SA vs NAM: त्रिकोणीय सीरीज में नामीबिया ने किया बड़ा उलटफेर, दक्षिण अफ्रीका को 18 रनों से हराकर चौंकाया
खबर सार :-
Namibia vs South Africa: नामीबिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर इतिहास रच दिया। किसी को उम्मीद नहीं थी कि दक्षिण अफ्रीका एक बार फिर नामीबिया से मैच हार जाएगा।
खबर विस्तार : -
Namibia vs South Africa: दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया के साथ ट्राई-नेशन T20I सीरीज का आगाज हो चुका है। त्रिकोणीय सीरीज का पहला मैच में साउथ अफ्रीका और नामीबिया के बीच खेला गया। इस मैच में मेजबान नामीबिया ने बड़ा उलटफेर करते हुए दक्षिण अफ्रीका को 18 रन से हराकर सबको चौंका दिया। डेवाल्ड ब्रेविस की शानदार हाफ-सेचुरी भी दक्षिण अफ्रीका को हार से नहीं बचा सकी। नामीबिया द्वारा दिए गए 164 रनों के लक्ष्य के जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 145 रन ही बना सकी और 18 रनों से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा।
डेवाल्ड ब्रेविस की पारी गई बेकार
नामीबिया ने दक्षिण अफ्रीका के सामने 164 रन का लक्ष्य रखा। दक्षिण अफ्रीका अपनी 20 ओवर की पारी में 9 विकेट खोकर 145 रन ही बना सका और 18 रन से मैच हार गया। दक्षिण अफ्रीका के लिए डेवाल्ड ब्रेविस ने सबसे ज्यादा 75 रन बनाए। तीसरे नंबर पर बैटिंग करते हुए, ब्रेविस ने 50 गेंदों की अपनी पारी में 4 चौके और 5 छक्के लगाए। वे आउट होने वाले छठे बल्लेबाज थे; उनके आउट होते ही मैच दक्षिण अफ्रीका की पकड़ से लगभग निकल गया। उनके आउट होने के समय दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 12 गेंदों पर 31 रन चाहिए थे, लेकिन निचले क्रम के बल्लेबाज जरूरी रन नहीं बना सके। नामीबिया के लिए कप्तान रूबेन ट्रम्पेलमैन और जेजे स्मिट ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि कप्तान इरास्मस, जैक ब्रासेल और मैक्स हिंगो ने एक-एक विकेट लिया।
नामीबिया ने अफ्रीका के सामने रखा था 164 रनों का लक्ष्य
टॉस हारने के बाद पहले बैटिंग करते हुए नामीबिया ने 9 विकेट पर 163 रन बनाए। ओपनर्स जान फ्रिलिंक और लॉरेन स्टीनकैंप ने पहले विकेट के लिए 9.4 ओवर में 84 रन की पार्टनरशिप करके बड़े स्कोर की मजबूत नींव रखी; हालांकि, मिडिल और लोअर-ऑर्डर के बल्लेबाजों के नाकाम रहने के कारण टीम 9 विकेट खोकर सिर्फ 163 रन ही बना सकी। जान फ्रिलिंक ने 38 गेंदों में 60 रन बनाए, जिसमें 2 छक्के और 6 चौके शामिल थे, जबकि लॉरेन स्टीनकम्प ने 29 गेंदों में 41 रनों की पारी खेली।
मार्को जानसेन के जुड़वां भाई ने किया डेब्यू
दक्षिण अफ्रीका के लिए, डुआन जानसेन (Duan Jansen) ने अपने 4 ओवरों में 32 रन देकर 2 विकेट लिए और पी. सुब्रायेन ने 4 ओवरों में 32 रन देकर 3 विकेट लिए। कप्तान ब्योर्न फोर्टुइन ने 2 विकेट लिए, जबकि नाकोबानी मोकोएना और डेवाल्ड ब्रेविस ने एक-एक विकेट लिया। डुआन जानसेन दक्षिण अफ्रीका के स्टार ऑलराउंडर मार्को जानसेन के जुड़वां भाई हैं। उन्होंने इस मैच में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया। इसके साथ ही जानसेन बंधु दक्षिण अफ्रीका के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाली 12वीं भाईयों की जोड़ी बन गए हैं।
हैट्रिक से चुके डुआन जानसेन
