इंडियन यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका, नहीं दी आगे जाने की इजाजत

खबर सार :-

संसद मार्ग थाने के बाहर प्रदर्शन कर रहे इंडियन यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस आगे बढने से रोक लिया है। शुक्रवार तड़के करीब 4 बजे सभी युवाओं को पुलिस ने अपने अंडर में ले रखा है।
IN Delhi  जहां धारा 163 लागू , वहां किसी की नहीं चलेगी

खबर विस्तार : -

नई दिल्ली, कांग्रेस नेता इन युवाओं को आगे कर रहे थें। उनका कहना था कि पुलिस और प्रशासन डरा हुआ है। सरकार भी विपक्ष से डरी है। DELHI पुलिस इस समय इतनी डरी हुई है कि एफआईआर दर्ज करने से बच रही है। पूरी दुनिया ने देखा है कि पुलिस ने बस के अंदर हमारी महिलाओं के साथ कैसा व्यवहार किया। POLICE के सामने किसी पत्रकार ने भी कह दिया कि चार बजे प्रदर्शन, इसपर कांग्रेस नेता का कहना था कि कैसे उन्होंने अथिरा और रितु के साथ बर्ताव किया, यह नहीं देखा।  थाने के अंदर भी उन्हें पीटा। सरकार ज्ञानेश कुमार के लिए लोकतंत्र को ताक पर रख रही है। उनका कहना था कि कार्यकर्ता कांग्रस के हैं, डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने लड़ाई जारी रखने का निर्णय किया है।

समय-समय पर बदलती हैं व्यवस्थाएं

इंडियन यूथ कांग्रेस के प्रमुख उदय भानु चिब ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर हमला नहीं करना चाहिएं हमारा धरना शंातिपूर्ण है। युवकों ने मांग की कि दिल्ली पुलिस के जिन अधिकारियों ने यह किया है, उन पर FIRदर्ज होनी चाहिए। युवक रात मे भी एफआईआर की मांग कर रहे थे।  दिल्ली में जंतर-मंतर पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दिपके द्वारा आहूत लहरा दो तिरंगा विरोध प्रदर्शन से पहले सेंट्रल पार्क, कनॉट प्लेस के आसपास सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।

पूर्व में भी दे चुके हैं चेतावनी

बता दें कि दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 16 अक्टूबर को सेंट्रल पार्क, कनॉट प्लेस में कुछ समूहों के इकट्ठा होने पर गंभीरता बरती और इधर सुरक्षा व्यवस्था टाइट कर दी है। ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर कुछ रूट निर्धारित किए हैं। जरूरत के हिसाब से डायवर्जन लागू किया जाएगा। ज्यादातर संसद मार्ग, बाबा खड़क सिंह मार्ग, शहीद भगत सिंह मार्ग, पंचकुइयां रोड, बसंत लेन, चेम्सफोर्ड रोड, मिंटो रोड, बाराखंबा रोड, कस्तूरबा गांधी मार्ग, जनपथ, रेल भवन, रफी मार्ग, सी-हेक्सागोन, मंडी हाउस, पटेल चौक, विंडसर प्लेस, गोल डाक खाना, अशोक रोड (जीपीओ से सी-हेक्सागोन तक), तिलक मार्ग, टॉल्स्टॉय रोड पर परिवर्त किया जा सकता है।

समझदारी दिखाएं, आवागमन सरल बनाएं

दिल्ली पुालिस नंे यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा पहले से प्लान बनाकर शुरू करें। अतिरिक्त समय लेकर चलें, जहां तक संभव हो सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें, मौके पर तैनात ट्रैफिक कर्मियों के निर्देशों का पालन करें और सड़क किनारे वाहन पार्क न करें। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक अन्य अलर्ट में बताया कि रिंग रोड पर सराय काले खां से आईटीओ के बीच एक ट्रक का एक्सीडेंट हो गया है। 

कानून तोड़ने की जिद मत करिए

 दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कनॉट प्लेस और आसपास के इलाकों में शांति बनाए रखने, जनता की सुरक्षा और संपत्ति की रक्षा के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 लागू है। इस मामले में डीसीपी नेहा यादव ने शुक्रवार शाम संवाददाता सम्मेलन में बता दिया था कि नई दिल्ली नगरपालिका परिषद ने दिल्ली पुलिस को पत्र लिखकर सूचित किया है कि प्रशासनिक कारणों से सेंट्रल पार्क 16 और 17 अक्टूबर को बंद रहेगा। एनडीएमसी ने पुलिस से अनुरोध किया है कि इस संवेदनशील सार्वजनिक पार्क की सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएं और किसी भी अनधिकृत व्यक्ति को प्रवेश न करने दिया जाए। 

पर्यटन पर पड़ रहा बुरा असर 

व्यापारियों का कहना है कि उपद्रवी तत्वों और गैरकानूनी जमावड़े से उनके कारोबार पर बुरा असर पड़ रहा है। इस मुद्दे से जुड़े एक मामले में दिल्ली उच्च न्यायालय ने भी व्यापारी गतिविधियों में बाधा की आशंका पर गौर किया है।इसके जवाब में दिल्ली पुलिस ने अदालत को भरोसा दिलाया है कि याचिकाकर्ता की चिंताओं को ध्यान में रखते हुए उचित कदम उठाए जाएंगे। धरना प्रदर्शन को लेकर सीजेपी ने कहा कि इस यात्रा को अपने नेताओं आशुतोष रांका और सौरभ दास के समर्थन में चालू रखा जाएगा। दास और रांका को बुधवार को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। बता दें कि दिल्ली में जंतरमंतर काफी महत्वपूर्ण स्थान हैं। पर्यटन पर भी इससे इसका बंुरा असर पड़ सकता है। इससे पहले व्यापारी भी प्रदर्शन रोकने की मांग कर चुके हैं। 

यह भी पढ़ें: यूथ काॅन्क्लेव में युवाओं को शिक्षा और रोजगार के अवसरों की मिलेगी जानकारी, सीएम मोहन यादव करेंगे मार्गदर्शन

अन्य प्रमुख खबरें