पाकिस्तानी झंडों के साथ कांग्रेस के झंडे दिखने पर बोले किरेन रिजिजू, कांग्रेस बताए इनसे रिश्ते
खबर सार :-
पाकिस्तानियों के प्रदर्शन में पाक झंडों के साथ कांग्रेस पार्टी के झंडे दिखाई दिए। इस पर भाजपा ने सवाल उठाया है।
खबर विस्तार : -
नई दिल्ली, लंदन में पिछले दिनों पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के लोगों ने एक प्रदर्शन किया था। इस प्रदर्शन के दौरान उनके हाथों में पाकिस्तानी झंडे के साथ कांग्रेस पार्टी के झंडे भी थे। भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस से सवाल किया है कि पाकिस्तान के साथ उनका क्या रिश्ता है? इस मामले में केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने कांग्रेस से सवाल किया है कि कांग्रेस बताए कि सीमापर उनके झंडे क्या कर रहे हैं?
ये भी पढ़ेंःKota, मदन दिलावर का कांग्रेस पर तंज: बोले ‘चूहों का दल है congress
विरोध प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस की आलोचना की
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सोमवार को लंदन में हुए एक विरोध प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस की आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि लंदन में विरोध प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) के झंडों के साथ कांग्रेस पार्टी के झंडे भी लगाए गए थे। केंद्रीय मंत्री ने सवाल किया कि भारत में जिस तरह सरकार विरोधी षड्यंत्र चल रहा है, कहीं उसकी कड़ियां जुड़ी तो नहीं है। रिजिजू ने कहा कि भारत-विरोधी ताकतें कभी भी भारत को तोड़ नहीं सकतीं।
केंद्रीय मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में पार्लियामेंट स्क्वायर के पास लोग तिरंगे झंडे को लेकर जुटे थे, लेकिन वहां कुछ लोगों के हाथों पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) के झंडे भी थे। रिजिजू ने वह वीडियो शेयर किया है, इसमें आखिरी दौर में कांग्रेस के झंडे भी लहराते हुए देखे गए हैं। भारतीय जनता पार्टी ने इन झंडे को पाकिस्तानियों के साथ होने पर सवाल उठाया और कहा विदेश में इनका इस्तेमाल क्यों हो रहा है?
पाकिस्तान के झंडे के साथ कांग्रेस पार्टी का झंडा
इस पर किरेन रिजिजू ने पोस्ट में लिखा कि लंदन में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर और पाकिस्तान के झंडे के साथ कांग्रेस पार्टी का झंडा। ये लोग सोचते हैं कि लंदन में भारत-विरोधी ताकतों का जमावड़ा देशभक्त भारतीयों को डरा देगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह लोग सोचते हैं कि ऐसे मैसेज देकर भारत को डरा लेंगे या कांग्रेस को तोड़ लेंगे। ऐसा कभी नहीं हो सकता। भारत कभी नहीं बंट़ सकता, भारत कभी नहीं झुकेगा।
भारत को भारत-विरोधी ताकतें कभी नहीं तोड़ सकतीं। केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने प्रशांत भूषण की पिछले दिनों की गई रिजीम चेंज वाली टिप्पणी पर जमकर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि इस लड़ाई में वह आमने-सामने हैं। जो भारत को बांटना चाहते हैं और दूसरा जो भारत को आजाद रखना चाहते हैैं। भारत के लिए वह देशभक्त हैं। पिछले दिनों चेंज वाली टिप्पणी के बाद ही केंद्रीय मंत्री ने कहा था कि देश का विरोध करने वाले गद्दारों को कभी माफ नहीं करना।
भारत विरोधी ताकतों से मोर्चाबंदी हो चुकी
