सर्जरी-शराब की लत पर एक्ट्रेस श्रुति हासन ने की खुलकर बात
2026-11-13
-
इंदौर में दिलजीत दोसांझ के काॅन्सर्ट से पहले मिली बम से उड़ाने की धमकी
2026-11-13
-
Kavya Maran-Anirudh Wedding: शादी के बंधन में बंधे काव्या-अनिरुद्ध, तस्वीरें वायरल
2026-11-12
-
कुरान की आयत वाला पेंडेंट पहनने पर करीना कपूर को कानूनी नोटिस
2026-11-12