जय भानुशाली ने बेटी तारा और लव लाइफ पर की खुलकर बात, दूसरी शादी के सवाल पर दिया मजेदार जवाब
खबर सार :-
टीवी के मशहूर एक्टर जय भानुशाली की निजी लाइफ इन दिनों काफी चर्चा में है। बता दें कि उनकी पत्नी के साथ तलाक हो गया। हाल ही में उन्होंने अपने लव लाइफ और बेटी के बारे में कुछ बातें शेयर की हैं।
खबर विस्तार : -
Jay Bhanushali: टीवी जगत के मशहूर एक्टर जय भानुशाली इन दिनों काफी मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। खबर है कि उनकी पत्नी के साथ तलाक हो गया है, जिसके बाद एक्टर काफी तनाव में हैं। हाल ही में उन्होंने अपने निजी जिंदगी और अपनी बेटी को लेकर कुछ जानकारी दी है। सूत्रों के मुताबिक एक्टर 41 साल की उम्र में दूसरी शादी कर सकते हैं।
तलाक के बाद कैसी है एक्टर की लाइफ
टीवी जगत के फेसम एक्टर जय भानुशाली इन दिनों काफी चर्चा में हैं। खबर है कि इस समय वो सिंगल लाइफ जी रहे हैं। साल 2026 में ही एक्टर और उनकी पत्नी माही विज ने ज्वॉइंट स्टेटमेंट जारी कर अपने तलाक की बात कही थी। हाल ही में जय ने एक बातचीत के दौरान बताया कि उनकी बेटी तारा दोनों में से किसके पास रहती है। दरअसल, कुछ ही समय पहले जय भानुशाली ने अपने इंस्टाग्राम पर आस्क मी एनिथिंग सेशन रखा था। हालांकि उन्होंने अपने फैंस के सवालों का जवाब भी दिया। इस दौरान एक फैंस ने सवाल किया कि आपकी बेटी किसके साथ रहती है। इस पर एक्टर ने कहा कि तारा अक्सर अपनी मां के साथ रहती है, लेकिन वो भी बेटी के साथ अच्छा समय स्पेंड करते हैं। वहीं दूसरे फैंस ने उनके लव लाइफ के बारे में पूछा कि क्या आपकी कोई गर्लफ्रेंड हैं, इस पर जय ने हंसते हुए कहा कि क्यों दुखती नस दबा रहे हो।
बेटी के साथ स्ट्रॉन्ग बॉन्ड- जय शाह
एक्टर के इस बात से इतना साफ हो गया कि फिलहाल वो सिंगल लाइफ जी रहे हैं। उनकी लाइफ में अभी किसी की एंट्री नहीं हुई है। उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें तो लंबे वक्त तक डेट करने के बाद जय और माही ने साल 2011 में शादी की थी। शादी के 14 साल तक लंबी और अच्छी जिंदगी बिताने के बाद दोनों ने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला किया। इस खबर के सामने आने के बाद उनके फैंस काफी हैरान हो गए थे। हालांकि तलाक होने के बाद भी दोनों ने मिलकर बेटी की परवरिश की। दोनों के बीच दोस्ती का रिश्ता कायम है। उनकी बेटी के साथ जय की काफी स्ट्रॉन्ग बॉन्ड देखने को मिलती है, वो अक्सर अपनी बेटी के साथ खेलते हुए नजर आते हैं।
होस्टिंग और डांस रियलिटी शो में सक्रिय हैं जय
जय भानुशाली के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने कई हिट शो में काम किया है और कई रियलिटी शो को भी होस्ट कर चुके हैं। डांस इंडिया डांस और इंडियाज बेस्ट डांसर में बतौर होस्ट उन्हें काफी लोकप्रियता मिली। इसके अलावा वो एक्टिंग की दुनिया में भी काफी सक्रिय है। उन्होंने सलमान खान के बिग बॉस में भी हिस्सा लिया था। वर्तमान में वो अपने शानदार होस्टिंग और डांस रियलिटी शो से जुड़े हुए हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
-
बॉडी शेमिंग पर कैटरीना कैफ ने ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब
2026-10-09
-
नम आंखों से नाना पाटेकर को दी अंतिम विदाई, डोणजे में उमड़ा हुजूम
2026-10-09
-
नाना पाटेकर की मौत की जांच करेगी गोवा पुलिस, दर्ज होंगे बयान
2026-10-09
-
नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुए शाहरुख, कई यादों का किया जिक्र
2026-10-08
-
पुणे में नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार, अंतिम दर्शन कर सकेंगे लोग
2026-10-08
-
वड़ोदरा में गरबा खेल कर गिनीज बुक में नाम दर्ज कराया, 46 हजार से ज्यादा लोग रहे मौजूद
2026-10-08
-
ढाक को मौका मिला तो कालकार नहीं, नवरात्र पर वाद्यंत्रों का संकट
2026-10-08
-
अलविदा नाना पाटेकर: कभी हंसाया-कभी रुलाया, हर किरदार से जीता दिल
2026-10-08
-
नाना पाटेकर के निधन पर बाॅलीवुड में शोक की लहर, स्टार्स ने जताया दुख
2026-10-08
-
Nana Patekar का क्रिकेट था पहला प्यार, कोहली के थे जबरा फैन
2026-10-08
-
गांव में रहना पसंद करते थे नाना पाटेकर, केबीसी में बताई वजह
2026-10-08
-
नाना पाटेकर के निधन से फिल्म और राजनीति जगत स्तब्ध, प्रधानमंत्री ने दी श्रद्धांजलि
2026-10-08
-
काजल राघवानी ने काट ली थी कलाई की नस, भोजपुरी अभिनेत्री ने बताई आपबीती
2026-10-06
-
'भारत में शांति नहीं' वाले बयान पर मचे घमासान पर संजय दत्त ने दी सफाई
2026-10-06
-
बॉक्स ऑफिस पर 'दृश्यम 3' का जलवा बरकरार, 200 करोड़ का आंकड़ा पार
2026-10-05