सीनियर कलाकारों को ऐसी भाषा शोभा नहीं देती, Lock Upp 2 पर सुधांशु पांडे की प्रतिक्रिया
खबर सार :-
हाल ही में टीवी एक्टर सुधांशु पांडे ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए रियलिटी शो लॉकअप में हुई अभद्र भाषा के प्रयोग पर नाराजगी जाहिर की है।
खबर विस्तार : -
Lock Upp 2: टीवी के मशहूर एक्टर सुधांशु पांडे ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम लाइव के जरिए रियलिटी शो में हो रहे अभद्र भाषा के प्रयोग पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि एक सीनियर एक्टर की पत्नी का इस तरह खुलेआम गाली देना शोभा नहीं देता है। दरअसल शो में सुनीता आहूजा काफी बेबाकी से बात करते नजर आती हैं, जिस पर एक्टर ने नाराजगी जाहिर की है।
सुधांशु ने अभद्र भाषा के प्रयोग करने का किया विरोध
रियलिटी शो लॉकअप-2 में इन दिनों गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। वह शो में काफी बेबाकी से बोलते हुए नजर आती हैं। हाल ही में उन्होंने शो में मिल रहे खाने को लेकर काफी नाराजगी जाहिर की और गोविंदा के बारे में की गई टिप्पणी का भी खुलकर जवाब दिया, जिसके बाद वो अपनी हर छोटी-बड़ी बात को लेकर चर्चा में रहती हैं। खबर है कि सुनीता आहूजा शो से बाहर जाने की जिद कर रही हैं। इस बीच एक्टर सुधांशु पांडे का एक बयान काफी तेजी से वायरल हो रहा है। उन्होंने शो में हो रहे अभद्र भाषा के प्रयोग का विरोध किया है। उनका कहना है कि सीनियर एक्टर की पत्नी शो में खुलेआम दूसरों को गालियां दे रही हैं। हालांकि उन्होंने साफ तौर पर किसी का नाम नहीं लिया है, लेकिन कई यूजर्स इसे सुनीता आहूजा से जोड़कर देख रहे हैं।
शो में गालियां देने पर भड़के- सुधांशु
सुधांशु ने टिप्पणी में साफ कहा कि आजकल इंस्टाग्राम पर कुछ ऐसी चीजें दिखती हैं, जो मुझे बिल्कुल पसंद नहीं आती है। कई तरह का कंटेंट तेजी से वायरल होता है, जिसे देखकर लगता है कि क्या हमारे देश की सोच इनती बदल गई है। उन्होंने आगे कहा कि वो नई पीढ़ी के साथ-साथ पिछली दो पीढ़ियों के सोच को बदला हुआ बताया। उनका कहना है कि लोग ऐसी चीजों को पसंद करते हैं, जो हमारे समाज के लिए नुकसानदायक है। हाल ही में उन्होंने OTT रियलिटी शो की कुछ क्लिप्स देखी, जिसमें लोग एक-दूसरे को गालियां देते नजर आ रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि इसमें किसी जेंडर विशेष को दोषी नहीं कहा जा सकता है।
दुनिया के सामने कैसी मिसाल पेश कर रहे हैं- सुधांशु
आजकल लोग कूल दिखने के चक्कर में नया फैशन अपना रहे हैं। कूल दिखने के मतलब को लोगों ने पूरी तरह गलत समझ लिया है। एक्टर ने आगे कहा कि मैंने देखा कि उस शो में इंडस्ट्री के एक बड़े स्टार की पत्नी, जो खुद भी एक जानी-मानी शख्सियत हैं, वो भी खुलेआम दूसरों को गालियां देती नजर आ रही हैं। आखिर हम दुनिया के सामने कैसी मिसाल पेश कर रहे हैं। हम बड़े हो चुके हैं, सीनियर हैं। अगर हम नई पीढ़ी के लिए अच्छी मिसाल नहीं बन सकते, तो फिर हम क्या कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह के कंटेंट पर रोक लगाई जानी चाहिए।
ये भी पढ़ें: CBFC से जन नायगन को मिली मंजूरी, दिलजीत दोसांझ की सतलुज अब भी विवादों में
अन्य प्रमुख खबरें
-
नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुए शाहरुख, कई यादों का किया जिक्र
2026-10-08
-
पुणे में नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार, अंतिम दर्शन कर सकेंगे लोग
2026-10-08
-
वड़ोदरा में गरबा खेल कर गिनीज बुक में नाम दर्ज कराया, 46 हजार से ज्यादा लोग रहे मौजूद
2026-10-08
-
ढाक को मौका मिला तो कालकार नहीं, नवरात्र पर वाद्यंत्रों का संकट
2026-10-08
-
अलविदा नाना पाटेकर: कभी हंसाया-कभी रुलाया, हर किरदार से जीता दिल
2026-10-08
-
नाना पाटेकर के निधन पर बाॅलीवुड में शोक की लहर, स्टार्स ने जताया दुख
2026-10-08
-
Nana Patekar का क्रिकेट था पहला प्यार, कोहली के थे जबरा फैन
2026-10-08
-
गांव में रहना पसंद करते थे नाना पाटेकर, केबीसी में बताई वजह
2026-10-08
-
नाना पाटेकर के निधन से फिल्म और राजनीति जगत स्तब्ध, प्रधानमंत्री ने दी श्रद्धांजलि
2026-10-08
-
काजल राघवानी ने काट ली थी कलाई की नस, भोजपुरी अभिनेत्री ने बताई आपबीती
2026-10-06
-
'भारत में शांति नहीं' वाले बयान पर मचे घमासान पर संजय दत्त ने दी सफाई
2026-10-06
-
बॉक्स ऑफिस पर 'दृश्यम 3' का जलवा बरकरार, 200 करोड़ का आंकड़ा पार
2026-10-05
-
Khatron Ke Khiladi: कौन है 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर अविनाश मिश्रा
2026-10-05
-
Bigg Boss 20 से बाहर होने के बाद छलका ईशा रिखी का दर्द
2026-10-05
-
Drishyam 3 ने दो दिन में ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
2026-10-04