SVC 63: दोस्ती निभाने के लिए Salman Khan ने 50 करोड़ रुपये कम फीस में करेंगे फिल्म, फैंस कर रहे तारीफ
खबर सार :-
बॉलीवुड सुपरस्टार अपनी आने वाली फिल्म SVC 63 को लेकर काफी चर्चा में हैं। बता दें कि एक्टर इस फिल्म में अपनी फीस को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। खबर है कि उन्होंने अपनी फीस में 50 करोड़ रुपये की कटौती की है।
खबर विस्तार : -
Salman Khan: सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म SVC 63 को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। खबर है कि एक्टर ने अपने करीबी दोस्त के खातिर इस फिल्म की फीस में पूरे 50 करोड़ की कटौती की है। सलमान आमतौर पर अपनी हर फिल्म के लिए 120 करोड़ रुपये से ज्यादा की फीस लेते हैं, लेकिन इस फिल्म में उन्होंने कम फीस में ही काम करने का फैसला किया है। बता दें कि उनकी यह फिल्म अगले साल ईद के मौके पर पर्दे पर उतरेगी।
दोस्ती के लिए कम की फीस
बॉलीवुड सलमान खान को इंडस्ट्री के सबसे महंगे एक्टर में से एक माना जाता है। वह अपनी हर फिल्म के लिए लगभग 120 करोड़ से ज्यादा की फीस लेते हैं, लेकिन हाल ही में एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने हर किसी को चौंका दिया है। खबर है कि अगले साल ईद के मौके पर उनकी फिल्म SVC 63 आने वाली है। इस फिल्म में उन्होंने अपनी तय फीस से कम पैसे में काम करने का फैसला किया है। चर्चा है कि उनके बेहद करीबी दोस्त के कारण उन्होंने ये फैसला किया है। इस फिल्म के निर्देशक वामशी पैदिपल्ली हैं। खबर है कि इस फिल्म के लिए उन्होंने केवल 70 करोड़ रुपये ली है, जो उनके तय फीस से लगभग आधी है। इंडस्ट्री के मुताबिक रफी काजी को सलमान खान का काफी करीबी माना जाता है, जिस कारण उन्होंने यह फैसला किया है। मिली जानकारी के अनुसार रफी ने इस फिल्म में काफी अहम भूमिका निभाई है। इसके साथ ही वह फिल्म निर्माताओं में भी शामिल हैं।
एक्टर ने जीता फैंस का दिल
सलमान खान के इस फैसले के बाद लोग उनकी बहुत तारीफ कर रहे हैं। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उन्होंने फीस कम करने के बदले में किसी तरह की हिस्सेदारी तय की है या नहीं। आंकड़ों के मुताबिक सलमान खान पिछले कई सालों से उन फिल्मों को ज्यादा प्राथमिकता देते हैं, जिनमें उनका शेयर होता है। बात करें साल 2010 में आई दबंग के बाद आई फिल्म की तो उनके अधिकतर उनके परिवार के सदस्यों द्वारा प्रोड्यूस की गई फिल्में हैं या फिर उनके बैनर तले बने हुए हैं। दबंग फिल्म को उनके भाई अरबाज खान ने प्रोड्यूस किया था, इसके साथ ही बॉडीगार्ड फिल्म उनकी बहन अलविरा खान अग्निहोत्री ने की थी। अक्सर एक्टर प्रोड्यूसर्स के साथ काम करते समय फिल्म के राइट्स में भी अपनी हिस्सेदारी में रखते हैं। इसके अलावा ओटीटी और सैटेलाइट राइट्स अपने पास रखते हैं, जिनकी कीमत करीब 120 से 140 करोड़ रुपये तक होती है।
नयनतारा हैं मुख्य रोल में
सलमान की दमदार फिल्में जैसे ‘एक था टाइगर’, ‘टाइगर जिंदा है’ और ‘टाइगर 3’ के दौरान यश राज फिल्म के साथ उनकी इसी तरह की डील थी। इसके अलावा एक्टर को उनके दोस्तों की मदद करने के लिए जाना जाता है। कई बार उन्होंने बिना पैसे के फिल्मों में कैमियो और स्पेशल अपीयरेंस किया है। बात करें हाल की रिलीज हुई फिल्मों की तो रितेश देशमुख की राजा शिवाजी जैसी हिट फिल्में शामिल हैं। इसके साथ ही अजय देवगन की फिल्म ‘सन ऑफ सरदार’ के एक गाने में एक्टर ने पैसे लेने से साफ मना कर दिया था। उनका कहना था कि वो अपने करीबियों और दोस्तों से पैसे नहीं लेते हैं। सलमान की आगामी फिल्म में नयनतारा मुख्य भूमिका में हैं। इसे वामशी पैदिपल्ली के निर्देशन में बनाया जा रहा है और इसके निर्माता दिल राजू हैं।
ये भी पढ़ें: Ramayana Trailer: 'रामायण' का भव्य ट्रेलर हुआ रिलीज, 'रावण' अवतार में यश ने उठाए होश
अन्य प्रमुख खबरें
-
बिग बॉस में GenZ एक्ट्रेस ने अरिश्फा ने मचाया गदर, तेवर देख हर कोई हैरान
2026-09-08
-
गणेश चतुर्थी पर इन बाॅलीवुड सितारों के घर सजता है बप्पा का दरबार
2026-09-08
-
Ganesh Chaturthi 2026: इन फिल्मों में दिखी 'गणपति उत्सव' की धूम
2026-09-08
-
बॉक्स ऑफिस पर 'मिर्जापुर' का भौकाल टाइट ! चौथे दिन 100 करोड़ का आंकड़ा पार
2026-09-08
-
स्वरा भास्कर के 'जौहर सीन' वाले बयान पर पूनम पांडे ने सुनाई खरी-खोटी
2026-09-07
-
Bigg Boss 20 का आगाज, माही विज ने पहले ही दिन काटा बवाल
2026-09-07
-
'बाप पर मत जाना'...सलमान खान ने मनोज तिवारी की बेटी को दी नसीहत
2026-09-06
-
मुंबईः दही हांडी उत्सव में पहुंचे फिल्मी सितारे
2026-09-05
-
Mirzapur Box Office: बॉक्स ऑफिस पर मिर्जापुर ने की जबरदस्त शुरुआत
2026-09-05
-
Mirzapur The Movie Review: भौकाल से भरपूर मिर्जापुर, कहानी भी दमदार
2026-09-04
-
जन्माष्टमी पर बच्चों के साथ देखें ये लोकप्रिय एनिमेटेड शो और फिल्में
2026-09-04
-
ट्रक से मिले मोहन जोशी को जख्म, फिल्मों में भूकंप से भरे
2026-09-03
-
Janmashtami Special: श्रीकृष्ण बन पर्दे पर छाए ये स्टार्स
2026-09-03
-
एक्टिंग की दुनिया में कदम रखेंगे एआर रहमान, दिवाली पर होगी रिलीज
2026-09-03
-
बॉक्स ऑफिस पर Toxic की रफ्तार पड़ी धीमी, 8वें दिन हुई सिर्फ इतनी कमाई
2026-09-03