डुआन जानसेन ने नामीबिया के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका के लिए अपना T20 इंटरनेशनल डेब्यू किया। अपने पहले मैच में उन्होंने 4 ओवर फेंके, जिसमें 8 की इकॉनमी रेट से 32 रन दिए और 2 विकेट लिए। उन्होंने रूबेन ट्रम्पेलमैन को LBW आउट किया और बर्नार्ड शोल्ट्ज़ को बोल्ड किया। 19वें ओवर की तीसरी और चौथी गेंद पर विकेट लेने के बाद वे हैट्रिक लेने से बस थोड़ा ही चूक गए।
ये भी पढ़ेंः- पाकिस्तान की तेज गेंदबाज Aiman Anwer ने अचानक इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास
1 मई 2000 को जन्मे डुआन जानसेन ने अब तक 57 T20 मैच खेले हैं। इन मैचों में उन्होंने 64 विकेट लिए हैं और 56 पारियों में 396 रन बनाए हैं। 26 साल के इस गेंदबाज ने 35 लिस्ट-A मैचों में 45 विकेट लिए हैं, जबकि 29 फर्स्ट-क्लास मैचों में इस बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने 74 विकेट चटकाए हैं।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
नामीबियाः लॉरेन स्टीनकैंप, जान फ्राइलिनक, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, जेन ग्रीन (विकेटकीपर), अलेक्जेंडर वोल्शेंक, जे जे स्मिट, रूबेन ट्रम्पेलमैन, बर्नार्ड शोल्ट्ज,मैक्स हेंगो, जैक ब्रासेल।
दक्षिण अफ्रीकाः जॉर्डन हरमन, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, टोनी डी जोरजी, कॉनर एस्टरहुइजेन (विकेटकीपर), डेवाल्ड ब्रेविस, रुबिन हरमन, डुआन जेनसन, ब्योर्न फोर्टुइन (कप्तान), नकोबानी मोकोएना, लूथो सिपाम्ला, प्रेनेलन सुब्रायेन।
ये भी पढ़ेंः- ENG vs PAK: अब्बास और अली की घातक गेंदबाजी, पाकिस्तान के नाम रहा पहला दिन, इंग्लैंड के 9 विकेट गिरे
अन्य प्रमुख खबरें
-
पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका टीम घोषित
2026-10-13
-
तीसरे टी20 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
2026-10-12
-
IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में बढ़त बनाने उतरेगी टीम इंडिया
2026-10-11
-
सोभना का ऐतिहासिक शतक बेकार, ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 9 विकेट रौंदा
2026-10-11
-
ND vs WI: भारत के खिलाफ T20 में वेस्टइंडीज ने चेज किया सबसे बड़ा लक्ष्य
2026-10-09
-
Pak Vs SL 1st T20: पाकिस्तान ने पहले टी20 श्रीलंका को 4 विकेट से रौंदा
2026-10-09
-
IND vs WI 2nd T20: इतिहास रचने से सिर्फ 3 विकेट दूर कुलदीप यादव
2026-10-09
-
IND vs WI 2nd T20: वेस्टइंडीज के खिलाफ बढ़त बनाने उतरेगा भारत
2026-10-08
-
SA vs AUS: साउथ अफ्रीका ने पहले टेस्ट के लिए किया टीम का ऐलान
2026-10-08
-
भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई एंट्री, शमी के लिए भी खुले रास्ते
2026-10-08
-
वनडे-टी20 में डेब्यू के बाद न्यूजीलैंड दौरे पर नमन धीर से बढ़ी आस
2026-10-07
-
फलाहारी बाबा के दावों को विराट कोहली ने किया खारिज
2026-10-07
-
स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फुलटाइम कप्तान
2026-10-07
-
IND vs WI 1st T20: श्रेयस अय्यर के तूफानी शतक भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया
2026-10-06
-
अनौपचारिक टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने बनायी मजबूत पकड़
2026-10-06