Pakistan vs Thailand: एशिया कप में मुनीबा अली ने बचाई पाकिस्तान की लाज, गिरते-पड़ते थाईलैंड को हराया
खबर सार :-
Pakistan Women vs Thailand Women: पाकिस्तान विमेंस क्रिकेट टीम ने एशिया कप में जीत के साथ शुरुआत की। हालांकि, थाईलैंड जैसी छोटी टीम के खिलाफ उन्हें कड़ी मेहनत करनी पड़ी।
खबर विस्तार : -
Pakistan vs Thailand Womens Asia Cup 2026: पाकिस्तान ने विमेंस एशिया कप 2026 में अपने कैंपेन की शुरुआत जीत के साथ की। हालांकि वह बड़े उलटफेर का शिकार होने से बच गई। थाईलैंड जैसी छोटी टीम को हराने में पाकिस्तान के पसीने छुट गए। मंगलवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए टूर्नामेंट के पांचवें मैच में पहले बैटिंग करते हुए पाकिस्तान 20 ओवर में 9 विकेट खोकर सिर्फ 119 रन ही बना पाया। छोटे टारगेट का पीछा करते हुए थाईलैंड टीम सिर्फ 84 रनों पर सिमट गई। पाकिस्तान ने मैच 35 रन से जीत लिया, लेकिन इस जीत में उनकी बैटिंग की पोल खुल गई। अगर मुनीबा अली (Muneeba Ali) ने 54 रन की जुझारू पारी नहीं खेली होती, तो पाकिस्तान को उलटफेर का सामना करना पड़ सकता था।
मुनीबा अली ने बचाई पाकिस्तान की लाज
टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी पाकिस्तानी टीम तय ओवरों में 9 विकेट खोकर 119 रन ही बना सकी। टीम को शुरुआती झटका तब लगा जब दूसरे ओवर की दूसरी बॉल पर शवाल जुल्फिकार (1) आउट हो गए। गुल फिरोजा (0) भी उसी ओवर की आखिरी बॉल पर आउट हो गईं। वहां से मुनीबा अली और आयशा ज़फर ने तीसरे विकेट के लिए 17 रन जोड़े। आयशा सिर्फ 9 रन ही बना पाईं। इसके बाद Muneeba Ali ने सदफ शमास के साथ चौथे विकेट के लिए 48 गेंदों में 54 रन जोड़कर टीम को 77 के स्कोर तक पहुंचाया। मुनीबा 54 रन बनाकर आउट हो गई।
ये भी पढ़ेंः- लॉर्ड्स टेस्ट में भी पाकिस्तान का शर्मनाक प्रदर्शन, 194 रन से मात देकर इंग्लैंड ने जमाया सीरीज पर कब्जा
सुलेपॉर्न शाओमी ने लिए 3 विकेट
मुनीबा के आउट होते ही पाकिस्तान की पारी फिर लड़खड़ा गई और तय ओवरों में 9 विकेट खोकर सिर्फ 119 रन ही बना पाई। मुनीबा के अलावा सदफ ने 20 रन बनाए। वहीं तूबा हसन ने आखिरी ओवरों में तेजी से रन बनाए। उन्होंने सिर्फ चार गेंदों पर नाबाद 12 रन बनाए, जिसमें एक चौका और एक छक्का शामिल था। उनकी छोटी लेकिन जबरदस्त पारी ने पाकिस्तान को सम्मान जनक स्कोर तक पहुंचाया। विपक्ष की ओर से थिपाचा पुथावोंग ने 18 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि सुलेपॉर्न शाओमी ने 14 रन देकर 3 विकेट लिए। इसके अलावा, फनीता माया ने 2 विकेट और सुनीदा चतुरोंग्रटन ने 1 विकेट लिया।
सिर्फ 84 रन बना पाई थाईलैंड
जवाब में, थाईलैंड 20 ओवर में 8 विकेट खोकर सिर्फ 84 रन ही बना पाई। पाकिस्तान की तरह ही थाईलैंड की शुरुआत भी खराब रही। थाईलैंड ने दूसरी और छठी गेंद पर अपने पहले दो विकेट खो दिए थे। इसके बाद नट्टाकन चंटम ने कप्तान नारुमोल चाइवाई के साथ तीसरे विकेट के लिए 27 रन जोड़े। चंटम ने 14 रन और चाइवाई ने 17 रन दिए। टीम ने अपना चौथा विकेट 37 रन पर खो दिया।
सादिया इकबाल ने मचाई गदर
इसके बाद अफिसारा सुवानचोनरथ ने चानिदा सुथिरुआंग के साथ पारी को संभालने की कोशिश की और पांचवें विकेट के लिए 28 रन जोड़े, लेकिन पार्टनरशिप टूटने के बाद टीम को फिर से रनों की कमी का सामना करना पड़ा। टीम ने अपनी पारी 84/8 पर खत्म की। पाकिस्तान के लिए सादिया इकबाल ने 11 रन देकर सबसे ज़्यादा 3 विकेट लिए, जबकि तुबा हसन ने 2 विकेट लिए। वहीं फातिमा सना और नशरा संधू ने 1-1 विकेट लिया।
पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पाकिस्तान
इस जीत के साथ, पाकिस्तान के दो पॉइंट्स हो गए हैं और वह ग्रुप A पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर आ गया है। भारत भी दो पॉइंट्स के साथ टेबल में टॉप पर है, लेकिन उसका नेट रन रेट +4.700 है, जो पाकिस्तान के +1.750 से बेहतर है। थाईलैंड के तीन मैचों में दो पॉइंट्स हैं और उसका नेट रन रेट -2.050 है। हांगकांग, एक मैच हारकर, अभी बिना पॉइंट्स के चौथे स्थान पर है।
ये भी पढ़ेंः- SA vs NAM: त्रिकोणीय सीरीज में नामीबिया ने किया बड़ा उलटफेर, दक्षिण अफ्रीका को 18 रनों से हराकर चौंकाया
अन्य प्रमुख खबरें
-
India vs West Indies 5वें टी20 मैच पर बारिश का साया
2026-10-17
-
क्रुणाल पांड्या बने टीम इंडिया के कप्तान, भुवनेश्वर कुमार की वजह से चमकी किस्मत
2026-10-17
-
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान
2026-10-16
-
IND-W vs ZIM-W: दीप्ति-निकी ने जिम्बाब्वे के जबड़े से छीनी जीत
2026-10-16
-
वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम टी20 में भुवनेश्वर की टीम इंडिया में एंट्री
2026-10-16
-
भारत के महान स्पिनर अनिल कुंबले को देर से कप्तानी मिलने का था मलाल
2026-10-16
-
पूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-10-15
-
IND vs WI : साई होप का तूफानी शतक, वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया
2026-10-15
-
साहिबजादा फरहान ने ध्वस्त किया अभिषेक शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड
2026-10-14
-
दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच बनने पर युवराज ने जताई खुशी
2026-10-13
-
दिल्ली कैपिटल्स ने युवराज सिंह को बनाया टीम का बल्लेबाजी कोच
2026-10-13
-
ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 214 रनों से हराया
2026-10-13
-
पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका टीम घोषित
2026-10-13
-
तीसरे टी20 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
2026-10-12
-
IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में बढ़त बनाने उतरेगी टीम इंडिया
2026-10-11