गांधीसागर को मिलेगी नई पहचान, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर
खबर सार :-
गांधीसागर में सरकार इन दिनों विकास पर जोर दे रही है। यहां बिजली और पर्यावरण की रक्षा के साथ रोजगार और इतिहास पर काम किया जा रहा है। सरकार भी एक खास बैठक कर नई योजनाओं की सौगात देने जा रही है।
खबर विस्तार : -
भोपाल, मध्यप्रदेश सरकार के कैबिनेट की अगली बैठक गांधीसागर में होगी। यह डेस्टिनेशन कैबिनेट के रूप में आयोजित की जाएगी। बुधवार 18 नवंबर को मंदसौर जिले में होने वाली इस बैठक में गांधीसागर की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, प्राकृतिक और औद्योगिक पहचान को भी सामने लाने की तैयारी है। अभी तक की हुई सरकार की बैठकों में यह सबसे अलग मानी जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कैबिनेट बैठक के संबंध में कहा कि इससे गांधीसागर को विशिष्ट पहचान मिलेगी।
यह भी पढें :बांग्लादेश के कारोबारी दहशत में, रंगदारी न मिलने पर अपराधी कर रहे खूनखराबा
परियोजना से रोजगार के नए अवसर भी बढ़ेंगे
दरअसल जिस बैठक को स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर विकसित करने में मददवाली कहा जा रहा है, वह मंदसौर जिले में होगी। इसमें केंद्र में गांधीसागर पंप्ड स्टोरेज परियोजना, पर्यटन की संभावनाएं और क्षेत्र का समग्र पर चर्चा की जाएगी। इस बैठक के बारे में कहा जा रहा है कि गांधी सागर को विशिष्ट पहचान दिलाने में यह स्थानीय स्तर पर सहायक होगी। इससे रोजगार के नए अवसर भी बढ़ेंगे। बताया जा रहा है कि पीक ऑवर्स में पंप स्टोरेज से 2 हज़ार मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जाना है।
इस प्रोजेक्ट की लागत 11 474 करोड़ रुपये
यहां जो बिजली बनने जा रही है वह पानी के माध्यम से बनाई जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंगलवार को मीडिया को जारी अपने बयान में कहा कि, “गांधी सागर कैबिनेट बैठक हमारी अब तक की आयोजित विभिन्न कैबिनेट बैठकों में सबसे प्रभावी और अलग होगी। इस परियोजना की खूबी में हर पल बिजली देने का वादा किया गया है। बिल की दर भी आधी होगी। यहां बने प्लांट से पूरी क्षमता के साथ 2000 मेगावाट बिजली उत्पन्न होगी। इस प्रोजेक्ट की लागत 11 474 करोड़ रुपये है।
एशिया का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट बताया गया
सरकार का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नवाचार को प्रोत्साहन और जनकल्याण योजनाओं के अनुरूप काम कर रही है। यह योजना बेहद आकर्षक होगी। विज्ञान में रुचि रखने वाले स्टूडेंट्स के लिए तीर्थ के जैसा बताया गया है। टैंक को सोलर से भरने की जानकारी दी गई है। सरकार की इच्छा है कि इस परियोजना की तकनीकी सक पंप स्टोरेज तकनीक और बिजली उत्पादन की प्रक्रिया को समझने का अवसर मिलेगा। यह एशिया का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट बताया गया है।
गांधी सागर बांध और अभयारण्य पर्यटन का अद्भुत केंद्र
सरकार का उद्देश्य है कि गांधी सागर बांध और अभयारण्य पर्यटन का अद्भुत केंद्र है, इसे लोग जानें। यहां लाखों साल पुरानी स्फटिक की शिलाएं हैं। युवक इन पर शोध करें। सरकार की डेस्टिनेशन कैबिनेट की पहल का उद्देश्य अलग-अलग क्षेत्रों में मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित कर वहां की विशेषताओं, विकास की संभावनाओं और स्थानीय जरूरतों को सामने लाना है। इससे यहां को व्यापक पहचान मिल पाएगी। जब पहचान होगी ओर कुछ नया मिलने वाला होगा तो लोग पर्यटन गतिविधियों और रोजगार के अवसरों की तलाश में क्षेत्र विशेष का रुख करते हैं।
ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर के रूप में जाना जा रहा
इन क्षेत्रों को ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर के रूप में जाना जा रहा है। सीएम ने कहा कि इससे जुड़े स्थानों पर हमारे द्वारा डेस्टिनेशन कैबिनेट का आशय उन क्षेत्रों के बारे में आमजनों तक जानकारी पहुंचाना है। इससे स्थानीय स्तर पर रोज़गार और पर्यटन के क्षेत्र में विस्तार होगा। जो बैठक गांधीसागर में होने जा रही है, इसमें कैबिनेट मंत्री रहेंगे। डॉ. यादव मनासा विधानसभा क्षेत्र में भी विभिन्न विकास कार्यों की सौगात देंगे। यह आयोजन विज्ञान के विद्यार्थियों के लिए खास होगा, क्योकि इस क्षेत्र में भ्रमण कराया जाएगा। यह प्रोजेक्ट एशिया का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट है। यह सरकार की उपलब्धि बताई जा रही है।
यह भी पढें : भूटान में हिमनद झील के फटने से बंगाल-असम में बाढ़ की चेतावनी, लोगों से सावधान रहने की अपील
अन्य प्रमुख खबरें
-
नीति आयोग का मेगा प्लानः 2047 तक 40 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी
2026-11-17
-
सुप्रीम कोर्ट में दुष्कर्म के मामले में आसाराम की याचिका पर सुनवाई टली
2026-11-17
-
एक योग जो बढ़ाए आंतरिक शक्ति, कम लोगों को है जानकारी
2026-11-17
-
हजारीबाग में सड़क हादसे में युवक की मौत पर आक्रोश, मुआवजे की मांग कर लगाया जाम
2026-11-17
-
बंगाल की खाड़ी में तूफान ‘अकवन’ सक्रिय, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट
2026-11-17
-
जिलों को जोड़ती है कानपुर एक्सप्रेस, श्रमिकों-व्यापारियों व विद्यार्थियों को होगा लाभ
2026-11-16
-
बस्तर में ट्रकों के पहिए थमे, ट्रांसपोर्ट कारोबार प्रभावित
2026-11-16
-
Kulgam Encocunter: कुलगाम मुठभेड़ में लश्कर के दो आतंकी ढेर
2026-11-16
-
आनंद महिंद्रा ने बिहार को बताया पर्यटन की ‘सोने की खान’
2026-11-16
-
रेल मंत्रालय को स्टेशनों पर जरूरी सुविधाएं देने का निर्देश
2026-11-16
-
राजस्थान में पंचायती राज चुनाव का अंतिम चरण, 25 जिलों के लिए 11,905 मतदान केंद्र बनाए
2026-11-16
-
बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवात ‘अकवान’, चेन्नई में भारी बारिश के आसार
2026-11-16
-
36 घंटे का निर्जला व्रत पूरा, लाखों व्रतियों ने की सूर्यदेव की उपासना
2026-11-16
-
महापर्व छठ के अंतिम दिन पीएम मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं
2026-11-16
-
हरिद्वार में गंगा का जल खींचेगा ध्यान, कुंभ में डुबकी के लिए होगा निर्मल जल
2026-11-15