बिग बॉस में GenZ एक्ट्रेस ने मचाया गदर, आम्रपाली से हुई तीखी बहस, अरिश्फा के तेवर देख हर कोई हैरान

खबर सार :-

Bigg Boss 20 Promo: बिग बॉस 20 की शुरुआत से ही कंटेस्टेंट्स के बीच तनाव बढ़ गया है। अरिश्फा खान ने माही विज और आम्रपाली दुबे के व्यवहार को 'बदतमीज' बताया है और उनकी परवरिश पर भी सवाल उठाए हैं।
बिग बॉस में GenZ एक्ट्रेस ने अरिश्फा ने मचाया गदर, तेवर देख हर कोई हैरान

खबर विस्तार : -

Bigg Boss 20 Promo: पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' का आगाज हो चुका है। शो शुरू हुए अभी कुछ ही दिन हुए हैं, लेकिन घरवालों के बीच झगड़े शुरू हो गए हैं। कंटेस्टेंट्स आपस में भिड़ने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। जहां माही विज पहले ही दिन घर के कामों और अपने हुक्म चलाने वाले रवैये को लेकर चर्चा में आ गई थीं। वहीं अब 23 साल की GenZ एक्ट्रेस और इंफ्लुएंसर अरिश्फा खान बवाल मचाती नजर आईं। माही विज के साथ-साथ भोजपुरी स्टार आम्रपाली दुबे भी अरिश्फा खान के निशाने पर आ गई हैं। अरिश्फा ने दोनों को 'बदतमीज' तक कह डाला।

GenZ एक्ट्रेस अरिश्फा खान ने काटा बवाल 

दरअसल मंगलवार को Jio Hotstar ने इंस्टाग्राम पर एक प्रोमो शेयर किया जिसमें घरवाले लिविंग एरिया में जमा हैं।  वीडियो में, "बच्चा" कहे जाने पर अरिश्फा ने भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली को खरी-खोटी सुनाई। आम्रपाली ने भी कड़ा जवाब दिया और बिग बॉस का घर जल्द ही अखाड़े में बदल गया। शो के एक प्रोमो वीडियो में अरिश्फा को यह शिकायत करते हुए दिखाया गया है कि घर के दूसरे सदस्य उसे बार-बार बच्चा कहते हैं। इस बात से आम्रपाली दुबे चिढ़ जाती हैं और तंग आकर कहती हैं, "बस, अब बंद करो।"

अरिश्फा-आम्रपाली के बीच हुई तीखी बहस

इसके बाद अरिश्फा ने आम्रपाली को जवाब दिया, "तुम्हें लग सकता है कि मैं बच्ची हूं, लेकिन मेरा दिमाग तुमसे ज़्यादा तेज है।" आम्रपाली ने कहा, "अगर तुम्हारा दिमाग सच में तेज होता, तो तुम इतनी छोटी सी बात को लेकर नहीं बैठती। तेरी रील कट रही है बस कर अब।" यह सुनकर अरिश्फा भड़क गईं और आम्रपाली की तरफ उंगली दिखाने लगीं। वह चिल्लाईं, "मुझे अपनी रील कटवाने की जरूरत नहीं है; मेरी रील्स तो अपने-आप ही ठीक से कट जाती हैं।" 

ये भी पढ़ेंः- Bigg Boss 20 का धमाकेदार आगाज, माही विज ने पहले ही दिन काटा बवाल, इन 16 कंटेस्टेंट्स को मिली एंट्री

अरिश्फा ने यह भी कहा कि वह अकेली ही काफी हैं और वह अकेले ही उन सब का मुकाबला कर सकती हैं। अरिश्फा के तेवर देख घरवाले भी हैरान रह हए। बहस तेजी से बढ़ जाती है, और दोनों कंटेस्टेंट एक-दूसरे के आमने-सामने आ जाते हैं, जिससे लगता है कि हाथापाई हो सकती है। फिर अरिश्फा आम्रपाली को "दोमुंहा" (dogla) कहती हैं। गुस्से में आम्रपाली जवाब देती हैं कि अगर वह "दोमुंही" हैं, तो अरिश्फा सिर्फ एक "बच्ची" हैं। अर्शिफा खान यहीं नहीं रुकतीं। वह माही विज और आम्रपाली दुबे के बिहेवियर को लेकर ‘घर के संस्कार’ की बात भी करती नजर आती हैं। 

छोटा पैकेट बड़ा धमाका 

फिलहाल सलमान खान के शो बिग बॉस 20 के आने वाले एपिसोड में कंटेस्टेंट अरिश्फा खान और आम्रपाली दुबे के बीच जबरदस्त झगड़ा देखने को मिलेगा। आम्रपाली दुबे भोजपुरी सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं और उन्होंने टेलीविजन इंडस्ट्री में भी काम किया है, जबकि अरिश्फा खान टेलीविजन और हिंदी फिल्मों का जाना-माना नाम हैं और सोशल मीडिया पर भी काफी पॉपुलर हैं। अरिश्फा खान 23 साल की हैं, जबकि आम्रपाली 39 की और माही विज 44 साल की हैं। माही उम्र में अरिश्फा से 21 साल बड़ी हैं। उम्र में इतनी बड़ी माही और आम्रपाली पर चिल्लाने पर लोग अरिश्फा को ट्रोल कर रहे हैं, जबकि कई Gen-z एक्ट्रेस को छोटा पैकेट बड़ा धमाका बता रहे हैं।

Bigg Boss 20 में इन 16 कंटेस्टेंट्स को मिली एंट्री

इस सीजन में लगभग 18 जाने-माने चेहरे और सेलिब्रिटी घर में आए हैं, जिनमें माही विज, आम्रपाली दुबे, अमन गांधी, मैरी कॉम, कनिका मान, ईशा रिखी, अरिश्फा खान, कुशल तंवर (गुलू) और काजी तौकीर जैसे कंटेस्टेंट शामिल हैं। पिछले कुछ सालों में बिग बॉस के कई होस्ट रहे हैं; अरशद वारसी, शिल्पा शेट्टी, अमिताभ बच्चन और फराह खान ने शो को होस्ट किया है, जबकि संजय दत्त ने सलमान खान के साथ मिलकर पांचवें सीजन को होस्ट किया था। सीजन 4 से सलमान खान शो के मुख्य होस्ट की भूमिका निभा रहे हैं।

Bigg Boss 20 को सलमान खान कर रहें होस्ट

गौरतलब है कि Bigg Boss सीजन 20 का ग्रैंड प्रीमियर 6 सितंबर, 2026 को हुआ था, जिसमें सुपरस्टार सलमान खान होस्ट के तौर पर लौटे हैं। इस सीजन का थीम 'तथास्तु' है, जिसके तहत कंटेस्टेंट को गेम में बने रहने के लिए दो लाइफलाइन (मौके) मिलेंगे। वर्षा जैन ने इस सीजन के लिए घर को डिजाइन किया है, जिसमें 'सभ्यता' और फैंटेसी दुनिया का मिला-जुला थीम है। बिग बॉस ने घोषणा की कि इस सीजन में सभी को दो लाइफलाइन मिलेंगी। जब तक कंटेस्टेंट्स के दोनों मौके खत्म नहीं हो जाते, तब तक उन्हें शो से बाहर नहीं किया जाएगा। बिग बॉस ने कहा कि किसी को भी छिपकर खेलने की जरूरत नहीं है।

ये भी पढ़ेंः- 'बाप पर मत जाना'...Bigg Boss 20 के मंच पर सलमान खान ने मनोज तिवारी की बेटी को दी नसीहत

अन्य प्रमुख खबरें