मल्टीमीडिया तकनीक से जीवंत होगा काशी का गौरवशाली इतिहास, आठ मिनट का होगा विशेष लेजर शो
खबर सार :-
विश्व प्रसिद्ध काशी के घाटों की ऐतिहासिक इमारतों पर सनातन संस्कृति की कहानी इस बार देव दीपावली के मौके पर 24 नवंबर को देेेेखने को मिलेगा।
खबर विस्तार : -
वाराणसी, देव दीपावली पर काशी आने वाले देशी-विदेशी पर्यटक इस बार 3-डी प्रोजेक्शन मैपिंग, लेजर और लाइट मल्टीमीडिया शो के जरिए शहर के पौराणिक और आध्यात्मिक इतिहास से रूबरू होंगे। देव दीपावली को प्रांतीय मेले का दर्जा प्राप्त है। यह इस वर्ष 24 नवंबर को मनाई जाएगी। उत्तर प्रदेश की सरकार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ काशी की सनातन परंपरा और धार्मिक विरासत को आधुनिक तकनीक का माध्यम बनाने की पुरजोर कोशिश कर रहे हैं। इससे यहां की काशी को मजबूत वैश्विक पहचान दिलाई जाएगी। देव दीपावली पर चेत सिंह घाट पर 25 मिनट का भव्य ‘काशी-कथा’ शो आयोजित होगा। इसमें गंगा की लहरों के बीच काशी की धार्मिक यात्रा, सनातन परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत की गाथा दृश्य-श्रव्य माध्यम से प्रस्तुत की जाएगी।
यह भी पढ़ें : 21 दिन में नशे की आदत छुड़ाने का दावा, 100 रुपये लेकर पिलाए तीन गिलास काढ़ा
दुनिया का ध्यान खींचेगी काशी की देव दीपावली
काशी में हर साल कार्तिक पूर्णिमा पर देव दीपाावली मनाई जाती है। इस मौके पर परंपरागत दीपमालाओं और मां गंगा की भव्य आरती के साथ इस बार आधुनिक तकनीक का अनूठा संगम भी प्रस्तुत करेगी। गंगा तट पर सदियों से खड़ी ऐतिहासिक इमारतें काशी के धर्म, अध्यात्म, संस्कृति और पौराणिक इतिहास की साक्षी रही हैं। उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह का कहना है कि कार्तिक पूर्णिमा पर मनाई जाने वाली काशी की इमारतों पर 3-डी प्रोजेक्शन मैपिंग के माध्यम से सनातन संस्कृति की गौरवगाथा को जीवंत किया जाएगा। भगवान श्रीहरि विष्णु के चक्र पुष्करिणी कुंड से जुड़े प्रसंगों और गंगा स्वच्छता के संदेश को भी आकर्षक दृश्य-श्रव्य माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा।
काशी में उठेगी शंखनाद और डमरू की गूंज
इसके अलावा कई महत्वपूर्ण आयोजन हैं। शंखनाद और डमरू की गूंज से ‘काशी-कथा’ का आगाज किया जाएगा। यहा 25 मिनट का विशेष शो होगा। इसकी शुरुआत शंखनाद और डमरू की गूंज से होगी। यह प्रस्तुति उस छड़ का अहसास कराएगी, जिसमें भगवान शिव की उपस्थिति और काशी की आध्यात्मिक चेतना की अनुभुति की जाएगी। भगवान गणेश की कथा, शिव-पार्वती विवाह, देव दीपावली यहां आयोजन में शामिल हैं। हजारों लोगों की उपस्थिति में पौराणिक मान्यता और मां गंगा की महिमा को दर्शाया जाएगा।
