'टॉक्सिक' का इंतजार खत्म! 8 अगस्त को रिलीज होगा फिल्म का ट्रेलर, मेकर्स ने बढ़ाया फैंस का एक्साइटमेंट
खबर सार :-
साउथ सुपरस्टार यश की अपकमिंग फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' को लेकर फैंस में काफी चर्चा है। मूवी के ट्रेलर को लेकर मेकर्स ने हाल ही में बड़ा अपडेट दिया है। जिससे दर्शकों का मन प्रफुल्लित हो गया है।
खबर विस्तार : -
Yash Toxic Trailer: यश की फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' के गानों और पोस्टर ने फैंस के दिलों में हलचल पैदा कर दी है। दर्शक इसके ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच फिल्म के मेकर्स ने दर्शकों को बड़ी खुशखबरी दी है। उन्होंने हाल ही में फिल्म के आधिकारिक ट्रेलर की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार ट्रेलर इसी महीने रिलीज होगा। इस खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर काफी हलचल देखने को मिल रही है।
यश की फिल्म का ट्रेलर रिलीज
यश की फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' का ट्रेलर 8 अगस्त को रिलीज होगा। इस फिल्म के गाने और पोस्टर देखने के बाद दर्शकों की निगाहें ट्रेलर पर टिकी हुई थी। बता दें कि 8 अगस्त को ट्रेलर रिलीज करने के पीछे एक बहुत बड़ा कारण बताया जा रहा है। दरअसल, दो साल पहले 'टॉक्सिक की शूटिंग आधिकारिक तौर पर शुरु हुई थी। इस कारण मेकर्स ने शूटिंग की दूसरी एनिवर्सरी के इस खास मौके पर फैंस को एक बड़ा तोहफा देना चाहते हैं। इस लिए शूटिंग शुरु होने और उसके दो साल पूरे होने वाले दिन इसे रिलीज किया जा रहा है। इस फिल्म में यश के अलावा कई दिग्गज अभिनेता नजर आएंगे। बता दें कि इस फिल्म की स्टोरी को अभिनेता यश और डायरेक्टर गीतू मोहनदास ने लिखी है। वहीं इस फिल्म में अभिनेत्री कियारा आडवाणी, नयनतारा, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत और हुमा कुरैशी जैसी दमदार एक्ट्रेस नजर आने वाली हैं।
अंग्रेजी और कन्नड़ भाषा में होगी रिलीज
फिल्म टॉक्सिक को लेकर दर्शकों में बढ़ी एक्साइटमेंट का एक बड़ा कारण इसमें स्टारकास्ट भी हैं। इस फिल्म में बड़े पैमाने पर तकनीकी और कंटेंट का काफी भव्य खाका तैयार किया गया है। जानकारी के मुताबिक इसे मूल रुप से अंग्रेजी और कन्नड़ भाषा में एक साथ शूट किया जाएगा। वहीं पैन-इंडिया और ग्लोबल ऑडियंस तक पहुंचने के लिए मेकर्स ने इसे हिंदी, तेलुगु, तमिल और मलयालम भाषाओं में डब करने का फैसला किया है। बता दें कि फिल्म बुधवार 26 अगस्त को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के मेकर्स ने इसके लिए त्योहारों से भरे लंबे हफ्ते का चुनाव किया है। फिल्म के रिलीज वाले हफ्ते में ओणम, वरमहालक्ष्मी और रक्षाबंधन जैसे त्योहारों की भरमार होगी। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस वीक में त्योहारों की छुट्टियों के चलते फिल्म के बंपर ओपनिंग होने की उम्मीद की जा रही है। अभिनेता यश ने साल 2018 में आई फिल्म के.जी.एफ: चैप्टर 1 में अपने एक्टिंग से लोगों को अपना दीवाना बना दिया था।
रामायण में लंकापति रावण की भूमिका
इस एक्शन ड्रामा से भरपूर मूवी ने दुनियाभर में करीब 250 करोड़ रुपये कमाए थे। इस फिल्म ने यश को राष्ट्रीय स्तर पर 'रॉकी भाई' के नाम से पहचान दिलाई। इसके बाद साल 2022 में इसी फिल्म का दूसरा पार्ट आया, जो के.जी.एफ: चैप्टर 2 के नाम से मशहूर हुआ। आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने दुनियाभर से करीब 1200 करोड़ से अधिक की कमाई की। इसे यश के करियर का सबसे बड़ा ब्लॉकबस्टर फिल्म माना जाता है। इसके अलावा उन्होंने मिस्टर एंड मिसेस रामाचारी (2014), गूगली (2013), मास्टरपीस (2015), संथु स्ट्रेट फॉरवर्ड (2016) और मोडालासाला (2010) जैसी फिल्मों में काम किया है। मोडालासाला उनके करियर के शुरुआती दिनों की सबसे हिट फिल्मों में से एक थी। वहीं फिल्म रामायण में यश लंकापति रावण के किरदार में नजर आने वाले हैं। इसके साथ ही वह इस फिल्म में सह-निर्माता भी हैं।
ये भी पढ़ें: SVC 63: दोस्ती निभाने के लिए Salman Khan ने 50 करोड़ रुपये कम फीस में करेंगे फिल्म, फैंस कर रहे तारीफ
अन्य प्रमुख खबरें
-
मुंबई: टीवी एक्ट्रेस सुरभि चंदना बना रहीं थीं बप्पा का भोग, तभी होने लगी गैस लीक
2026-09-15
-
राखी सावंत पर भड़कीं कंगना रनौत ! बोलीं- स्वीपर तक की नहीं मिलेगी नौकरी
2026-09-15
-
गणेश चतुर्थी: उर्मिला ने मांगी सबको मुस्कुराहट, करीना ने दीं शुभकामनाएं
2026-09-14
-
'हनुमान अंश' पर बरस रही नीम करोली बाबा की कृपा, 37वें दिन कमाए 19.50 करोड़
2026-09-13
-
Haiwaan: बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 'हैवान' के कलेक्शन ने चौंकाया
2026-09-12
-
बॉक्स ऑफिस पर मिर्जापुर की दहाड़, 200 करोड़ का आंकड़ा किया पार
2026-09-11
-
शादी ने बदली ट्यूलिप जोशी की किस्मत, यशराज फिल्म से किया डेब्यू
2026-09-10
-
Drishyam 3 का ट्रेलर जारी, जयदीप अहलावत और प्रकाश राज की दमदार एंट्री
2026-09-10
-
30 सितंबर को होगी काला हिरण के रिलीज पर सुनवाई, फिल्म के विरोध में हैं सलमान खान
2026-09-10
-
Bigg Boss 20: चाय को लेकर मैरी कॉम से भिड़ीं रीति तिवारी
2026-09-09
-
Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को 'सुप्रीम कोर्ट' ने दी बड़ी राहत
2026-09-08
-
बिग बॉस में GenZ एक्ट्रेस ने अरिश्फा ने मचाया गदर, तेवर देख हर कोई हैरान
2026-09-08
-
गणेश चतुर्थी पर इन बाॅलीवुड सितारों के घर सजता है बप्पा का दरबार
2026-09-08
-
Ganesh Chaturthi 2026: इन फिल्मों में दिखी 'गणपति उत्सव' की धूम
2026-09-08
-
बॉक्स ऑफिस पर 'मिर्जापुर' का भौकाल टाइट ! चौथे दिन 100 करोड़ का आंकड़ा पार
2026-09-08