लॉक अप में पत्नी सुनीता की तारीफ कर भावुक हुए गोविंदा, बोले, बिना किसी स्वार्थ के हमेशा साथ निभाया, फैंस ने लगाई पैच अप के कयास
खबर सार :-
इन दिनों बॉलीवुड के राजा बाबू कहे जाने वाले गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता अहूजा को लेकर काफी चर्चा हो रही है। सुनीता इस समय रियलिटी शो लॉक अप में बतौर कंटेस्टेंट शामिल हैं। इस बीच गोविंदा ने अपनी पत्नी की तारीफ में कुछ ऐसी बात कही, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
खबर विस्तार : -
Govinda Praises Sunita Ahuja: हाल ही में गोविंदा और सुनीता अहूजा के बीच आई तलाक की खबरों ने सभी को हैरान कर दिया था। उनकी पत्नी सुनीता इन दिनों रियलिटी शो लॉकअप में कंटेस्टेंट के रुप में शामिल हुई हैं। पति से कथित बेवफाई का जिक्र करते हुए उन्होंने अपनी जिंदगी अपने मर्जी से जीने का फैसला किया और एक नई जिंदगी की शुरुआत करने की बात कही थी। इस बीच गोविंदा ने सुनीता के बारे में कुछ ऐसा कहा जिसका चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है। इन खबरों के बीच उन्होंने अपनी पत्नी की तारीफ की है, जिसके बाद कई लोग उनके पैचअप करने की बात कर रहे हैं।
पत्नी को शो में सपोर्ट करने पहुंचे गोविंदा
रियलिटी शो लॉक अप इन दिनों काफी चर्चा में है, जिसका एक कारण गोविंदा की पत्नी सुनीता अहूजा भी हैं। उनकी बेबाक और बिंदास अंदाज ने हर किसी का दिल जीत लिया है। हालांकि शो में उनको कई बार इमोशनल होते हुए भी देखा गया, जिसके बाद एक्टर अपनी पत्नी को सपोर्ट करने के लिए शो में पहुंचे थे। आपको बता दें कि शो में बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता अहूजा के तलाक के खबरों के बीच एक्टर ने ऐसी बात कही है, जिसकी चर्चा बॉलीवुड गलियारों में काफी तेजी से हो रही है। इन दिनों सुनीत लॉकअप शो में बंद हैं, इस दौरान उनके पति ने उनकी तारीफ की है और कहा है कि सुनीता ने बिना किसी शर्त के हमेशा उनकी सेवा की है। दोनों के बीच रिश्तों में आई खटास को दरकिनार कर उन्होंने अपनी पत्नी की तारीफ की। एक्टर ने आगे कहा, साल दर साल सुनीता ने बिना किसी लालच काफी सेवा की है।
गोविंदा के शो में एंट्री का प्रोमो रिलीज
गोविंदा ने आगे कहा कि वो हमेशा से काफी दयालु रही हैं। उन्होंने हर रिश्ते को बहुत शिद्दत से निभाया है। उनमें एक मां जैसी ममता है, जो हर किसी को उनकी तरफ खींच लाता है। एक्टर ने फैंस का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि मेरे और मेरी फैमली के साथ हमेशा खड़ा रहने के लिए सभी फैंस का शुक्रिया अदा करता हूं। उन्होंने आगे कहा कि आपके सपोर्ट के लिए हम हमेशा शुक्रगुजार रहेंगे। एक्टर के शो में एंट्री के बाद मेकर्स ने प्रोमो भी रिलीज कर दिया, जिसमें वो शो की होस्ट फराह खान से पैर में गोली लगने वाली इंसीडेंट पर बात करते नजर आ रहे थे। फराह खान ने उनका खास अंदाज में स्वागत किया। फिर उनसे सवाल किया कि, ''तूने ऐसी सुपारी क्यों दी थी कि इसे मारो कोई, इस पर एक्टर ने जवाब दिया कि अरे मैं जेब में लेकर आया हूं। फराह ने चौंकते हुए पूछा गोली, इस पर उन्होंने जवाब दिया गोली लेकर आया हूं।''
गोविंदा के साथ हमेंशा रहेंगी सुनीता
उन्होंने आगे कहा, ''सीने में मारना चाहती हो तो मार लो, यह वो लॉक अप है, जो दिखाई देता है, लेकिन जो दिखाई नहीं देते वो कई सारे लॉक अप्स हैं, मैं वहां से आ रहा हूं।'' गोविंदा और सुनीता का रिश्ता इन दिनों कई मुश्किल दौर से गुजर रहा है। उनकी पत्नी ने कई बार ये आरोप लगाया है कि एक्टर का किसी के साथ अफेयर चल रहा है। शो में भी वो कई बार इस मुद्दे पर बात करती नजर आई हैं। हालांकि इसके बावजूद उनका यह कहना है कि वो गोविंदा को कभी नहीं छोड़ेंगी, हमेशा उनके साथ रहेंगीं।
ये भी पढ़ें: सीनियर कलाकारों को ऐसी भाषा शोभा नहीं देती, Lock Upp 2 पर सुधांशु पांडे की प्रतिक्रिया
अन्य प्रमुख खबरें
-
मिस यूनिवर्स इंडिया 2026: केरल की कैजिया लिज मैजो बनीं विजेता, जयपुर में सजा ताज
2026-08-24
-
यश की 'टॉक्सिक' ने एडवांस बुकिंग में की मोटी कमाई
2026-08-24
-
Mahakali Trailer: 'महाकाली' का दमदार टीजर जारी, अक्षय खन्ना ने उड़ाए होश
2026-08-24
-
'महाभारत' फेम दिग्गज एक्ट्रेस आशा सिंह का निधन
2026-08-24
-
बोलीं हर्षिता गौर, अब इमोशनली समझदार और मेंटली स्ट्रांग हूं
2026-08-22
-
'महावीर कर्ण' का टीजर जारी, बड़े पर्दे पर गूंजेगी 'महाभारत' के योद्धा की गाथा
2026-08-22
-
स्पिरिट में दीपिका पादुकोण की जगह लेंगी तृप्ति डिमरी
2026-08-21
-
शहनाई वादक उस्ताद बिस्मिल्लाह खां की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि
2026-08-21
-
पहली बार गांधी जी के किरदार में नजर आएंगे मनोज बाजपेयी
2026-08-20
-
बॉक्स ऑफिस पर बंटवारा 1947 का बुरा हाल, आवारापन 2 भी पड़ी धीमी
2026-08-20
-
नरेंद्र मोदी जब थे गुजरात के सीएम, सुभाष घई की हुई थी उनसे मुलाकात, सीएम ने कही थी वह बड़ी बात
2026-08-20
-
'अंधभक्त' ईशा कोपिकर के समर्थन में उतरी कंगना रनौत
2026-08-19
-
गोविंदा से तलाक पक्का ? अनबन के बीच बेटे संग फैमिली कोर्ट पहुंचीं सुनीता
2026-08-19
-
एनिमेटेड फिल्म Niu Lai ने बॉक्स ऑफिस मचाई धूम
2026-08-19
-
बॉक्स ऑफिस पर 'Awarapan 2' का दबदबा बरकरार
2026-08-18