'Lock Upp 2' से बाहर होने पर सुनीता आहूजा ने तोड़ी चुप्पी, बताया किस लिए छोड़ना पड़ा शो
खबर सार :-
Sunita Ahuja Lock Upp 2 : रियलिटी शो 'लॉक अप 2' में एक साथ दो लोगों को बाहर (डबल एविक्शन) किया गया, जिससे सुनीता आहूजा और रियाज़ अली का सफ़र खत्म हो गया। शो से बाहर निकलने के बाद, गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने अपने अनुभव के बारे में खुलकर बात की।
खबर विस्तार : -
Sunita Ahuja Lock Upp 2: नेटफ्लिक्स का पॉपुलर रियलिटी शो 'लॉक अप 2' इन दिनों लगातार चर्चा में है। हाल ही में हुए डबल एविक्शन में एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा का सफर खत्म हो गया। रियलिटी शो 'लॉक अप 2: सच या सजा' से बाहर निकलने के बाद सुनीता ने अपने अनुभव के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने साफ किया कि उनके बाहर निकलने की वजह कमजोर गेम परफॉर्मेंस नहीं, बल्कि बिगड़ती सेहत थी। उन्होंने कहा कि अगर उनका डायबिटीज न बढ़ा होता, तो वह शो में और ज़्यादा समय तक रहतीं और मजबूत गेम दिखातीं।
सुनीता आहूजा ने क्यों छोड़ा शो
असल में सुनीता आहूजा ने सेहत से जुड़ी दिक्कतों के कारण शो छोड़ने का फैसला किया। सुनीता ने कहा, "नहीं, मुझे कभी ऐसा नहीं लगा कि गेम मेरे हाथ से निकल रहा है। अगर मुझे सेहत से जुड़ी दिक्कतें न होतीं, तो मैं गेम आगे खेलती। मुझे डायबिटीज है, और शो के दौरान मेरा शुगर लेवल काफा बढ़ गया था। इसीलिए मुझे छोड़ना पड़ा।"
उन्होंने यह भी साफ़ किया कि उनका बाहर निकलना किसी स्ट्रैटेजी या मानसिक दबाव का नतीजा नहीं था, बल्कि पूरी तरह से सेहत पर आधारित फ़ैसला था। उनका मानना है कि अगर वह स्वस्थ रहतीं, तो दर्शक उनका एक अलग और मजबूत रूप देखते। हालांकि, शो के प्रोड्यूसर्स ने उनके जाने को यादगार बनाने के लिए एक खास सरप्राइज का इंतजाम किया था। उनके पति गोविंदा और बेटी टीना सेट पर पहुंचे। परिवार से मिलकर सुनीता भावुक हो गईं। सोशल मीडिया स्टार रियाज अली ने भी उनके साथ शो को अलविदा कहा।
एक्टर राम कपूर की जमकर की तारीफ
बातचीत के दौरान, जब उनसे बेबाक और निडर होने की उनकी छवि के बारे में पूछा गया, ऐसी खूबियां जो शो के दौरान ज़्यादा नहीं दिखीं तो Sunita Ahuja बताया कि अंदर जाने से पहले लोगों को उम्मीद थी कि वह झगड़े करेंगी और विवादों में पड़ेंगी, लेकिन अंदर का माहौल उनकी उम्मीद से बिल्कुल अलग था। सुनीता ने कहा, "मुझे इस लेबल के साथ भेजा गया था कि मैं झगड़े करूंगी, लेकिन सभी कंटेस्टेंट्स ने मेरा बहुत ख्याल रखा। उन्होंने मुझे इतना प्यार और सम्मान दिया कि उनसे लड़ना मेरे लिए नामुमकिन था। अगर मैं उनसे थोड़ी भी बहस करती, तो लोग मुझे गलत समझते और मुझे पागल कहते।"
इस इंटरव्यू में सुनीता आहूजा ने टीवी एक्टर राम कपूर की खूब तारीफ़ की। उन्होंने कहा, "राम कपूर शो पर मेरे 'बेस्ट बडी' बन गए हैं। हालांकि असल ज़िंदगी में मैं उनसे पहली बार मिली। इससे पहले मैंने सिर्फ़ उनके सीरियल देखे थे और उन्हें पसंद करती थी लेकिन अब हम इतने अच्छे दोस्त बन गए हैं कि हम साथ में बाहर पार्टी करने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।"
ये भी पढ़ेंः- टीवी एक्टर रोहित चंदेल POCSO केस में गिरफ्तार, को-स्टार किशोरी शाहणे ने दिया चौंकाने वाला रिएक्शन
अन्य प्रमुख खबरें
-
Navratri Special: गरबा-डांडिया के लिए बेस्ट हैं ये सॉन्ग
2026-10-10
-
Birthday Special: अमिताभ बच्चन ने जिगरी दोस्त के कहने पर लड़ा चुनाव, फिर छोड़ दी सियासत
2026-10-10
-
बॉडी शेमिंग पर कैटरीना कैफ ने ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब
2026-10-09
-
नम आंखों से नाना पाटेकर को दी अंतिम विदाई, डोणजे में उमड़ा हुजूम
2026-10-09
-
नाना पाटेकर की मौत की जांच करेगी गोवा पुलिस, दर्ज होंगे बयान
2026-10-09
-
नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुए शाहरुख, कई यादों का किया जिक्र
2026-10-08
-
पुणे में नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार, अंतिम दर्शन कर सकेंगे लोग
2026-10-08
-
वड़ोदरा में गरबा खेल कर गिनीज बुक में नाम दर्ज कराया, 46 हजार से ज्यादा लोग रहे मौजूद
2026-10-08
-
ढाक को मौका मिला तो कालकार नहीं, नवरात्र पर वाद्यंत्रों का संकट
2026-10-08
-
अलविदा नाना पाटेकर: कभी हंसाया-कभी रुलाया, हर किरदार से जीता दिल
2026-10-08
-
नाना पाटेकर के निधन पर बाॅलीवुड में शोक की लहर, स्टार्स ने जताया दुख
2026-10-08
-
Nana Patekar का क्रिकेट था पहला प्यार, कोहली के थे जबरा फैन
2026-10-08
-
गांव में रहना पसंद करते थे नाना पाटेकर, केबीसी में बताई वजह
2026-10-08
-
नाना पाटेकर के निधन से फिल्म और राजनीति जगत स्तब्ध, प्रधानमंत्री ने दी श्रद्धांजलि
2026-10-08
-
काजल राघवानी ने काट ली थी कलाई की नस, भोजपुरी अभिनेत्री ने बताई आपबीती
2026-10-06