एसआईआर पर भ्रम फैलाने पर जनता ने महागठबंधन को बिहार में नकार दिया: चिराग पासवान
खबर सार :-
लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, विपक्षी नेताओं द्वारा बिहार में एसआईआर को लेकर भ्रम फैलाया गया। महागठबंधन ने वोट चोरी का मुद्दा उठाकर बिहार में अपनी ही पार्टी खत्म कर लिया। अब महागठबंधन पश्चिम बंगाल, असम और तमिलनाडु में भी खत्म हो जाएगा। बिहार की जनता ने राजद की सोच व कार्यशैली को नकार दिया है। राहुल गांधी का एसआईआर का मुद्दा पब्लिक ने नकार दिया।
खबर विस्तार : -
पटना : विपक्षी नेताओं द्वारा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर दिए गए बयान को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि बिहार में एसआईआर को लेकर भ्रम फैलाया गया। चिराग पासवान ने कहा कि आगामी राज्यों के चुनावों में महागठबंधन समाप्त हो जाएगा।
20 नवंबर को गांधी मैदान में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह को लेकर उन्होंने कहा कि जिस तरह एनडीए ने बिहार में ऐतिहासिक जीत हासिल की है और बिहार की जनता ने एनडीए पर पूरा भरोसा जताया है, उसी तरह 20 नवंबर को होने वाला शपथ ग्रहण समारोह भी भव्य और यादगार होगा। मुझे बहुत खुशी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं इस कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार और संकल्प पत्र में जो वादे किए गए थे, उन्हें पूरा करने का काम 20 नवंबर से शुरू हो जाएगा।
जनता के बीच नहीं चला राहुल गांधी का एसआईआर मुद्दा
उन्होंने एसआईआर का जिक्र करते हुए कहा कि महागठबंधन ने ‘वोट चोरी’ का झूठा मुद्दा उठाकर बिहार में अपनी पार्टी को ही खत्म कर लिया। अब पश्चिम बंगाल, असम और तमिलनाडु में भी वे खत्म हो जाएंगे। बिहार की जनता ने राजद की सोच और कार्यशैली को पूरी तरह नकार दिया है। राहुल गांधी का एसआईआर मुद्दा जनता के बीच नहीं चला। विपक्ष के नेता हार का बहाना ढूंढने में लगे, बजाय 1 प्रतिशत भी आत्म-मंथन करें तो शायद उनके लिए बेहतर होगा। उन्होंने कहा कि बिहार से महागठबंधन का सफाया हो चुका है और आने वाले समय में देश से भी कथित महागठबंधन खत्म हो जाएगा।
डिप्टी सीएम बनने का सवाल टाल गए चिराग
चिराग से जब पूछा गया कि आपकी पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन किया है, क्या आपकी पार्टी से बिहार की अगली सरकार में डिप्टी सीएम बनने जा रहा है, इस पर चिराग ने सवाल को टाल दिया। बता दें कि बिहार में अगली एनडीए सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 20 नवंबर को गांधी मैदान में होगा, जिसे लेकर तैयारी तेज हो गई है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए सिंगर जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण
2026-10-19
-
Sting operation controversy in Karnataka: SIT जांच की मांग
2026-10-19
-
भारत को कभी नहीं तोड़ सकतीं विरोधी ताकतें, किरेन रिजिजू ने बताए खतरनाक मंसूबे
2026-10-19
-
Kota: congress, कुतर-कुतरकर सत्ता का रास्ता बनाना चाहती : Madan Dilawar
2026-10-18
-
अखिलेश यादव ने भाजपा पर लगाया चुनाव में बेईमानी का आरोप, सत्ता परिवर्तन का दावा
2026-10-18
-
मायावती का फेक सर्वे पर हमला, बोलीं- बसपा को कमजोर दिखाने की साजिश
2026-10-17
-
जेनजी के बल पर सत्ता परिवर्तन की इच्छा छोड़ दें, जनता का मूड समझिए
2026-10-17
-
रिजीम चेंज शब्द षड्यंत्र का प्रतीक, कांग्रेस इंडी गठबंधन को जन समर्थन नहीं: सुधांशु त्रिवेदी
2026-10-16
-
विपक्ष और प्रशांत भूषण के खिलाफ देशभर में आक्रोश, भाजपा का आरोप.दिमागी नक्सलवाद
2026-10-16
-
भोपाल के दीपोत्सव कार्यक्रम का टेंडर: घोटाले का आरोप लगा कांग्रेस ने की CBI जांच की मांग
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने कहाः कांग्रेस का एकमात्र एजेंडा, लोकतांत्रिक संस्थाओं को ध्वस्त करना
2026-10-16
-
अमित शाह ने पंजाब की भगवंत मान सरकार पर साधा निशाना
2026-10-16
-
IN Delhi जहां धारा 163 लागू , वहां किसी की नहीं चलेगी
2026-10-16
-
एमपी के मुख्यमंत्री से सवाल करेंगे 5000 आदिवासी, पैदल पहुंचकर भोपाल में मांगेंगे जीने का हक
2026-10-16
-
पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बनाई 'जननीति भारत पार्टी
2026-10-15