Lock Upp 2: 'मैं वर्जिन हूं...' शिल्पा शिंदे ने शिवांगी जोशी की वर्जिनिटी का उड़ाया मजाक, मचा बवाल
खबर सार :-
Lock Upp 2 Controversy: रियलिटी शो "लॉक अप सीजन 2" में एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे की शिवांगी जोशी की वर्जिनिटी की तीखी मिमिक्री ने सोशल मीडिया पर एक नई कॉन्ट्रोवर्सी खड़ी कर दी है।
खबर विस्तार : -
Lock Upp 2 Controversy: रियलिटी शो में अक्सर कंटेस्टेंट के बीच बहस, मज़ाक और तीखी नोकझोंक देखने को मिलती रहती है। इसी कड़ी में "लॉक अप सीजन 2" में एक के बाद एक कंटेस्टेंट के बीच तीखी बहस देखने को मिल रही है। अब, शो के हाल ही के एक एपिसोड का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्रेया कालरा टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) की मिमिक्री करती दिख रही हैं। वीडियो के दौरान शिल्पा ने सारी हदें पार करते हुए टीवी की चहेती बहू शिवांगी जोशी की वर्जिनिटी पर कमेंट किया, जिससे हंगामा मच गया। सोशल मीडिया पर लोगों ने तरह-तरह के रिएक्शन देना शुरू कर दिया है।
शिल्पा शिंदे ने शिवांगी की नकल करके उड़ाया मजाक
हाल ही के एक एपिसोड में, शिल्पा शिंदे और श्रेया कालरा एक साथ बैठकर शिवांगी जोशी की नकल करती दिख रही हैं। वीडियो में शिल्पा, शिवांगी के बोलने के स्टाइल की नकल करते हुए कहती हैं, "अरे, मेरा कोई सीक्रेट नहीं है। कितना एक्ट करूं? मैं बहुत इनोसेंट हूं। मुझे कुछ नहीं चाहिए। मैं वर्जिन हूं। मैं शादी के बाद ही करूंगी।'
शिल्पा की नकल पर श्रेया हंसने लगती हैं, और फिर एक्टर हर्षद चोपड़ा की नकल करते हुए पूछती हैं, "शिवांगी, तुम क्या सोच रही हो?" फिर वह शिवांगी की ही आवाज में जवाब देती हैं, "पता नहीं, लेकिन जब ये सीक्रेट रिवील होगा ना, तब मैं बहुत हंसूंगी, क्योंकि इसमें था ही कुछ नहीं।"

अपने व्यवहार से महेशा चर्चा में रहती है शिल्पा शिंदे
असल में, यह पूरी घटना तब हुई जब शिल्पा और श्रेया ने शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा को दूर खड़े होकर एक-दूसरे से बात करते देखा। दोनों ने उस बातचीत के आधार पर उनकी नकल करना शुरू कर दिया। हालांकि, शिवांगी ने उनकी बातों का कोई जवाब नहीं दिया। यह पहली बार नहीं है जब शिवांगी जोशी के प्रति शिल्पा शिंदे का बर्ताव जांच के दायरे में आया है। पिछले एपिसोड में, शिल्पा ने कंट्रोलर के तौर पर शिवांगी को हर्षद चोपड़ा से कम बात करने का आदेश दिया था। तब भी सोशल मीडिया पर कई लोगों ने शिल्पा के बर्ताव की आलोचना की थी।
पहले ही दिन से विवादों में है लॉक अप 2
दरअसल "लॉक अप सीजन 2" (Lock Upp 2) अपने पहले दिन से ही विवादों और कंटेस्टेंट्स के बीच तीखी लड़ाई के कारण खबरों में रहा है। शो में राम कपूर, धीरज धूपर, शिल्पा शिंदे, शिवांगी जोशी, श्रेया कालरा और आकांक्षा चमोला जैसे कई जाने-माने चेहरे हैं।
ये भी पढ़ेंः- 'Lock Upp 2' से बाहर होने पर सुनीता आहूजा ने तोड़ी चुप्पी, बताया किस लिए छोड़ना पड़ा शो
अन्य प्रमुख खबरें
-
‘वृषकर्मा’ में खजाने की तलाश में दिखेंगे नागा चैतन्य, ट्रेलर रिलीज
2026-11-26
-
कौन है आरुषि निशंक? जिन्होंने चिराग संग शादी की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी
2026-11-25
-
शादी के नाम पर अभिनेत्री आरुषि हुईं टोल, अफवाह फैलाने वालों पर हुईं नाराज
2026-11-25
-
जेनिफर बैरेटो ने जीता 'मिस यूनिवर्स' का ताज, जानें भारतीय सुंदरी का स्थान
2026-11-25
-
अभिनेत्री सोहा अली पर्यावरण के प्रति चिंतित, मेहनत से तैयार पेड़ काट रही BMC
2026-11-24
-
देशभर के कलाकार देंगे खरगोन में प्रस्तुतियां, दो दिन के समारोह का आज होगा शुभारंभ
2026-11-24
-
धर्मेंद्र की पहली पुण्यतिथि पर हेमा मालिनी ने किया भावुक पोस्ट
2026-11-24
-
रामायण ने 18वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 1693 करोड़ का आंकड़ा किया पार
2026-11-23
-
काजी तौकीर की लगी लॉटरी, अरिश्फा का भी सपना पूरा करेंगे सलमान
2026-11-23
-
उत्तराखंड की फिल्म नीति और शूटिंग स्थलों पर चर्चा, तीन करोड़ सब्सिडी का प्रावधान
2026-11-22
-
कार्तिक आर्यन के बर्थडे पर मिला बड़ा तोहफा, नई फिल्म 'कालिया' का हुआ ऐलान
2026-11-22
-
पिता ने दिखाया बहादुरी का रास्ता, अदालत में कसाब के खिलाफ गवाही में आया काम
2026-11-22
-
दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड्स में 'धुरंधर' का जलवा, फिल्म ने जीते कई ऑवर्ड
2026-11-21
-
मेकर्स ने जारी किया 'हनुमान 2- द राइज ऑफ वानरास' का पोस्टर
2026-11-21
-
Gangsters की धमकियों से डरा बॉलीवुड, AICWA ने CM फडणवीस से मांगी सितारों की सुरक्षा
2026-11-20