Santy Sharma: रैपर सैंटी शर्मा की Bigg Boss 20 में होगी एंट्री ? 'CJP' पर कमेंट कर बटोरी थी सुर्खियां
खबर सार :-
Santy Sharma : सलमान खान के शो 'Bigg Boss' के 20वें सीजन के कंटेस्टेंट्स के नाम पहले ही वायरल होने लगे हैं। इनमें से एक नाम सैंटी शर्मा का है; आइए जानते हैं कि सैंटी कौन हैं।
खबर विस्तार : -
Santy Sharma Bigg Boss 20: टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस' के 20वें सीजन को लेकर चर्चा तेज हो गई है। माना जा रहा है कि बॉलीवुड के दिग्गज सलमान के चर्चित शो का प्रीमियर 21 सितंबर को होगा। इस बीच, संभावित कंटेस्टेंट्स के तौर पर कई नाम सामने आ रहे हैं। इन्हीं में से एक नाम रैपर सैंटी शर्मा का है, जो 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) पर अपनी टिप्पणी के कारण सुर्खियों बटोरी थी। अगर वे 'बिग बॉस' में नजर आते हैं, तो यह निश्चित रूप से दर्शकों के लिए एक सरप्राइज होगा।
सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं के अनुसार, 'बिग बॉस 20' के मेकर्स कई मशहूर हस्तियों से बातचीत कर रहे हैं। संभावित प्रतिभागियों की लिस्ट में रैपर सैंटी शर्मा का नाम भी शामिल बताया जा रहा है। सैंटी शर्मा अपनी अलग पहचान और बढ़ती लोकप्रियता के कारण युवाओं के बीच काफी पॉपुलर हैं। हालांकि, न तो शो के प्रोड्यूसर्स और न ही सैंटी शर्मा ने अभी तक इस खबर की आधिकारिक पुष्टि की है। फिलहाल सोशल मीडिया पर चर्चाओं का बाजार गर्म है।
कौन हैं सैंटी शर्मा, क्या Bigg Boss 20 में होगी एंट्री
बता दें कि सैंटी शर्मा मध्य प्रदेश के रतलाम शहर के रहने वाले हैं। उनका जन्म 9 सितंबर 1996 को हुआ था। उनका असली नाम गणेश शर्मा है, वह पेशे से रैपर, सिंगर और गीतकार हैं। वह उन्हें मध्य प्रदेश के शुरुआती रैपर्स में से एक माना जाता है, क्योंकि वह 2014 से ही म्यूजिक रिकॉर्ड कर रहे हैं। सैंटी शर्मा एक उभरते हुए रैपर और म्यूजिक आर्टिस्ट हैं, जिन्होंने अपने दमदार रैपिंग स्टाइल और अनोखे म्यूजिक के जरिए युवाओं के बीच अपनी एक खास जगह बनाई है।

लगातार बढ़ रही लोकप्रियता
Santy Sharma की सोशल मीडिया पर लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है और उनके गाने लाखों लोगों को पसंद आते हैं। म्यूजिक इंडस्ट्री में अपना हुनर साबित करने के बाद, सैंटी शर्मा का प्रभाव सिर्फ एंटरटेनमेंट तक ही सीमित नहीं है। वे अक्सर अपने गानों और बयानों के जरिए सामाजिक और समसामयिक मुद्दों पर बेबाक राय रखते हैं। इससे उन्हें एक अलग और मजबूत फैन बेस बनाने में मदद मिली है, जो उनके हर नए प्रोजेक्ट का बेसब्री से इंतजार करते हैं।
हाउसफुल 5 से रखा बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम
सैंटी शर्मा ने हाल ही रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म 'हाउसफुल 5' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2016 में "सुनी-सुनी सड़कों से" गाने से की थी, जिसे उन्होंने अपने YouTube चैनल 'सैंटी शर्मा ऑफिशियल' पर पोस्ट किया था। गाने को अच्छा रिस्पॉन्स मिला। इसके बाद उन्होंने "उड़ान" नाम का एक मोटिवेशनल रैप ट्रैक रिलीज किया, जिसे जबरदस्त पहचान मिली। फिर "कोशिश मेरी" और "द वैलेंटाइन" जैसे गाने भी रिलीज किए। 2019 में शर्मा ने "पीता दारू" ट्रैक के साथ कमर्शियल म्यूजिक में कदम रखा। 2020 में, उन्होंने रीबॉर्न नाम से एक सोलो एल्बम रिलीज किया, जिसमें सात गाने थे।
ये भी पढ़ेंः- Lock Upp Season 2 Winner: श्रेया कालरा ने जीता 'लॉक अप 2' का खिताब, ट्रॉफी के साथ मिला 1 करोड़ का प्राइज
'कॉकरोच जनता पार्टी' पर कमेंट कर बटोरी थी सुर्खियां
सैंटी हाल ही में तब सुर्खियों में आए जब 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के बारे में उनकी टिप्पणियां वायरल हो गईं। उन्होंने अपनी एक एक पोस्ट में लिखा, "जब घर में कॉकरोच या दूसरे कीड़े पनपने लगें, तो कीटनाशक का छिड़काव करके उन्हें जल्द ही खत्म कर देना चाहिए। विदेशी ताकतें भारत में इस 'कॉकरोच' को तेजी से फैला रही हैं। जल्द ही एक तेज स्प्रे की जरूरत है।"
उन्होंने इसे इंटरनेट का ड्रामा बताकर खारिज कर दिया और युवाओं को सलाह दी थी कि वे इस पर आंख बंद करके भरोसा न करें। इतना ही नहीं उन्होंने कहा था कि आज के डिजिटल दौर में कई लोग बिना पूरी जानकारी के किसी भी ट्रेंड या ऑनलाइन मुहिम का हिस्सा बन जाते हैं।
Bigg Boss Season 20 कब शुरू होगा?
