Bigg Boss 20 में बदलेगा गेम का तरीका ! खिलाड़ियों को मिलेगा एक्स्ट्रा 'जीवनदान', सलमान का बड़ा ऐलान
खबर सार :-
'Bigg Boss 20' का जबरदस्त ऑफ़िशियल ट्रेलर आ गया है। होस्ट सलमान खान ने इस 20वें सीजन का सबसे बड़ा ट्विस्ट 'एक्स्ट्रा जीवनदान' पेश करके 'सेफ खेलने'की गुंजाइश पूरी तरह खत्म कर दी है।
खबर विस्तार : -
Bigg Boss 20 Official Trailer: बॉलीवुड स्टार सलमान खान (Salman Khan) छोटे पर्दे के सबसे चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस' के नए सीजन के साथ वापसी के लिए तैयार हैं। 'बिग बॉस सीजन 20' को लेकर दर्शकों में पहले से ही जबरदस्त उत्साह है। अब, मेकर्स ने एक नया प्रोमो जारी किया है, प्रोमो ने उनकी उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। दरअसल इस सीजन के एक खास ट्विस्ट की झलक दिखाई गई है। इसमें एक 'एक्स्ट्रा जीवनदान' (लाइफलाइन) कॉन्सेप्ट लाया जा रहा है, जो कंटेस्टेंट्स के गेम खेलने के तरीके और घर में टिके रहने की रणनीति को पूरी तरह बदल सकता है।
नए ट्विस्ट के साथ प्रोमो जारी
नए सीजन के प्रोमो में सलमान खान इस नए ट्विस्ट के बारे में बात करते हैं। सलमान खान ने कहा, "'बिग बॉस' में हर साल गेम के नियम और स्टाइल बदलते हैं। इस बार सिर्फ गेम ही नहीं, बल्कि उसे खेलने का तरीका भी बदल रहा है। 'जीवनदान' सुनने में आसान लगता है, लेकिन यह वैसा नहीं है जैसा दिखता है। खैर, असली बात तो घर के अंदर जाने पर ही पता चलेगी।" सलमान के इस बयान ने शो के नए ट्विस्ट को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है।
उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर नए प्रोमो की एक झलक भी शेयर की। प्रोमो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "सभी घरवालों के लिए दो जिंदगियों का वरदान। मेरे प्यारों, 'बिग बॉस' 6 सितंबर से Jio Hotstar और Colors TV पर शुरू हो रहा है।"
Bigg Boss 20 Promo: नए प्रोमो में क्या है खास
सलमान खान द्वारा शेयर किए गए Bigg Boss 20 के नए प्रोमो की शुरुआत एक अखाड़े जैसे माहौल में दो योद्धाओं के बीच जबरदस्त भिड़ंत से होती है। यह मुकाबला बहुत आक्रामक लगता है और माहौल तनावपूर्ण होता जाता है। तभी सलमान खान की जबरदस्त एंट्री होती है। इसके बाद, सलमान खान अपने खास अंदाज में कहते हैं, “बिग बॉस में मिलेगा, मेरी जान… एक्स्ट्रा जीवनदान!" इसके तुरंत बाद उनकी पंचलाइन "तथास्तु!" (Tathas-two) गूंज उठता है। इस नए नियम से यह साफ हो जाता है कि घर में आने वाले हर कंटेस्टेंट को गेम में बने रहने के लिए दूसरा मौका यानी एक एक्स्ट्रा लाइफ मिलेगी। दूसरे शब्दों में, अगर किसी कंटेस्टेंट का सफर खत्म होने वाला हो, तो यह 'एक्स्ट्रा जीवनदान' उनकी किस्मत बदल सकता है।
ये भी पढ़ेंः- सलमान खान के घर के बाहर तैनात कांस्टेबल की मौत, बिश्नोई गैंग से सुरक्षा के लिए दे रहा था ड्यूटी
मेकर्स ने रखा सस्पेंस
