चिराग पासवान के साथ अभिनेत्री की शादी की अफवाह, आरुषि निशंक ने तोड़ी चुप्पी
खबर सार :-
अभिनेत्री और फिल्म प्रोड्यूसर आरुषि निशंक इन दिनों फिर चर्चा में हैं। इस बार वह किसी फिल्म या एंटरटेनमेंट को लेकर नहीं, बल्कि एक राजनीतिक व्यक्ति से उसके साथ रिश्ते की बात को लेकर चर्चा में है।
खबर विस्तार : -
मुंबई, आरुषि निशंक मीडिया की सुर्खियों में तब अचानक आ गईं, जबकि वह चिराग पासवान को एक पुस्तक देने पहुंची थीं। देखने वालों ने इसका गलत अर्थ निकाल लिया। उन्हें लगा कि वह अपना वेडिंग कार्ड देने पहुंची हैं। ऐसी बातें जब तूल पकड़ने लगीं तब उन्होंने इसका जवाब भी दिया।
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के साथ शादी की अफवाहों की बातों पर उन्होंने चुप्पी तोड़ी। यद्यपि वह आक्रोश की मुद्रा में नहीं रहीं। उन्होंने मजाकिया अंदाज में ही कहा मैं अपने बारे में क्या कहूं? मैं तो ट्रोल होने के लिए हमेशा तैयार रहती हूं। इन अफवाहों के संबंध में उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि वह चिराग पासवान की एक दोस्त हैं। शादी जैसी अफवाहें उड़ाना बंद करिए। चिराग पासवान के राजनीतिक कद को उन्होंने बहुत अच्छा बताया और कहा कि चिराग अपने क्षेत्र में अच्छा काम कर रहे हैं। वह मेरे अच्छे दोस्त हैं। मैं उन्हें बधाई देने के लिए एक किताब लेकर गई थी। उस किताब को ही शादी का कार्ड बना दिया गया।
यह भी पढ़ें: Miss Universe 2026: जेनिफर बैरेटो के सिर सजा 'मिस यूनिवर्स' का ताज, जानें भारतीय सुंदरी का स्थान
बाबा बागेश्वर के साथ मेरा नाम जोड़ा
अभिनेत्री ने कहा कि कुछ भी कभी भी अर्थ निकाल लेना सही नहीं होता है। इससे गलत छवि बनती है। मीडिया से बात करते हुए आरुषि ने कहा, सोशल मीडिया पर होने वाली ट्रोलिंग और नेगेटिव कमेंट्स उन्हें याद हैं। पहले भी ऐसा हो चुका है। दरअसल, आरुषि एक बार बाबा बागेश्वर से मिलने पहुंची थीं। उसे दौरान भी उन्हें टाल किया गया था। बागेश्वर धाम महाराज से मुलाकात के बाद भी उन्हें सोशल मीडिया पर काफी भद्दे कमेंट्स का सामना करना पड़ा था। अभिनेत्री ने कहा कि लोगों ने बाबा बागेश्वर के साथ मेरा नाम जोड़कर अच्छा नहीं किया। वह एक संत प्रतिष्ठित व्यक्ति हैं। उनके बारे में ऐसा कहना समझदारी नहीं थी।
तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी
यह सब पढ़कर उन्हें दुख हुआ। उनके प्रति वह काफी सम्मान रखती हैं। आरुषि की यह प्रतिक्रिया ऐसे समय में आई है, जब सोशल मीडिया पर चिराग पासवान के साथ उनके रिश्ते को लेकर लगातार चर्चाएं हो रही हैं। दरअसल, आरुषि ने चिराग के घर जाने के दौरान उनके साथ कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की थीं। आरुषि निशंक एक अभिनेत्री और फिल्म प्रोड्यूसर होने के साथ-साथ प्रशिक्षित कथक नृत्यांगना भी हैं। उन्हें म्यूजिक वीडियो वफा ना रास आई से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में पहचान मिली। उनके पिता रमेश पोखरियाल निशंक उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।
