विपक्ष के चश्मे में नहीं दिख रहा रांची का छात्र आंदोलन, पुलिस की सख्ती के बाद भी छात्रों ने तोड़ दी बेरिकेडिंग
खबर सार :-
दिल्ली में पुलिस और छात्रों के बीच जमकर संघर्ष हुआ था। इसमें घायलों से ज्यादा तकलीफ लोकतंत्र को संभालने वाले नेताओं को हुई थी। परीक्षा मामलों में धांधली को लेकर भी विपक्ष ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा था। देश में नया कानून बनाए जाने लगा। रांची सरकार के खिलाफ कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव अथवा किसी और के मुंह से जैन जी के लिए एक भी शब्द नहीं निकल रहा हैै।
खबर विस्तार : -
रांची :दिल्ली में पुलिस और छात्रों के बीच जमकर संघर्ष हुआ था। इसमें घायलों से ज्यादा तकलीफ लोकतंत्र को संभालने वाले नेताओं को हुई थी। नेताओं का कहना था कि सरकार का रवैया बेहद कठोर है। छात्रों का उत्पीड़न हो रहा है। परीक्षा मामलों में धांधली को लेकर भी विपक्ष ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा था। देश में नया कानून बनाए जाने लगा। रांची सरकार के खिलाफ कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव अथवा किसी और के मुंह से जैन जी के लिए एक भी शब्द नहीं निकल रहा हैै।
शिक्षा मंत्री को उनके पद से हटा दिया गया। इसके बाद भी कई दिनों तक संसद में गतिरोध बना रहा। मुद्दे बदलते रहे हंगामा होता रहा। अब जब छात्र आंदोलन रांची में उग्र होने लगा तो विपक्ष छात्रों का पक्ष लेना तो दूर, वह खामोश ही हो गए। अब जैन जी की पीड़ा किसी भी नेता को नहीं दिखाई दे रही है। हां एक बात जरूर है कि दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान घिरी भारतीय जनता पार्टी अब रांची में मुखर हो चुकी है। रांची में उसका आंदोलन में सहयोग है। आज प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तारियां भी दी।
विपक्षी नेताओं के मुंह से एक शब्द नहीं निकला
इस दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव अथवा किसी और के मुंह से जैन जी के लिए एक भी शब्द नहीं निकल रहा हैै। इसका कारण क्या है? यह जानना जरूरी है। दरअसल झारखंड की सरकार भी भाजपा के विरोध में ही रही है। अब जब छात्रों का आंदोलन शुरू हुआ तो झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी की परीक्षा में कथित अनियमित तथा का मुद्दा ही उठाया गया। आंदोलन कर रहे छात्रों ने आज सुबह पुराने विधानसभा परिसर के पास पहले बैरिकेड तोड़ दिया। इसके बाद विधानसभा की और कूच करने लगे।
परीक्षा प्रक्रिया में सुधार और सीबीआई जांच की मांग हुई
24 परगना से पहुंचे हजारों छात्रों के हाथ में तिरंगा था। यह छात्र नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ रहे थे। कई छात्रों के पास बैनर और पोस्ट भी थे। जेपीएससी .जेएसएससी रिफॉर्म मंच ने छात्रों से शांतिपूर्वक तरीके से प्रदर्शन करने की अपील की पिछले दिनों सरकार के साथ दो बार बातचीत भी हुई, लेकिन मुद्दा नतीजे पर नहीं पहुंचा। छात्रों ने शनिवार को ही यह बता दिया था कि अगर उनकी बातों की अनदेखी की जाती है तो छात्र एक जुट होकर विधानसभा के सामने प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद जब आज आगे बढ़ने लगे तो विवादित परीक्षाओं को रद्द करने, परीक्षा प्रक्रिया में सुधार आदि की सीबीआई जांच की मांग हुई।