उन्होंने रविवार को एक पोस्ट में कहा कि अब लड़ाई भारत-विरोधी ताकतों और उन देशभक्त भारतीयों के बीच है, जो भारत की रक्षा करना चाहते हैं। प्रशांत भूषण ने 2011 मैं भी ऐसे बयान दिए थे। हालिया बयानों को शेयर करते हुए रिजिजू ने लिखा कि मोर्चाबंदी हो चुकी है। केंद्रीय मंत्री ने इशारों इशारों में कहा है कि दिमागी नक्सलवाद से लड़ाई है। भारत विरोधी ताकतों से लड़ाई है और इस लड़ाई में वह कभी कामयाब नहीं होंगे।
उन्होंने एक अन्य पोस्ट में लिखा कि बांग्लादेश में हुई हिंसक घटना और फ्रांस में जो दंगे, आगजनी और लूटपाट हुईं, ठीक वैसी ही साजिश भारत के लिए भी रची गई थी। केंद्रीय मंत्री ने इनको भारत-विरोधी गिरोहों के कुछ राजनेताओं की उपाधि दी है। कहां है कि इन्होंने तो अपनी तरफ से पूरी तैयारी कर ली थी। बांग्लादेश और नेपाल की तरह भारत में भी आग लगाने की तैयारी कर ली थी। इन्होंने देश के युवाओं को भड़काने के लिए भरसक कोशिश की, लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाए।
मरहम लगानी है तो मरहम लेकर आइए
इनके मंसूबे खतरनाक थे। उन्होंने कहा कि भारत में सत्ता परिवर्तन बिल्कुल हो सकता है, लेकिन केवल चुनावों के जरिए। उधर, पंजाब में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर कांग्रेस में खलबली मची हुई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे को लेकर कांग्रेस नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी। सनातन का विरोध करने वाली कांग्रेस भाजपा का विरोध कर रही है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ आवाज उठाने वालों के परिजनों से मुलाकात करने पहुंचे हैं। इस पर कांग्रेस पार्टी सवाल उठा रही है। सांसद औजला ने कहा, मुझे समझ नहीं आता कि जो लोग आकर स्थिति का जायजा लेना चाहते हैं, उन्हें अपनी खुफिया एजेंसियों के माध्यम से पहले से ही पता होता है कि वहां प्रतिदिन क्या हो रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे जख्म देखने मत आइए, अगर मरहम लगानी है तो मरहम लेकर आइए।
ये भी पढ़ेंः Pakistan vs Thailand: एशिया कप में मुनीबा अली ने बचाई पाकिस्तान की लाज, गिरते-पड़ते थाईलैंड को हराया
अन्य प्रमुख खबरें
-
बनर्जी को एक और मामले में थाने में होना है पेश, CEC पर की थी अमर्यादित टिप्पणी
2026-11-14
-
केशव मौर्य का बड़ा दावा, 2027 में सपा की साइकिल फिर होगी पंचर
2026-11-13
-
राममंदिर के प्रस्तावित दौरे को लेकर भाजपा का अखिलेश यादव पर हमला
2026-11-13
-
Jharkhand bjp की padyatra शुरू, कोकर में बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि
2026-11-13
-
यूपी में सत्ता परिवर्तन लाएगा 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा': चंद्रशेखर
2026-11-13
-
पीएम मोदी 21 नवंबर को राष्ट्र को समर्पित करेंगे नीतीशे सेतु
2026-11-13
-
विकास के नाम पर खिंची दिल्ली में तलवारें, आप का नकली यमुना बनाने का आरोप!
2026-11-13
-
Prime Minister मोदी बेंगलुरु पहुंचे, प्रशांति कुटीरम के स्वर्ण जयंती समारोह में हिस्सा लिया
2026-11-13
-
पंजाब विधानसभा चुनाव: आप ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की
2026-11-12
-
ममता राज पर सुवेंदु का वार, बंगाल की संस्कृति को पहुंचाई चोट
2026-11-12
-
यूपी में बना तीसरा मोर्चा ! चंद्रशेखर आजाद 'रावण' होंगे सीएम चेहरा
2026-11-12
-
नोएडा में बनेंगे ट्रैक्टर और बुलडोजर, सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी जानकारी
2026-11-12
-
सैम पित्रोदा ने युवाओं को दी सलाहः अफरा-तफरी का हिस्सा न बनें
2026-11-12
-
अमेरिका में भारतीयों से नफरत पर भड़के अमीश शाह, टैरिफ पर ट्रंप को घेरा
2026-11-12
-
Kolkata: अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, सांसद बनर्जी का किया कब्जा भी हटाया
2026-11-12