पौड़ी में 95 लाख की लागत से विकसित इको एडवेंचर पार्क का हुआ शुभारंभ

खबर सार :-

पौड़ी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल में एक नए रोमांचक पर्यटन स्थल की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी। स्थानीय लोगों ने बार-बार सरकार से मांग की थी। ऐसे पर्यटन स्थल की कल्पना की गई थी जो इको एडवेंचर पार्क के रूप में निखर कर जनता के सामने एक नई धरोहर के रूप में मिल सके।
पहाड़ी वादियों के बीच रोमांचकारी गतिविधियां, विकास की ओर अग्रसर पौड़ी गढ़वाल

खबर विस्तार : -

पौड़ी गढ़वाल, शहर में पहाड़ी वादियों से हटकर एक पार्क की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। जिला प्रशासन के माध्यम से की गई पैरवी की सरकार ने लोगों की मांग पूरी कर दी है। इसके उद्घाटन के मौके पर वन पंचायत पौड़ी-कांडई के सरपंच बकुल रावत ने स्वयं जिपलाइन कर इसकी शुरुआत की। किसान आयोग के सदस्य ओमप्रकाश जुगरान, कनिष्ठ उप प्रमुख नीरज पटवाल, कुलदीप गुसाईं, संस्कृति साहित्य कला समिति के सदस्य राकेश नौडियाल, वन पंचायत पौड़ी-कांडई के पंच नरेंद्र नेगी ने पार्क की सराहना की।

यह भी पढ़ें : युवाओं के लिए मिसाल बने गोपेश्वर के नीरज, इंटरनेट से नई तकनीक सीखकर बिना मिट्टी के उगा रहे केसर

इको एडवेंचर पार्क अब जनता के सामने आ गया

 इसके विकास में सभी का सहयोग भी रहा है। शहर की सुंदरता के लिहाज से ऐसे पार्क की स्थापना की गई है, जिसमें बच्चों को विशेष आनंद मिल सके। साहसिक गतिविधियों का प्रशिक्षण देकर उनमें खुशहाली भरने की कोशिश की जाएगी। इस कार्य में लगभग 95 लख रुपए लगाए गए हैं। पौड़ी गढ़वाल की खूबसूरत वादियों का आनंद तो पहले से ही मिलता रहा है। जिला प्रशासन की पहल पर विकसित इको एडवेंचर पार्क अब जनता के सामने आ गया है। उद्घाटन के लिए प्रशासन ने इसके भव्य इंतजाम कराए थे। 

मंगलवार को यहां पर एक आयोजन के बीच पार्क का शुभारंभ किया गया। इस पार्क के शुरू होने से पौड़ी के पर्यटन को गति मिलेगी। यह प्रकृति के साथ-साथ रोमांचक इतिहास बनाने की ओर अग्रसर हो रहा है। यहां कई महत्वपूर्ण गतिविधियां शामिल की गई हैं। पर्यटन स्थलों में शुमार होने वाले पार्क के विकास में नई चीजें शामिल की गई हैं। इनमें सबसे महत्वपूर्ण एडवेंचर पार्क का होना है। यह धरोहर के रूप में शहर को मिली है। इस पार्क के विकास के लिए अभी कई कार्य किए जाने हैं।

रोमांचक इतिहास बनाने की ओर अग्रसर हो रहा

पार्क के विकास में जनता का सहयोग होने के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों का भी सहयोग रहा है। सरकार ने इसके विकास के लिए भरपूर बजट भी दिया और अब इसे संजोकर रखने के लिए एवं इसकी सुरक्षा व स्वच्छता की जिम्मेदारी हर स्तर पर की जानी है। जिला प्रशासन की इस पहल को धरातल पर उतारने के लिए वन पंचायत और स्थानीय महिलाओं का विशेष सहयोग रहा है। जिला योजना के माध्यम से लगभग 95 लाख रुपए इस योजना में खर्च किए गए हैं। इसमें कई महत्वपूर्ण चीजें शामिल हैं। उत्तराखंड टूरिज्म को इससे बड़ा बढ़ावा मिलेगा। यहां के विकास के लिए संगठन के अनुरोध पर जिलाधिकारी ने पौड़ी में उत्तराखंड टूर कॉन्क्लेव आयोजित करने के लिए कहा है। 

अत्याधुनिक गतिविधियां पार्क में की गई शामिल

इस विकसित इको एडवेंचर पार्क का मंगलवार को स्थानीय विधायक राजकुमार पोरी, जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया, नगरपालिका अध्यक्षा हिमानी नेगी, ब्लॉक प्रमुख अस्मिता नेगी और मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी ने संयुक्त रूप से शुभारंभ किया। पार्क में पसंद आने वाली चीजों में नेट ब्रिज, लॉग टू लॉग ब्रिज, टनल, स्पेस वॉक, वॉल टू वॉल ब्रिज, मोगली ब्रिज, जिग-जैग ब्रिज, जिपलाइन, कमांडो नेट और टायर क्लाइम्बिंग शामिल हैं। मड कैफे, बैठने की व्यवस्था, बच्चों के लिए झूले और ओपन जिम आदि चीजें पार्क में अपनी पहचान बना सकेंगे।

महिलाओं ने पारंपरिक लोकनृत्य की मोहक प्रस्तुतियां दीं

बताया जा रहा है कि कैफे, संचालन और एडवेंचर गतिविधियों के लिए कार्मिक तैनात रहेंगे। उत्तराखंडी टूरिज्म रिप्रेजेंटेटिव्स एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रशांत मैठाणी ने कहा कि पौड़ी में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। समारोह में स्थानीय महिलाओं ने पारंपरिक झुमैलो और चौफला लोकनृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।

पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष सूबेदार राजेंद्र सिंह राणा (सेनि) ने डीएम का आभार जताया तो स्थानीय लोगों ने भी उनके कार्यों की सराहना की। उत्तराखंड की सरकार पहाड़ों से लेकर मैदान तक विकास की वह वस्तुएं लाने की कोशिश में है जो पर्यटन स्थल को लुभाने में कामयाब हो सके। इसके लिए सरकार ने पहले भी कहा है कि ऐसे कार्यों में धन की कमी नहीं होने पाएगी। पार्क में झूले जिम बता रहे हैं कि वह अत्याधुनिक हैं और सरकार ने इनको बड़ी सूझबूझ के साथ शामिल किया है।

यह भी पढ़ें : कृषक उन्नति योजना में प्रति एकड़ 13 हजार 839 रुपए मिलेंगे, खरीफ 2026 से नए दिशा-निर्देश लागू

अन्य प्रमुख खबरें