हालांकि, मेकर्स ने इस बात को लेकर सस्पेंस बनाए रखा है कि यह 'जीवनदान' असल में कब और कैसे काम करेगी। क्या इसे पाने के लिए कोई टास्क पूरा करना होगा या कोई शर्त पूरी करनी होगी, या फिर इस 'एक्स्ट्रा जीवनदान' का इस्तेमाल कब और किन हालात में किया जा सकेगा। इस बार गेम के स्तर को बेहतर बनाने और यह पक्का करने के लिए कि दर्शकों को हर पल रोमांच का अनुभव हो, इस फ़ॉर्मेट में कई नए इनोवेशन किए गए हैं। इसलिए, इस ट्विस्ट को लेकर कई सवाल अभी भी अनसुलझे हैं। क्या नॉमिनेशन के दौरान यह जीवनदान काम आएगा? क्या इसे किसी टास्क के जरिए हासिल किया जा सकेगा? या फिर बिग बॉस खुद किसी खास मौके पर किसी कंटेस्टेंट को यह फायदा देंगे? इन सवालों के जवाब शो के प्रीमियर के बाद ही पता चलेंगे।
सेफ गेम खेलने वालों की इस बार खैर नहीं
'बिग बॉस' के इतिहास में अक्सर देखा गया है कि कई कंटेस्टेंट शुरुआत में सुरक्षित खेलकर लंबे समय तक टिके रहने की कोशिश करते हैं; पिछले साल के गौरव खन्ना इसका एक बड़ा उदाहरण हैं। हालांकि, सीजन 20 में 'एक्स्ट्रा लाइफलाइन' के आने से रिस्क लेने के ज़्यादा मौके बनेंगे। अब खिलाड़ियों को अपनी रणनीतियां बदलनी होंगी और खेलने का एक बोल्ड और आक्रामक तरीका अपनाना होगा। यह देखना दिलचस्प होगा कि 6 सितंबर को शुरू होने वाला यह 20वां सीजन टेलीविजन और डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म, दोनों पर कैसा असर डालता है।
कब से शुरू हो रहा Bigg Boss सीजन 20
'बिग बॉस सीजन 20' का प्रीमियर 6 सितंबर को होना है। सलमान खान एक बार फिर शो को होस्ट करते नजर आएंगे। यह कलर्स पर प्रसारित होगा और JioTV और Hotstar पर भी स्ट्रीम किया जाएगा।
ये भी पढ़ेंः- Santy Sharma: रैपर सैंटी शर्मा की Bigg Boss 20 में होगी एंट्री ? 'CJP' पर कमेंट कर बटोरी थी सुर्खियां
अन्य प्रमुख खबरें
-
Mirzapur Trailer: बहुप्रतीक्षित फिल्म मिर्जापुर का जबरदस्त ट्रेलर जारी
2026-08-11
-
Santy Sharma की 'बिग बॉस' सीजन 20 में होगी एंट्री ?
2026-08-11
-
'लव टू हेट यू : चैप्टर 2' में खास किरदार में नजर आएंगी मोनालिसा
2026-08-10
-
एआई पर राहुल गांधी के बाद अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश ने किया दावा , कहा यह किसी और का स्थान नहीं ले सकता
2026-08-10
-
अभिनेत्री रावल से जबरन किस, छुड़ाती रही निकिता, अब फैन उड़ा रहे मजाक
2026-08-09
-
Toxic के ट्रेलर ने इंटरनेट पर मचाई धूम, खूब मिल रही तारीफ
2026-08-09
-
मुंबईः सलमान खान की सुरक्षा में तैनात कांस्टेबल की अचानक हुई मौत
2026-08-08
-
'द पैराडाइज' का दमदार टीजर रिलीज, नानी और राघव का खतरनाक अवतार
2026-08-07
-
विनर मिनी माथुर बोलीं, जीतने के लिए डाउन एंड डर्टी होने की जरूरत नहीं
2026-08-07
-
इमरान हाशमी की आवारापन 2 का धांसू ट्रेलर रिलीज, खूंखार नजर आई शबाना आजमी
2026-08-06
-
Lock Upp Season 2 Winner: श्रेया कालरा ने जीता लॉक अप 2 का खिताब
2026-08-06
-
टीवी एक्ट्रेस गुलफाम खान को याद कर रहे उनके फैन्स, जल्द लौटने की है उम्मीद
2026-08-06
-
एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत के साथ दिखे तेज प्रताप यादव, शेयर किया वीडियो
2026-08-05
-
काजोल ने जब 'खलनायिका' बन उड़ाए थे दर्शकों के होश, अक्षय थे सीक्रेट क्रश
2026-08-05
-
प्रदीप रावत का निधन: भारतीय सिनेमा ने खोया एक सशक्त अभिनेता
2026-08-05