इसबार की व्यवस्था और कार्यक्रमों में बदलाव नहीं किया गया, बल्कि उसमें चार चांद लगाए गए हैं। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने बताया कि पिछले वर्षों की प्रस्तुतियों से अलग इस बार दर्शकों को अत्याधुनिक तकनीक का खास अनुभव मिलेगा। अनमॉर्फिक एलईडी स्क्रीन और 3-डी प्रोजेक्शन मैपिंग का समन्वय के साथ डिजिटल डिस्प्ले पर उभरने वाले त्रिआयामी दृश्य दूर तक लोगों को स्थिरता देंगे। यह ऐतिहासिक इमारतों पर पड़ने वाली प्रोजेक्शन लाइट के मेल से ऐसा आभास होगा। तकनीकी प्रयासों और आधुनिक डिजिटलाइजेशन के माध्यम से दृश्य वास्तविक संरचना का हिस्सा बनाए जाएंगे। इससे दर्शक काशी के इतिहास और धार्मिक प्रसंगों को सजीव और प्रभावशाली रूप में देख सकेंगे।
हजारों का ध्यान खींचेगा लेजर शो
यहां के आयोजन का समय सीमित है, किंतु काशी का पर्यटन और धार्मिक महत्व विस्त्रित है। इसीलिए काशी-कथा’ कार्यक्रम के अंतिम चरण में लगभग आठ मिनट का भव्य लेजर शो का महत्व और भी बढ़ जाता है। हजारों लोगों की नजरें इस पर टिक जाती हैं। यह पूरी प्रस्तुति को और आकर्षक बनाएगा। देव दीपावली पर होने वाला 3-डी प्रोजेक्शन मैपिंग और लेजर शो पर्यटकों के लिए पूरी तरह निःशुल्क रहेगा। यह आयोजन रात 7ः20 बजे से तीन बार किया जाएगा। इसमें अधिक से अधिक पर्यटकों को काशी की आध्यात्मिक विरासत और आधुनिक तकनीक के इस अनूठे संगम का आनंद उठाने का अवसर मिल पाएगा। इसका प्रदर्शन निर्धारित समय पर ही होगा।
यह भी पढ़ें : ‘स्वस्थ आदतों को अपनाकर रोग-मुक्त जीवन की ओर कदम बढ़ाएं’, नेताओं ने बताए प्राकृतिक चिकित्सा के लाभ
अन्य प्रमुख खबरें
-
सर्दियों की शुरुआत के साथ ‘वन वाटिका पार्क’ में बढ़ने लगे पर्यटक
2026-11-21
-
बांधवगढ़ में जंगली हाथी और प्रवासी पक्षी भी बन रहे पर्यटकों के आकर्षण
2026-11-19
-
मंदसौर जिले के गांधीसागर में पर्यटन को मिलेगी नई गति: मोहन यादव
2026-11-18
-
पहाड़ी वादियों के बीच रोमांचकारी गतिविधियां, विकास की ओर अग्रसर पौड़ी गढ़वाल
2026-11-17
-
दार्जलिंग की पहाड़ियों में मिलेगा सुकून, Mirik झील फिर देगी पर्यटन का सुकून
2026-11-17
-
नेपाल में धार्मिक पर्यटन को पंख, काली गंडकी क्षेत्र का हो रहा विकास
2026-11-16
-
ताजा बर्फबारी से पर्यटकों-पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों में खुशी की लहर
2026-11-11
-
कर्नाटक में स्थित है गोरावनाहल्ली महालक्ष्मी मंदिर, जानें इसकी मान्यता
2026-11-04
-
सर्दियों में घूमने के लिए बेस्ट हैं उत्तराखंड के ये हिल स्टेशन
2026-10-31
-
हिसार में स्थित है अग्रोहा धाम, मां लक्ष्मी के आशीर्वाद से बसी थी नगरी
2026-10-30
-
MP : आज भी बांधवगढ़ tiger रिजर्व, पर्यटकों के लिए खुले हैं द्वार
2026-10-30
-
केडी सिंह बाबू स्मारक एवं संग्रहालय दिसंबर तक होगा तैयार
2026-10-28
-
अरुणाचल के तवांग में कल से शुरू होगा अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मार्ट
2026-10-28
-
MP: शरद पूर्णिमा पर सजेगी सांस्कृतिक संध्या, मुक्ताकाशी मंच पर होगा आयोजन
2026-10-24
-
अयोध्या में पर्यटकों से गुलजार रहते हैं बाजार, स्थानीय कारोबार को गति
2026-10-23