झारखंड में मुआवजे की मांग कर सड़क पर बैठ गए प्रदर्शनकारी, हादसे में मृतक का शव रखकर मांगी आश्रित के लिए नौकरी

खबर सार :-

हजारीबाग, झारखंड के हजारीबाग में सड़क हादसे में एक युवक की सोमवार की रात दर्दनाक मौत हो गई। उसके बाद मंगलवार को स्थानीय ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। मृतक के परिजनों और आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग और परिवार के एक सदस्य को सरकारी या कंपनी स्तर पर नौकरी की मांग की। हजारीबाग-बड़कागांव रोड स्थित रसूलीगंज चौक पर शव बीच सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस प्रदर्शन के कारण जाम लग गया। आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया है।
हजारीबाग में सड़क हादसे में युवक की मौत पर आक्रोश, मुआवजे की मांग कर लगाया जाम

खबर विस्तार : -

 हजारीबाग, झारखंड के हजारीबाग में सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। सोमवार रात को हुए हादसे पर मंगलवार को लोगों की नाराजगी सड़कों पर देखी गई। सड़क हादसे में मुआवजे और परिवार के एक सदस्य को सरकारी या कंपनी स्तर पर नौकरी की मांग की जाने लगी। हजारीबाग-बड़कागांव रोड स्थित रसूलीगंज चौक पर शव बीच सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस प्रदर्शन के कारण जाम लग गया। आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया है। 

मृतक की शिनाख्त सदर प्रखंड के हरहद पंचायत निवासी नौशाद के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार, सोमवार देर रात मार्खम कॉलेज के पास एचजी इंफ्रा कंपनी की एक तेज रफ्तार गाड़ी ने पीछे से एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी थी। ग्रामीण मंगलवार सुबह नौशाद का शव लेकर सीधे रसूलीगंज चौक पहुंच गए और सड़क पर शव रखकर बैठ गए। यहां से गुजर रहे वाहनों को रोक दिया गया था,इससे वाहन दोनों ओर के खड़े रहे। 

यह भी पढ़ें :बंगाल की खाड़ी में ताकतवर हो रहा चक्रवात ‘अकवान’, आंध्र प्रदेश-ओडिशा समेत कई राज्यों में बारिश की चेतावनी

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी थीं

प्रदर्शनकारियों के साथ बड़ी संख्या में युवक, बुजुर्ग और महिलाएं थीं। सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए लोग सड़क पर ही बैठे रहे। उनके इस तरह के प्रदर्शन के बाद आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया। राहगीरों में किसी को इधर से उधर जाने नहीं दिया गया। कई लोगों को दूसरे क्षेत्र से होकर निकलना पड़ा। यद्यपि इन लोगों को क्षेत्र की जानकारी नहीं थी। लेेकिन अपने गंतव्य को जाने के लिए वह रास्ता पूछते नजर आए। यह आलम करीब 3 घंटे से ज्यादा देर तक चला। बाद में पुलिस को भी जाम खुलवाने के दौरान मशक्कत करनी पडी । कारण वाहन काफी संख्या में हो गए थे। नौशाद के साथ दो युवक और भी थे। 

रात में वाहनों के टकरा जाने से हुआ था हादसा

वाहनों की इस टक्कर में नौशाद की मौत हो गई। जबकि साथ के युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उनका इलाज कराया जा रहा है। मंगलवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। सुबह ही वह रसूलगंज चौक पहुंच गए। जानकारी पाकर पुलिस के लोग भी वहां पर जाम हटवाने के लिए पहुंचे थे, लेकिन पीड़ित परिवारों और समर्थकों ने उनकी बात नहीं मानी। परिवार के एक सदस्य को नौकरी की मांग करने लगे। उन्होंने कहा जब तक उनकी मांग नहीं पूरी जा की जाती है, तब तक वह सड़क से नहीं हटेंगे। उनके विरोध और प्रदर्शन का सिलसिला काफी देर तक चलता रहा। इसके चलते बड़का गांव रोड पर आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया था। वाहनों की टक्कर में मारे गए युवक के समर्थन में बड़ी संख्या में लोग सड़क पर थे। उन्होंने कहा कि दुर्घटना ने हंसते खेलते हुए परिवार को उजाड़ कर रख दिया। 

पुलिस को जाम खुलवाने में करनी पड़ी मशक्कत

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और संबंधित कंपनी के प्रबंधन से नाराजगी जताते हुए कहा की परिवार को आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाए। इस दौरान छोटे और बड़े वाहनों की कतार लग गई। जाम की सूचना पर कई पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराने की कोशिश की। अधिकारियों ने आश्वासन दिया गया कि प्रशासनिक स्तर पर उच्च अधिकारियों को उनकी मांग से रूबरू कराया जाएगा। इसके बाद काफी समझाने बुझाने के बाद प्रदर्शनकारी सड़क से हटे और आवागमन संचालित किया गया।

यह भी पढ़ें : DELHI विधानसभा की सुरक्षा बढ़ेगी, आठ वॉच टावरों से होगी निगरानी

अन्य प्रमुख खबरें