गौरतलब है कि सलमान खान का चर्चित शो बिग बॉस 20 की शुरुआत 21 सितंबर से हो सकती है। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सलमान खान शो को होस्ट करेंगे। इस सीजन के लिए कई टीवी सेलिब्रिटीज से संपर्क किया जा रहा है, इसलिए यह देखना बाकी है कि आगे किनके नाम सामने आते हैं। हालांकि सैंटी शर्मा के 'बिग बॉस 20' में शामिल होने को लेकर लगातार अटकलें लगाई जा रही हैं, लेकिन न तो शो के मेकर्स और न ही खुद रैपर ने उनके शामिल होने की खबर की पुष्टि की है।
FAQ
1. बिग बॉस सीजन 20 कब शुरू हो रहा है?
बिग बॉस 20 (Bigg Boss Season 20) का ग्रैंड प्रीमियर 6 सितंबर 2026 को हो रहा है। यह शो JioHotstar पर रात 9:00 बजे और Colors TV पर प्रसारित किया जाएगा।
2. बिग बॉस सीजन 20 कौन होस्ट करेगा ?
बिग बॉस सीजन 20 शो के होस्ट एक बार फिर सलमान खान हैं।
3. कौन हैं सैंटी शर्मा, क्या Bigg Boss 20 में होगी एंट्री ?
सैंटी शर्मा एक भारतीय स्वतंत्र रैपर, गायक और गीतकार हैं, जिनका असली नाम गणेश शर्मा है। वह मध्य प्रदेश के रतलाम के रहने वाले है। उनका नाम रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' के संभावित कंटेस्टेंट्स के रूप में भी चर्चा में है। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
ये भी पढ़ेंः- बनारसी साड़ी में सारा तेंदुलकर ने उड़ाए होश, डायमंड नेकलेस ने खींचा सबका ध्यान
अन्य प्रमुख खबरें
-
बॉक्स ऑफिस पर The Paradise की दमदार ओपनिंग
2026-09-25
-
अभिनेता मुश्ताक खान का 56 वर्ष की आयु में कैंसर से निधन
2026-09-24
-
'Love & War' से रणबीर कपूर का फर्स्ट लुक आया सामने
2026-09-24
-
Bigg Boss 20 में मुश्किल दिनों को याद कर रो पड़ीं मैरी कॉम
2026-09-24
-
नेशनल अवाॅर्ड मिलने के बाद कार्तिक ने किए लालबागचा राजा के दर्शन
2026-09-23
-
धोखेबाज होते हैं इंसान... रूमर्ड गर्लफ्रेंड संग दिखे गोविंदा पर सुनीता का तंज
2026-09-23
-
यामी गौतम को बेस्ट एक्ट्रेस और कार्तिक आर्यन को बेस्ट एक्टर का अवाॅर्ड
2026-09-22
-
Rani Mukerji की मां कृष्णा मुखर्जी का 75 साल की आयु में निधन
2026-09-22
-
दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित होंगे कन्नड़ अभिनेता अनंत नाग
2026-09-22
-
राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह से पहले कार्तिक आर्यन ने लिया थेपला का मजा
2026-09-22
-
एकता नगर में सज रहा भारतीय सिनेमा का मंच, राष्ट्रपति देंगी पुरस्कार
2026-09-22
-
‘शक’ की रिलीज से पहले राघव ने परिणीति को खास अंदाज में दी बधाई
2026-09-21
-
आयुष्मान खुराना बने राजश्री के ‘प्रेम’, बोले- सपना सच हो गया
2026-09-21
-
कैटरीना कैफ को ट्रोल करने वालों पर भड़के बिग बॉस सलमान खान
2026-09-20
-
Deepika Padukone ने दूसरी बेटी को दिया जन्म, बधाइयों का लगा तांता
2026-09-20