टीवी एक्टर रोहित चंदेल POCSO केस में गिरफ्तार, को-स्टार किशोरी शाहणे ने दिया चौंकाने वाला रिएक्शन
खबर सार :-
टीवी एक्टर रोहित चंदेल को हाल ही में मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि एक्टर को शो की शूटिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है। उनकी को-स्टार ने काफी चौंकाने वाला बयान दिया है।
खबर विस्तार : -
Rohit Chandel: टीवी एक्टर रोहित चंदेल को मुंबई पुलिस ने पॉस्को एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया। खबर है कि एक्टर को शो के बीच से ही गिरफ्तार कर लिया गया है। उनकी को-स्टार किशोरी शाहणे ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी के समय हमें लगा कि यह शो के प्रमोशन का पीआर स्टंट है। वहीं इस गिरफ्तारी के बाद दर्शक काफी हैरान हैं।
रोहित चंदेल की शो के बीच गिरफ्तारी
टीवी जगत के मशहूर एक्टर और पांड्या स्टोर व सैराब के फेम रोहित चंदेल को शो की शूटिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि एक्टर को पॉस्को एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। सूत्रों के मुताबिक एक्टर पर आरोप है कि उन्होंने 16 साल की नाबालिग लड़की को कथित तौर पर परेशान किया, उसका पीछा किया और उसके साथ मारपीट भी की। इसी के आरोप में मुंबई पुलिस ने एक्टर को गिरफ्तार किया है। हालांकि इस घटना के बाद उनके फैंस और को-स्टार्स काफी हैरान हैं। शो में उनकी मां का किरदार निभाने वाली को-स्टार किशोरी शाहणे ने चौंकाने वाला रिएक्शन दिया। उन्होंने बताया कि जब उन्हें पहली बार रोहित की गिरफ्तारी के बारे में पता चला तो उन्हें लगा कि सैराब शो प्रमोशन के लिए यह पीआर स्टंट है।
काशीबाई बाजीराव बल्लाल से मिली खास पहचान
किशोरी ने कहा कि दरअसल, इन दिनों शो में ऐसा ही ट्रैक चल रहा है, जिसमें रोहित के किरदार ईशान पर एक नाबालिग लड़की का आरोप लगा रहता है। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि मैंने पहले सोचा कि यह शो के ट्रैक को प्रमोट करने का एक जरिया है, लेकिन जब मुझे पता चला कि यह बात सच है तो मैं काफी हैरान हो गई। उन्होंने आगे कहा कि उन्हें इस केस के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। इसलिए फिलहाल के लिए इस पर कुछ भी नहीं कह सकती हैं। हालांकि रोहित की गिरफ्तारी के बावजूद भी सैराब की शूटिंग चल रही है। रोहित चंदेल को टीवी इंडस्ट्री का काफी खास चेहरा माना जाता है। काशीबाई बाजीराव बल्लाल में बाजीराव और पांड्या स्टोर में धवल मकवाना के किरदार में उन्हें काफी ख्याति मिली है।
POCSO Act और (BNS) की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज
सूत्रों के मुताबिक एक 16 साल की नाबालिग बच्ची का आरोप है कि चंदेल उसकी मर्जी के खिलाफ लगातार अलग-अलग नंबर से संपर्क करने की कोशिश कर रहे थे। शिकायत में यह भी कहा गया कि 5 जुलाई को एक्टर ने लड़की का पीछा किया उसके घर गए, बहस की, गालियां दी और कथित तौर पर उसके साथ मारपीट भी की। पुलिस द्वारा जांच में पता चला कि रोहित और नाबालिग पहले से एक-दूसरे से परिचित थे। एक्टर के खिलाफ POCSO Act और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। शुक्रवार को एक्टर की गिरफ्तारी के बाद POCSO कोर्ट में ले जाया गया, जहां उन्हें पुलिस रिमांड में भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
ये भी पढ़ें: जय भानुशाली ने बेटी तारा और लव लाइफ पर की खुलकर बात, दूसरी शादी के सवाल पर दिया मजेदार जवाब
अन्य प्रमुख खबरें
-
Navratri Special: गरबा-डांडिया के लिए बेस्ट हैं ये सॉन्ग
2026-10-10
-
Birthday Special: अमिताभ बच्चन ने जिगरी दोस्त के कहने पर लड़ा चुनाव, फिर छोड़ दी सियासत
2026-10-10
-
बॉडी शेमिंग पर कैटरीना कैफ ने ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब
2026-10-09
-
नम आंखों से नाना पाटेकर को दी अंतिम विदाई, डोणजे में उमड़ा हुजूम
2026-10-09
-
नाना पाटेकर की मौत की जांच करेगी गोवा पुलिस, दर्ज होंगे बयान
2026-10-09
-
नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुए शाहरुख, कई यादों का किया जिक्र
2026-10-08
-
पुणे में नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार, अंतिम दर्शन कर सकेंगे लोग
2026-10-08
-
वड़ोदरा में गरबा खेल कर गिनीज बुक में नाम दर्ज कराया, 46 हजार से ज्यादा लोग रहे मौजूद
2026-10-08
-
ढाक को मौका मिला तो कालकार नहीं, नवरात्र पर वाद्यंत्रों का संकट
2026-10-08
-
अलविदा नाना पाटेकर: कभी हंसाया-कभी रुलाया, हर किरदार से जीता दिल
2026-10-08
-
नाना पाटेकर के निधन पर बाॅलीवुड में शोक की लहर, स्टार्स ने जताया दुख
2026-10-08
-
Nana Patekar का क्रिकेट था पहला प्यार, कोहली के थे जबरा फैन
2026-10-08
-
गांव में रहना पसंद करते थे नाना पाटेकर, केबीसी में बताई वजह
2026-10-08
-
नाना पाटेकर के निधन से फिल्म और राजनीति जगत स्तब्ध, प्रधानमंत्री ने दी श्रद्धांजलि
2026-10-08
-
काजल राघवानी ने काट ली थी कलाई की नस, भोजपुरी अभिनेत्री ने बताई आपबीती
2026-10-06