Lock Upp Season 2 Winner: श्रेया कालरा ने जीता 'लॉक अप 2' का खिताब, ट्रॉफी के साथ मिला 1 करोड़ का प्राइज
खबर सार :-
हफ़्तों तक चले मुकाबले के बाद आखिरकर 'लॉक अप 2' को अपना विजेता मिल गया है। श्रेया कालरा ने ट्रॉफी के साथ-साथ 1 करोड़ रुपये का कैश प्राइज भी जीता।
खबर विस्तार : -
Lock Upp Season 2 Winner: नेटफ्लिक्स के पॉपुलर रियलिटी शो 'लॉक अप सीजन 2' का रंगारंग समापन हुआ। लंबे समय तक चले इस शो के बाद, दर्शकों को आखिरकार अपना विनर मिल गया। शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) को हराकर श्रेया कालरा (Shreya Kalra ) लॉक अप 2 का खिलाब अपने नाम किया। श्रेया ने अपने बेहतरीन गेमप्ले और दमदार परफॉर्मेंस की बदौलत ट्रॉफी जीती। पूरे सीजन के दौरान, उन्होंने कई मुश्किल टास्क पूरे किए और अपनी स्ट्रैटेजी से सबका ध्यान खींचा। इसी परफॉर्मेंस की वजह से वह शो की विनर बन पाईं।
7 वोटों से जीती श्रेया, शिवांगी रही फर्स्ट रनर-अप
टास्क, विवादों और रोमांचक पलों से भरे सीजन के बाद, इस बुधवार को शो को अपना विनर मिल गया। ग्रैंड फिनाले में फाइनलिस्ट्स के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली, जिससे दर्शकों में अंतिम पलों तक रोमांच बना रहा। फाइनल मुकाबले में, शिवांगी जोशी फर्स्ट रनर-अप रहीं। दोनों के बीच मुकाबला बहुत कड़ा था और श्रेया सिर्फ 7 वोटों के अंतर से जीतीं। राम कपूर, शिल्पा शिंदे और योगेश रावत भी ट्रॉफी की रेस में थे, लेकिन जीत हासिल नहीं कर पाए। श्रेया कालरा के अलावा, शिवांगी जोशी, आकांक्षा चमोला ,राम कपूर, शिल्पा शिंदे और योगेश रावत भी शो के ग्रैंड फिनाले में पहुंचे थे।
फैन्स ने दी बधाई
श्रेया कालरा जीत के बाद, फैन्स सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई दे रहे हैं। श्रेया के ट्रॉफी जीतने के बाद, एक यूजर ने ट्वीट किया, "पूरे शो को अकेले अपने दम पर आगे बढ़ाने के बाद, श्रेया सच में इसे जीतने की हक़दार हैं।" एक और यूजर ने श्रेया की जीत को "पूरी तरह से सही" बताया। एक और व्यक्ति ने लिखा, "मेरी नजर में, वह सच में इस जीत की हक़दार थीं।"
श्रेया कालरा को मिला 1 करोड़ का इनाम
रियलिटी शो 'Lock Upp 2' का फिनाले खत्म हो गया है। ड्रामा, टास्क, विवादों और रोमांचक पलों से भरे सीजन के बाद, इस बुधवार को शो को अपना विनर मिल गया। फिनाले में, श्रेया कालरा ने बाकी सभी कंटेस्टेंट्स को पीछे छोड़ते हुए शो की चमचमाती ट्रॉफी जीती। जीत के साथ-साथ ट्रॉफी के साथ 1 करोड़ रुपये का नकद इनाम जीता। जबकि, शिवांगी जोशी इस सीजन की फर्स्ट रनर-अप रहीं। वहीं, योगेश रावत ने शो के दौरान एक स्पेशल टास्क पूरा करके 10 लाख रुपये का कैश प्राइज जीता, हालांकि वह ट्रॉफी नहीं जीत पाए।
1 करोड़ रुपये का इनाम जीतने के बाद श्रेया ने कहा, "मैंने इस शो के लिए अपना सब कुछ दिया मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक रूप से। मैं भावनात्मक रूप से बहुत अच्छी स्थिति में नहीं हूं। 1 करोड़ से मुझे मदद मिलेगी।" हंसते हुए फराह खान ने पूछा, "बाकी लोगों की मानसिक सेहत का क्या?" श्रेया मुस्कुराईं और जवाब दिया, "अगर मैं जीतती हूं, तो मैं सभी की थेरेपी का खर्च उठाऊंगी।"
ये भी पढ़ेंः- Lock Upp 2: 'मैं वर्जिन हूं...' शिल्पा शिंदे ने शिवांगी जोशी की वर्जिनिटी का उड़ाया मजाक, मचा बवाल
शिवांगी को बचाने के लिए हर्षद चोपड़ा ने छोड़ दी अपनी जगह
