फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव

खबर सार :-

उत्तराखंड में फिल्म संबंधी उद्योग के अवसरों के लिए धामी सरकार प्रयास कर रही है। यहां के प्राकृतिक और तीर्थ के साथ पहाड़ी खूबसूरती को आर्थिक विकल्प बनाए जाने के लिए गोवा में पिछले दिनो फिल्मी दुनिया के लोगों के साथ बैठक की गई।
उत्तराखंड की फिल्म नीति और शूटिंग स्थलों पर चर्चा, तीन करोड़ सब्सिडी का प्रावधान

खबर विस्तार : -

गोवा, उत्तराखंड प्राकृतिक सौंदर्य और विविध शूटिंग स्थलों का लाभ ले रहा है। यहां एक से बढ़कर एक प्राकृतिक दृश्य हैं। इस दिशा में नए अवसरों का लाभ लेने के लिए सरकार प्रयास कर रही है। फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में राज्य को उभरने की कोशिश लगातार चल रही है। राज्य की फिल्म नीति, शूटिंग सुविधाओं और स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित भी किया जा रहा है। इस क्षेत्र की संभावनाओं को पहचाना जा रहा है।

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में धान की खेती पर चक्रवात अकवान का असर, किसानों की उम्मीदों पर फिरा पानी

सिनेमा का जादुई संगम उत्तराखंड में दिखता

इसीलिए रविवार को गोवा में आयोजित 57वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह (आईएफएफआई)-2026 में प्रस्तुत किया गया। इस जगह पर उत्तराखंड को लेकर कई और नई संभावनाओं पर चर्चा की गई। यह चर्चा और विमर्श एक समारोह के अंतर्गत आयोजित वेव्स फिल्म बाजार में ‘डेस्टिनेशन उत्तराखंड के अंतर्गत किया गया। विमर्श साझा करते हुए वक्ताओं ने कहा प्रकृति और सिनेमा का जादुई संगम उत्तराखंड में दिखता है। उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के संयुक्त निदेशक केएस चौहान, अभिनेत्री एवं फिल्म निर्माता आरुषि निशंक और प्रसिद्ध फिल्म निर्माता राम रेड्डी ने अपने अनुभव साझा किए। परिचर्चा का संचालन अभिनेत्री शीना ने किया।

उत्तराखंड है फिल्म निर्माण के लिए विविध विकल्प 

उत्तराखंड के भौगोलिक क्षेत्र की खूबियों को देखते हुए सरकार चाहती है कि मुंबई की फिल्मी दुनिया का ध्यान उत्तराखंड की ओर घूमे। संयुक्त निदेशक के एस चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड में सुनियोजित तरीके से विकास पूर्ण कार्य कराए जा रहे हैं। यहां के भव्य तीर्थ स्थल, पर्यटन स्थल और पहाड़ी क्षेत्र का समुचित उपयोग करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। नए पार्क, अच्छी सड़कें और सुंदर घाटों, तीर्थ स्थलों की रौनकता दुनिया के सामने लाई जा रही है।

धामी सरकार चाहती है कि इसका समुचित प्रतिफल आर्थिक रूप से उत्तराखंड को मिले। धामी के मार्गदर्शन में फिल्म नीति 2024 राज्य को प्रमुख फिल्म शूटिंग स्थल के रूप में विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। राज्य की ओर से किया जा रहे प्रयासों पर गोवा में चर्चा की गई। जहां पर वक्ताओं ने अपने विचार साझा करते हुए सहमति जताई। कहां की नीति के तहत निर्धारण पात्रता की शर्ताें के अनुसार होना चाहिए।

कुमाऊं क्षेत्र में भी पर्दे जगत की संभावनाएं तलाशी जा रही

हिंदी फिल्मी वेब सीरीज और टीवी धारावाहिकों के निर्माण के लिए अधिकतम तीन करोड रुपए तक की सब्सिडी का प्रावधान वैसे भी सरकार की ओर से है। सरकार इसमें भी कई तरीके से सहयोग करने के लिए कह रही है। इसके साथ ही शूटिंग की अनुमति प्रक्रिया को सरल बनाने के आश्वासन दिए जा रहे हैं। बैठक में जिन बातों की ओर सरकार का ध्यान खींचने के लिए कहा गया, संयुक्त निदेशक नेे उन पर अधिकतर सहमति जताई।

हिमालयी प्राकृतिक दृश्य, पर्वतीय क्षेत्र, सांस्कृतिक विरासत, नदियां, उत्तराखंड फिल्म निर्माण के लिए विविध विकल्प बनते नजर आ रहे हैं। मुंबई के फिल्म निर्माता ऐसे दृश्य के लिए विदेशों में जाकर अरबो रूपया खर्च करते हैं। उत्तराखंड मेें हेलीकॉप्टरों के माध्यम से लोग प्राकृतिक दृश्य देखने के लिए विदेशों से आ रहे हैं। मसूरी और नैनीताल, देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार, गढ़वाल और कुमाऊं के अन्य क्षेत्रों में भी पर्दे जगत की संभावनाएं तलाशी जा रही है।

आतिथ्य और पर्यटन जैसे क्षेत्रों को भी प्रोत्साहन मिलेगा

यद्यपि पूरी आशाओं के साथ कहा जा रहा है की शूटिंग की व्यापक संभावनाएं उत्तराखंड में हैं। सरकार सुरक्षा, सुविधा, आर्थिक मदद का आश्वासन भी दे रही है। फिल्म नीति के तहत प्रतिभा प्रशिक्षण प्रौद्योगिकी और विमर्श के लिए बार-बार बैठक की जा रही हैं। अभिनेत्री एवं फिल्म निर्माता आरुषि निशंक ने अपनी वेब सीरीज ‘लाइफ हिल गई’ का अनुभव साझा करते हुए राज्य की प्राकृतिक सुंदरता और यहां फिल्म निर्माण के अनुकूल वातावरण की सराहना की।

कहा कि प्रदेश में ऐसा सशक्त फिल्म परिवेश विकसित करने की जरूरत है, जिससे देश-विदेश के अधिक फिल्म निर्माता आकर्षित हों। वहीं, फिल्म निर्माता राम रेड्डी ने अपनी फिल्म ‘जुगनुमा’ की शूटिंग के अनुभव साझा करते हुए उत्तराखंड को अपना दूसरा घर बताया। फिल्म में अभिनेता मनोज बाजपेयी के साथ उत्तराखंड के गांवों के बच्चों को भी अभिनय का अवसर दिया गया। परिचर्चा में कहा गया कि फिल्म निर्माण गतिविधियों से स्थानीय कलाकारों, तकनीशियनों और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। साथ ही होटल, परिवहन, आतिथ्य और पर्यटन जैसे क्षेत्रों को भी प्रोत्साहन मिलेगा। 

यह भी पढ़ें : मध्य प्रदेश के अनूपपुर में चक्रवाती तूफान का असर, दो दिन बारिश से धान की फसल पर मंडराया खतरा

अन्य प्रमुख खबरें