पुस्तक को शादी का कार्ड भी समझा जा सकता
यह दोनों ही मामले आरुषि को परेशान करने वाले रहे हैं। इसमें उनके सोशल एक्टिविटीज प्रभावित हो सकती हैं। बाबा बागेश्वर धाम के साथ उनके रिश्ते में नाम जोड़कर और दूसरी ओर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के साथ। उनके लिए रिश्ते का नाम जोड़कर लोगों ने मजाक उड़ाने की कोशिश की है। इसे आरुषि को तकलीफ हुई है। उन्होंने कहा की लोग कभी भी कुछ भी समझ लेते हैं। इसकी उन्होंने निंदा की और कहा की पुस्तक को शादी का कार्ड भी समझा जा सकता है। यह वह पहली बार देख रही हैं।
पैसों के लेनदेन के मामले में चर्चा में थीं
4 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला के मामले में भी वह चर्चा में रहीं। उन्होंने मुंबई के दो फिल्म निर्माताओं (मानसी और वरुण बागला) पर 4 करोड़ रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया था। इसके लिए देहरादून में एफआईआर दर्ज कराई थी। आरुषि का आरोप था कि फिल्म आंखों की गुस्ताखियां में मुख्य भूमिका और मुनाफे का झांसा देकर उनसे पैसे लिए गए, लेकिन बाद में उन्हें फिल्म से बाहर कर दिया गया। हालांकि, फिल्म निर्माताओं ने इन आरोपों को निराधार बताया था।
यह भी पढ़ें: मैं सड़क निर्माण के खिलाफ नहीं, विकास के नाम पर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाना सही नहींः सोहा अली खान
अन्य प्रमुख खबरें
-
जेनिफर बैरेटो ने जीता 'मिस यूनिवर्स' का ताज, जानें भारतीय सुंदरी का स्थान
2026-11-25
-
अभिनेत्री सोहा अली पर्यावरण के प्रति चिंतित, मेहनत से तैयार पेड़ काट रही BMC
2026-11-24
-
देशभर के कलाकार देंगे खरगोन में प्रस्तुतियां, दो दिन के समारोह का आज होगा शुभारंभ
2026-11-24
-
धर्मेंद्र की पहली पुण्यतिथि पर हेमा मालिनी ने किया भावुक पोस्ट
2026-11-24
-
रामायण ने 18वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 1693 करोड़ का आंकड़ा किया पार
2026-11-23
-
काजी तौकीर की लगी लॉटरी, अरिश्फा का भी सपना पूरा करेंगे सलमान
2026-11-23
-
उत्तराखंड की फिल्म नीति और शूटिंग स्थलों पर चर्चा, तीन करोड़ सब्सिडी का प्रावधान
2026-11-22
-
कार्तिक आर्यन के बर्थडे पर मिला बड़ा तोहफा, नई फिल्म 'कालिया' का हुआ ऐलान
2026-11-22
-
पिता ने दिखाया बहादुरी का रास्ता, अदालत में कसाब के खिलाफ गवाही में आया काम
2026-11-22
-
दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड्स में 'धुरंधर' का जलवा, फिल्म ने जीते कई ऑवर्ड
2026-11-21
-
मेकर्स ने जारी किया 'हनुमान 2- द राइज ऑफ वानरास' का पोस्टर
2026-11-21
-
Gangsters की धमकियों से डरा बॉलीवुड, AICWA ने CM फडणवीस से मांगी सितारों की सुरक्षा
2026-11-20
-
सामंथा प्रभु के घर खुशियों ने दी दस्तक ! 39 की उम्र में बनी मां
2026-11-20
-
फायरिंग से फिल्म इंडस्ट्री में बना डर और असुरक्षा का माहौल
2026-11-20
-
Om Movie Review: खतरनाक मिशन पर धनुष, ममूटी-साई पल्लवी ने भी दिखाया दम
2026-11-20