बता दें कि फिनाले से पहले वरुण यादव और आकांक्षा चमोला शो से एलिमिनेट हो गए थे। आकांक्षा का सफर तब खत्म हुआ जब होस्ट रितेश देशमुख ने कंटेस्टेंट्स से मिलकर फैसला लेने को कहा। इसके बाद योगेश रावत, श्रेया कालरा और वरुण यादव ने सर्वसम्मति से उसे शो से बाहर करने का फैसला किया। वहीं सीजन में एक बड़ा मोड़ तब आया जब हर्षद चोपड़ा ने शिवांगी जोशी को बचाने के लिए फिनाले में अपनी जगह छोड़ दी। शो से बाहर निकलने के बाद, उन्होंने साफ किया कि वह शिवांगी को डेट नहीं कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वे सिर्फ अच्छे दोस्त हैं और उनके रिश्ते को लेकर उड़ रही अफवाहें सच नहीं हैं।
फराह खान और रितेश देशमुख ने होस्ट किया शो
गौरतलब है कि 'Lock Upp 2' का प्रीमियर 27 जून, 2026 को Netflix पर हुआ। इस सीजन को फराह खान और रितेश देशमुख ने होस्ट किया था, जबकि पहले सीजन को कंगना रनौत ने होस्ट किया था। फिनाले के दौरान, शो के होस्ट फराह खान और रितेश देशमुख ने बताया कि विनर का फैसला जेलर, कंटेस्टेंट्स और पब्लिक जूरी के वोटों के आधार पर किया गया। होस्ट्स ने कन्फर्म किया कि जेलर, कंटेस्टेंट्स और पब्लिक जूरी अपने पसंदीदा कैंडिडेट्स के लिए वोट करेंगे।
FAQ
1. लॉक अप सीजन 2 का विजेता कौन बना ?
इस सीजन की ट्रॉफी श्रेया कालरा (Shreya Kalra) ने जीती है। उन्होंने फाइनल मुकाबले में शिवांगी जोशी को 7 वोटों से हराया।
2. विजेता को कितनी प्राइज मनी मिली ?
1 करोड़ रुपये की नकद राशि (Prize Money) और लॉक अप की चमचमाती ट्रॉफी मिली।
3. लॉक अप सीजन 2 का फर्स्ट रनर-अप कौन रहा ?
मशहूर टीवी अभिनेत्री शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) शो की फर्स्ट रनर-अप रहीं। वहीं, योगेश रावत (Yogesh Rawat) सेकंड रनर-अप बने।
4. लॉक अप सीजन 2 के टॉप 5 फाइनलिस्ट कौन थे ?
फिनाले की रेस में श्रेया कालरा, शिवांगी जोशी, योगेश रावत, राम कपूर और शिल्पा शिंदे शामिल थे। इनमें से राम कपूर और शिल्पा शिंदे टॉप 3 में जगह नहीं बना पाए।
ये भी पढ़ेंः- इंतजार खत्म ! Bigg Boss 20 का प्रोमो जारी, रिलीज डेट भी आई सामने
अन्य प्रमुख खबरें
-
Deepika Padukone ने दूसरी बेटी को दिया जन्म, बधाइयों का लगा तांता
2026-09-20
-
Bigg Boss 20: 'टुनटुन' बोलकर लव गिल ने उड़ाया आम्रपाली का मजाक
2026-09-19
-
Oscar 2027 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी 'गोंधल', हनुमान अंश को छोड़ा पीछे
2026-09-19
-
'लालबागचा राजा' के दरबार में पहुंचे रणवीर सिंह, बप्पा का लिया आशिर्वाद
2026-09-18
-
हेमा मालिनी समेत कई बाॅलीवुड सितारों ने PM मोदी को जन्मदिन की बधाई दी
2026-09-17
-
बॉलीवुड से पहुंच रहे पीएम मोदी को संदेश, जन्म दिन पर एडवांस में शुभकामनाएं मिलीं
2026-09-16
-
Bigg Boss 20: खाने के लेकर भिड़ीं माही विज-आम्रपाली दुबे
2026-09-16
-
मुंबई: टीवी एक्ट्रेस सुरभि चंदना बना रहीं थीं बप्पा का भोग, तभी होने लगी गैस लीक
2026-09-15
-
राखी सावंत पर भड़कीं कंगना रनौत ! बोलीं- स्वीपर तक की नहीं मिलेगी नौकरी
2026-09-15
-
गणेश चतुर्थी: उर्मिला ने मांगी सबको मुस्कुराहट, करीना ने दीं शुभकामनाएं
2026-09-14
-
'हनुमान अंश' पर बरस रही नीम करोली बाबा की कृपा, 37वें दिन कमाए 19.50 करोड़
2026-09-13
-
Haiwaan: बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 'हैवान' के कलेक्शन ने चौंकाया
2026-09-12
-
बॉक्स ऑफिस पर मिर्जापुर की दहाड़, 200 करोड़ का आंकड़ा किया पार
2026-09-11
-
शादी ने बदली ट्यूलिप जोशी की किस्मत, यशराज फिल्म से किया डेब्यू
2026-09-10
-
Drishyam 3 का ट्रेलर जारी, जयदीप अहलावत और प्रकाश राज की दमदार एंट्री
2026-09-10