Ramayana Collection: बॉक्स ऑफिस पर 'रामायण' का तांडव, 14 दिनों में पार किया 1500 करोड़ का आंकड़ा

खबर सार :-

Ramayana box office collection day 14: नितेश तिवारी की 'रामायण' ने भारत में 1,000 करोड़ और दुनियाभर में 1,500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
बॉक्स ऑफिस पर 'रामायण' का तांडव, 14 दिन में 1500 करोड़ का आंकड़ा पार

खबर विस्तार : -

Ramayana box office collection day 14: रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर 'रामायण' की बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई जारी है। रिलीज के पहले हफ्ते में जबरदस्त कमाई करने के बाद दूसरे वीकेंड पर भी शानदार कलेक्शन किया है। इस फिल्म ने दो हफ्तों के भीतर ही बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी उपलब्धियां हासिल कर ली हैं। 'रामायण' ने भारत में 1,000 करोड़ से अधिक की कमाई की है, जबकि दुनिया भर में इसका कलेक्शन 1,500 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है।

Ramayana की 14वें दिन कितनी हुई कमाई

'सैकनिल्क' (Sacnilk) की एक रिपोर्ट के अनुसार, 'रामायण' ने 14वें दिन 23.20 करोड़ रुपये की नेट कमाई की है। इसके साथ ही, फिल्म का कुल घरेलू नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 1,009.05 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जबकि इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1,500 करोड़ रुपये के पार हो गया है। दूसरे वीक में भी फिल्म की कमाई करोड़ों में जारी है। घरेलू बाजार से लेकर विदेशी सिनेमाघरों तक रामायण का दबदबा देखने को मिल रहा है।

14वें दिन भाषावार कलेक्शन 

  • हिंदी- 16.50 करोड़ रुपये
  • मलयालम- 2.15 करोड़ रुपये
  • कन्नड़- 1.65 करोड़ रुपये
  • तेलुगुव-1.30 करोड़ रुपये
  • तमिल- 1.60 करोड़ रुपये

भारत में 1000 करोड़ का आंकड़ा पार 

रणबीर कपूर अभिनीत फिल्म 'रामायण' का घरेलू कलेक्शन लगातार नए मुकाम हासिल कर रहा है। रिलीज के 14 दिनों के भीतर, भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 844.40 करोड़ तक पहुंच गया है, जबकि भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 1009.05 करोड़ हो गया है। रिलीज के 14वें दिन, फिल्म ने विदेशी बाज़ारों से 8 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया, जिससे इसका कुल अंतर्राष्ट्रीय कलेक्शन 510 करोड़ हो गया। भारतीय बाजार से प्राप्त 1009.05 करोड़ के ग्रॉस कलेक्शन और विदेशों से प्राप्त 510 करोड़ के ग्रॉस कलेक्शन को मिलाकर, फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1519.05 करोड़ तक पहुंच गया है। 

ये भी पढ़ेंः- कालीन भैया पर क्यों फिदा हैं महिलाएं ! पंकज त्रिपाठी ने भी जताई हैरानी

इन फिल्मों को चटाई धूल 

'रामायण' ने अपनी रिलीज के 14वें दिन भी करोड़ों में प्रदर्शन किया। 14वें दिन फिल्म ने 23.20 करोड़ कर कारोबार कर 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। 14वें दिन की कमाई के साथ, 'रामायण' ने आखिरकार रणवीर सिंह की 2025 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर' को पीछे छोड़ दिया है, जिसने 840.20 करोड़ (नेट) की कमाई की थी। हालांकि, यह अभी भी 'पुष्पा 2' और 'धुरंधर 2' से पीछे है।

भारत में सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्में

  •  पुष्पा 2 - 1265.97 करोड़
  •  धुरंधर 2- 1186.32 करोड़
  •  बाहुबली 2- 1031 करोड़
  • धुरंधर- 894.49 करोड़
  •  KGF चैप्टर 2 - 859.7 करोड़
  •  RRR-772 करोड़
  •  रामायण- 760.60 करोड़
  • कल्कि 2898 AD-653.21 करोड़
  • जवान- 640.42 करोड़
  • स्त्री 2- 627.5 करोड़

उल्लेखनीय है कि 'रामायण' ने अपनी मौजूदा रफ़्तार से साबित कर दिया है कि भव्यता और एक दमदार कहानी का मेल दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में बेहद असरदार होता है। इस ऐतिहासिक प्रदर्शन से संकेत मिलता है कि बॉक्स ऑफिस के कई पुराने रिकॉर्ड टूटने वाले हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि 'रामायण' अपने तीसरे हफ़्ते में कैसा प्रदर्शन करती है क्या यह फिल्म दुनिया भर में 2,000 करोड़ का आंकड़ा पार कर पाएगी?

'रामायण' की स्टार कास्ट

फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में हैं, जबकि साई पल्लवी माता सीता के किरदार में हैं। वहीं यश रावण का रोल में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में हैं। फिल्म की कास्ट में लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह, अरुण गोविल और विवेक ओबेरॉय जैसे अन्य कलाकार भी शामिल हैं। फिल्म रामायण' का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है और इसे यश तथा नमित मल्होत्रा ने प्रोड्यूस किया है। 

ये भी पढ़ेंः- Bigg Boss 20: मनीष गोयल के सपोर्ट में उतरीं पत्नी पूनम, काजी को जमकर सुनाई खरी-खोटी
 

अन्य प्रमुख खबरें