Cyclonic Akvan: 145 की स्पीड से तबाही मचाएगा चक्रवाती तूफान 'अकवान' ! आंध्र प्रदेश से लेकर ओडिशा अलर्ट जारी
खबर सार :-
Cyclone Akvan Updates: बंगाल की खाड़ी में चक्रवात 'अकवान' तेजी से ताकतवर हो रहा है। IMD ने आंध्र प्रदेश-ओडिशा के कई जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इस तूफान के 20 नवंबर को तट से टकराने की संभावना है।
खबर विस्तार : -
Cyclonic Akvan News: बंगाल की खाड़ी उठा चक्रवाती तूफान 'अकवान' तेजी से आगे बढ़ रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने के मुताबिक, यह तूफान 20 नवंबर को दोपहर के आसपास आंध्र प्रदेश और यानम के तट से टकरा सकता है। इस दौरान 120 से 130 किलोमीटर प्रति घंटे रफ्तार हवाएं चलने की आशंका है। झोंकों के साथ हवा की गति 145 किलोमीटर प्रति घंटे तक जा सकती है। उधर 'अकवान' की गंभीरता को देखते हुए, आंध्र प्रदेश से लेकर दक्षिणी ओडिशा के तटीय इलाकों तक के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया गया है।
तेजी से आगे बढ़ रहा चक्रवाती तूफान 'अकवान'
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया है कि बुधवार सुबह तक इसके पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक 'गंभीर चक्रवाती तूफान' में बदलने की प्रबल संभावना है। 'अकवान' की संभावित गंभीरता को देखते हुए, आंध्र प्रदेश से लेकर दक्षिणी ओडिशा के तटीय इलाकों तक के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया गया है। बुधवार सुबह 2:30 बजे जारी एक बुलेटिन के अनुसार, चक्रवाती तूफान 'अकवान' - जो दक्षिणी बंगाल की खाड़ी के मध्य और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित है वह तेजी से उत्तर की ओर बढ़ा है।
20 नवंबर को आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा तूफान
IMD के अनुसार मंगलवार शाम तक यह चेन्नई से करीब 590 किलोमीटर पूर्व में स्थित था और उत्तर की ओर लगभग तीन किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा था। मौसम विभाग का अनुमान है कि 18 नवंबर तक यह एक गंभीर चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है। इसके बाद, 19 नवंबर तक इसके एक अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है। फिर, 20 नवंबर की दोपहर के आसपास, यह नेल्लोर और विशाखापत्तनम के बीच आंध्र प्रदेश-यानम तट से टकरा सकता है। उस समय, यह एक 'अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान' होगा, जिसमें हवा की गति लगातार 120–130 किमी प्रति घंटा रहेगी। जबकि झोंकों के साथ यह गति 145 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।
तूफान को लेकर प्रशासन अलर्ट, NDRF-SDRF की टीमें तैनात
RTGS और APSDMA के साथ मिलकर, इस चक्रवात की स्थिति पर लगातार नज़र रखी जा रही है और ज़िला प्रशासन को नियमित निर्देश दिए जा रहे हैं। आपातकालीन राहत कार्यों के लिए, NDRF की 13 टीमें, SDRF की 11 टीमें और स्थानीय दमकल विभाग की इकाइयों को स्टैंडबाय पर रखा गया है।
ये भी पढ़ेंः- ‘अर्नब’ के बाद बंगाल की खाड़ी में बन रहा एक और चक्रवात, बारिश का अलर्ट
हेल्पलाइन नंबर जारी
प्रखर जैन ने कहा, "तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों से अपील है कि जब तक बहुत जरूरी न हो, वे अपने घरों से बाहर न निकलें।" आम जनता को सलाह दी गई है कि वे घबराएं नहीं, क्योंकि राज्य सरकार उनके साथ है। चक्रवात के कारण कोई भी समस्या आने पर, वे 'माना मित्र' हेल्पलाइन नंबर 9552300009 पर कॉल करके तुरंत अधिकारियों को सूचित कर सकते हैं। आपातकालीन सहायता या जानकारी के लिए, राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से टोल-फ्री नंबर 112, 1070 या 18004250101 पर संपर्क किया जा सकता है।