माहौल में गर्माहट थी। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़ी इंतजाम किए थे। छात्र. सरकार के बीच तीसरे दौर की वार्ता भी हुई लेकिन इसमें भी किसी प्रकार का निर्णय नहीं निकाला जा सका। सोमवार को छात्रों ने विधानसभा घेराव करते समय बिरसा चैक पुरानी विधानसभा और आसपास के इलाकों में एकत्रित होना शुरू किया तो प्रशासन भी अलर्ट हो गया। 24 जिलों से यहां बसों ट्रेनों और निजी वाहनों से छात्रों को रांची में पहुंचना था। भारतीय जनता पार्टी ने अब रांची में सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में भाजपा विधायकों की बैठक हुई
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में भाजपा विधायकों की एक बैठक हुई। इस बैठक में आंदोलन निर्णय तक पहुंचने की बात की गई। रणनीतियों पर चर्चा करते हुए भाजपा विधायकों ने अपना पक्ष रखा। इसके साथ ही वह मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ने लग। प्रदर्शन कर रहे भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में भी लिया। प्रतिपक्ष के बाबूलाल बरांडी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू समेत कई भाजपा के नेता विधायक शामिल रहे। राजधानी में सुरक्षा के कई इंतजाम किए गए थेख् इसलिए छात्रों का उपद्रव नहीं हो सका। लेकिन प्रदर्शनकारी छात्रों पर वाटर कैनन की बौछार जरूर डाली गई। इस दौरान भी छात्र नारेबाजी करते रहे और वाटर कैनन पर भी डांस करते हुए देखे गए। विधानसभा के आसपास बड़ी संख्या में पहुंची पुलिस भी मामले को शांत करने में जुटी थी। छात्रों के पहले बेरीकेडिंग को पार करने के बाद अब उसकी नजर है आगे की ओर। अभी फिलहाल यह मामला शांत नहीं हुआ है।
यह भी पढ़ें : Ranchi Student Protest: 'आर-पार' के मूड में छात्र, विधानसभा घेराव के लिए झारखंड के कोने-कोने से पहुंचे स्टूडेंट्स
अन्य प्रमुख खबरें
-
बिहार के समस्तीपुर में छेड़छाड़, बेटियों की सुरक्षा को लेकर घिरी सरकार
2026-09-24
-
मुख्य चुनाव आयुक्त पर विपक्ष के शब्दबाण, निशाने पर गृहमंत्री भी
2026-09-24
-
राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोले- मेरे पास पर्याप्त सबूत
2026-09-24
-
सीएम भूपेंद्र पटेल ने किया 584 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण
2026-09-24
-
BJP में बढ़ी महिला नेताओं की जिम्मेदारी, अब आरक्षण की जरूरत पूरी
2026-09-23
-
बोलीं ममता बनर्जी, BJP हमेशा सत्ता में नहीं रहेगी, CEC के काले कारनामे उजागर
2026-09-23
-
बिहार कैबिनेट ने 24 महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगाई मुहर
2026-09-23
-
BJP ने स्मृति ईरानी को सौंपी छत्तीसगढ़-हरियाणा की जिम्मेदारी
2026-09-23
-
धारापुरम विधानसभा उपचुनाव टीवीके के लिए बनीं बड़ी चुनावी परीक्षा
2026-09-23
-
New Delhi : देश के लिए बड़ी चुनौती है नशा: Amit Shah
2026-09-22
-
विजयवर्गीय ने अपने बयान पर दी सफाई, कहा-कांग्रेस के नेताओं ने अलग तरीके से पेश किया
2026-09-22
-
यूपी, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में राज्यसभा चुनाव का ऐलान
2026-09-22
-
Meerut : अब भारत के पास अपनी पहचान है : CM Yogi
2026-09-21
-
Jammu & Kashmir: पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी ने उठाया ओपन मेरिट का मुद्दा
2026-09-21
-
महाराष्ट्र में सूखे मेवे पर सियासत तेज, उद्धव गुट ने सरकार को घेरा
2026-09-21