'SVC 63' के लिए सलमान खान ने घटाया 16 किलो वजन, जिम में इतने घंटे बहा रहे पसीना
खबर सार :-
कुछ दिन पहले सलमान खान की तस्वीरें और वीडियो सामने आए थे। इन्हें देखने के बाद फैन्स उनकी सेहत को लेकर चिंतित थे। पर अब साफ हो गया है कि दबंग ने किस लिए अपना 16 किलो वजन कम किया।
खबर विस्तार : -
Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने हमेशा सुर्खियों में रहते है। इस बार वो दबंग खान अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में हैं। पिछले कुछ महीनों से सोशल मीडिया पर उनके बदले हुए लुक और फिटनेस को लेकर चर्चा हो रही थी और कयास लगाए जा रहे थे कि वह अपनी आने वाली फिल्म 'SVC 63' के लिए वजन घटा रहे हैं। आखिरकार सलमान ने अपनी जबरदस्त फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन पर चुप्पी तोड़ी है। अब खुद एक्टर ने बताया है कि उन्होंने 16 किलो वजन कम किया है। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। अब हर कोई जानना चाहता है कि 60 साल की उम्र के करीब पहुंच चुके सलमान ने खुद को कैसे इतना फिट रखते हैं।
सलमान खान ने कम किया 16 किलो वजन
दरअसल Salman Khan हाल ही में अपने भाई सोहेल खान से मिलने उनके रियलिटी शो 'अलायंस' के सेट पर गए थे। जब वे सोहेल के पास पहुंचे, तो सोहेल ने अपने एब्स दिखाने के लिए अपनी टी-शर्ट ऊपर उठाई, जिस पर "12 किलो" वाली बात कही गई। इसके जवाब में सलमान खान ने बताया कि उन्होंने 16 किलो वजन कम किया है। इससे यह साफ हो जाता है कि "भाईजान" का वजन किसी बीमारी की वजह से कम नहीं हुआ, बल्कि उन्होंने एक फिल्म प्रोजेक्ट के लिए कड़ी मेहनत करके यह बदलाव किया है। हाल के दिनों में एक्टर लगातार जिम से अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहे हैं, जिन्हें फैन्स ने खूब पसंद किया।
Salman Khan : You lost weight
— Devil V!SHAL (@VishalRC007) August 3, 2026
Sohail Khan : 12 kg#SalmanKhan : I’m down to 16 kg
Everyone in the alliance is shocked pic.twitter.com/qUCSzIwHen
जिम में इतने घंटे पसीना बहा रहे दबंग
बता दें कि सलमान खान इन दिनों हाई-प्रोटीन डाइट पर बहुत जोर देते हैं। वे चिकन, अंडे और प्रोटीन से भरपूर दूसरी चीजें खाते हैं, जबकि चावल और रोटी बहुत कम मात्रा में लेते हैं। इसके अलावा, वे रोजाना जिम में 20 मिनट से लेकर एक घंटे तक वर्कआउट करते हैं और कई तरह की एक्सरसाइज और हाई-रिपीटिशन रूटीन के जरिए फिट रहते हैं।
सलमान की फिटनेस की क्यों हो रही चर्चा
दरअसल कुछ दिन पहले, मुंबई में एक सरकारी कार्यक्रम से सलमान खान की तस्वीरें और वीडियो सामने आए। उन्हें देखकर कई फैन्स उनकी सेहत को लेकर चिंता करने लगे। चर्चाएं यहां तक थी कि भाईजान किसी बीमारी की वजह से कमजोर हो गए हैं। अब ये साफ हो गया है कि सलमान किसी तरह की कोई बीमारी नहीं है।
SVC 63 नजर आएंगे सलमान खान
काम की बात करें तो, सलमान खान (Salman Khan) डायरेक्टर वामशी पैदिपल्ली की बहुप्रतीक्षित एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'SVC 63' की तैयारी कर रहे हैं। इस फिल्म में वह पहली बार साउथ इंडियन एक्ट्रेस नयनतारा के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। दिल राजू द्वारा प्रोड्यूस की जा रही यह फिल्म इंडियन सिनेमा के बड़े प्रोजेक्ट्स में से एक मानी जा रही है। उम्मीद है कि 'SVC 63' ईद 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
ये भी पढ़ेंः- 'टॉक्सिक' का इंतजार खत्म! 8 अगस्त को रिलीज होगा फिल्म का ट्रेलर, मेकर्स ने बढ़ाया फैंस का एक्साइटमेंट
अन्य प्रमुख खबरें
-
बॉक्स ऑफिस पर 'Awarapan 2' का दबदबा बरकरार
2026-08-18
-
अभिनेत्री अंतरा ने एफआईआर की खबर में उनका फोटो लगाने पर दी चेतावनी
2026-08-18
-
Mukesh Khanna ने की 'जन गण मन' हटाने की मांग, बोले-'वंदे मातरम बने राष्ट्रगान'
2026-08-17
-
गोविंदा-सुनीता के झगड़ें से परेशान कश्मीरा के कई पोस्ट, कम उम्र की एक्ट्रेस बन गई मुसीबत
2026-08-17
-
Ananya Raj Death: नींद में ही थम गईं एक्ट्रेस 'अनन्या राज' की सांसें
2026-08-17
-
अंतरा सोहम बनर्जी का हंगामा, गिरफ्तार-रिहा, रेलवे पुलिस पर किया था हमला
2026-08-16
-
हौसले की उड़ान से फिल्म इंडस्ट्री में सोनम बाजवा को मिली पहचान
2026-08-16
-
स्वतंत्रता दिवस पर OTT पर देखें देशभक्ति से भरपूर ये वेब सीरीज
2026-08-15
-
स्वतंत्रता दिवस के रंग में रंगा बॉलीवुड, सेलेब्स ने ऐसे दी शुभकामनाएं
2026-08-15
-
Independence Day: ये 5 फिल्में दिखाती हैं भारत के वीर सपूतों की कहानी
2026-08-15
-
Awarapan 2 Box Office: बॉक्स ऑफिस पर 'आवारापन 2' की धमाकेदार ओपनिंग
2026-08-14
-
रानी मुखर्जी को मिली मानद डॉक्टरेट की उपाधि, शाहरुख पा चुके यह सम्मान
2026-08-14
-
Awarapan 2 Review: शिवम पंडित बन छाए इमरान हाशमी, जानें कैसी है फिल्म
2026-08-14
-
90 के दशक की नेशनल क्रश मयूरी कांगो आज हैं कॉरपोरेट जगत का बड़ा नाम
2026-08-14
-
संघर्षाें के दौर से गुजरीं और दमदार आवाज बनीं सुनिधि चौहान, पांच साल से कर रही हैं गायकी
2026-08-13