इन राज्यों में पड़ेगा तूफान का असर, बारिश की चेतावनी जारी
चक्रवात 'अकवान' का असर केवल आंध्र प्रदेश और ओडिशा तक ही सीमित रहने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने कई अन्य राज्यों के लिए भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
आंध्र प्रदेश: 19 और 20 नवंबर को आंध्र प्रदेश के उत्तरी तटीय इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है; कुछ जगहों पर बहुत अधिक भारी बारिश भी हो सकती है।
तमिलनाडु: 19 नवंबर को उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है, जबकि कुछ जगहों पर भारी बारिश भी हो सकती है।
पश्चिम बंगाल: 19 और 20 नवंबर को गंगा के मैदानी इलाकों में भारी बारिश का पूर्वानुमान है।
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह: 17 और 18 नवंबर को कई इलाकों में बारिश होने की उम्मीद है।
तेलंगाना: 20 और 21 नवंबर को पूर्वी तेलंगाना के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। भद्राद्री कोठागुडेम, खम्मम, महबूबाबाद और सूर्यपेट जिलों के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया गया है।
झारखंड: 20 और 21 नवंबर को कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है।
छत्तीसगढ़: 20 और 21 नवंबर को कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की उम्मीद है।
गौरतलब है कि चक्रवात 'अकवान' की तीव्रता को लेकर एक अलग आकलन पेश किया है। उनके अनुसार, तेज़ विंड शियर और शुष्क हवा इस चक्रवात को और अधिक तीव्र होने से रोक सकती हैं। नतीजतन, आंध्र प्रदेश के तट तक पहुंचते-पहुंचते यह कमजोर भी पड़ सकता है।
ये भी पढ़ेंः- बंगाल की खाड़ी में ताकतवर हो रहा चक्रवात ‘अकवान’, आंध्र प्रदेश-ओडिशा समेत कई राज्यों में बारिश की चेतावनी
अन्य प्रमुख खबरें
-
पीएम मोदी ने मनीला में भेंट किए भारतीय कला के अनमोल तोहफे
2026-11-18
-
विद्यार्थियों को गांधीसागर घुमाएगी एमपी सरकार, कैबिनेट होगी साथ
2026-11-17
-
नीति आयोग का मेगा प्लानः 2047 तक 40 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी
2026-11-17
-
सुप्रीम कोर्ट में दुष्कर्म के मामले में आसाराम की याचिका पर सुनवाई टली
2026-11-17
-
एक योग जो बढ़ाए आंतरिक शक्ति, कम लोगों को है जानकारी
2026-11-17
-
हजारीबाग में सड़क हादसे में युवक की मौत पर आक्रोश, मुआवजे की मांग कर लगाया जाम
2026-11-17
-
बंगाल की खाड़ी में तूफान ‘अकवन’ सक्रिय, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट
2026-11-17
-
जिलों को जोड़ती है कानपुर एक्सप्रेस, श्रमिकों-व्यापारियों व विद्यार्थियों को होगा लाभ
2026-11-16
-
बस्तर में ट्रकों के पहिए थमे, ट्रांसपोर्ट कारोबार प्रभावित
2026-11-16
-
Kulgam Encocunter: कुलगाम मुठभेड़ में लश्कर के दो आतंकी ढेर
2026-11-16
-
आनंद महिंद्रा ने बिहार को बताया पर्यटन की ‘सोने की खान’
2026-11-16
-
रेल मंत्रालय को स्टेशनों पर जरूरी सुविधाएं देने का निर्देश
2026-11-16
-
राजस्थान में पंचायती राज चुनाव का अंतिम चरण, 25 जिलों के लिए 11,905 मतदान केंद्र बनाए
2026-11-16
-
बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवात ‘अकवान’, चेन्नई में भारी बारिश के आसार
2026-11-16
-
36 घंटे का निर्जला व्रत पूरा, लाखों व्रतियों ने की सूर्यदेव की उपासना
2026-11-16