NZ vs SA 5th T20I: साउथ अफ्रीका ने अंतिम टी20 में न्यूजीलैंड को 33 रनों से दी पटखनी, 3-2 से जीती सीरीज
खबर सार :-
NZ vs SA 5th T20I Highlights: न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच पांचवां T20 बुधवार को खेला गया। निर्णायक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 33 रनों से हराकर 5 मैचों की टी20 सीरीज 3-2 से अपने नाम कर ली है।
खबर विस्तार : -
SA vs NZ 5th T20I: साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड बनाम (South Africa vs New Zealand) के बीज पांच मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला हैगली ओवल में खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 33 रनों से हारा दिया। इस जीत के साथ ही साउथ अफ्रीका ने सीरीज 3-2 से अपने नाम कर ली। न्यूजीलैंड को मैच और सीरीज जीतने के लिए 188 रनों का लक्ष्य मिला था। जिसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 154 रन ही बना पाई। ये पहली बार है जब दक्षिण अफ्रीका ने न्यूज़ीलैंड की धरती पर T20 सीरीज़ जीती है।
SA vs NZ 5th T20I: अफ्रीकी गेंदबाजों के सामने न्यूजीलैंड ने किया सरेंडर
न्यूजीलैंड की टीम साउथ अफ्रीका की कसी हुई गेंदबाजी आक्रमण का सामना नहीं कर सकी। उसका टॉप ऑर्डर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन करने में पूरी तरह नाकाम रहा। मजबूत शुरुआत न मिलने के कारण, न्यूजीलैंड कभी भी जीत की राह पर नहीं दिखा और अपने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर सिर्फ 154 रन ही बना सका। कीवी टीम के लिए, बेवन जैकब्स ने सबसे ज़्यादा रन बनाए; उन्होंने 19 गेंदों में 36 रन बनाए, जिसमें 3 छक्के और 2 चौके शामिल थे। इसके अलावा टॉम रॉबिन्सन ने 25 रनों का योगदान दिया और डेन क्लीवर ने 22 रन बनाए। जबकि कप्तान जिमी नीशम ने 24 रन बनाए। साउथ अफ्रीका के लिए, गेराल्ड कोएत्ज़ी, ओटनील बार्टमैन और वियान मुल्डर ने 2-2 विकेट लिए, जबकि कप्तान केशव महाराज ने 1 विकेट लिया।
South Africa vs New Zealand: कॉनर एस्टरहुइज़न ने खेली शानदार पारी
मैच में इससे पहले, टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी साउथ अफ्रीका की शुरुआत खराब रही। टोनी डी जोर्ज़ी 21 के स्कोर पर 12 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद वियान मुल्डर और रुबिन हरमन ने दूसरे विकेट के लिए 55 रन की साझेदारी करके टीम को स्थिरता दी। मुल्डर 29 गेंदों में 31 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 2 चौके और 2 छक्के शामिल थे। तीसरे विकेट के लिए, विकेटकीपर-बल्लेबाज कॉनर एस्टरहुइज़न (Connor Esterhuizen ) ने रुबिन हरमन के साथ 49 रन की साझेदारी की।
जब टीम का स्कोर 125 रन था, तब हरमन 31 गेंदों में 39 रन बनाकर आउट हो गए। एस्टरहुइज़न और डियान फॉरेस्टर ने चौथे विकेट के लिए सिर्फ़ 27 गेंदों में 61 रन की तूफ़ानी साझेदारी की। एस्टरहुइज़न 33 गेंदों में 75 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 6 छक्के और 5 चौके शामिल थे। फॉरेस्टर 13 गेंदों में 21 रन बनाकर नाबाद रहे। दक्षिण अफ्रीका ने 4 विकेट के नुकसान पर कुल 187 रन बनाए।
NZ vs SA Playing 11: दोनों टीमों की प्लेइंग-11
न्यूजीलैंडः टिम रॉबिन्सन, कैटेन क्लार्क, डेन क्लीवर (विकेटकीपर), निक केली, बेवन जैकब्स, जेम्स नीशम (कप्तान), जोश क्लार्कसन, कोल मैककॉन्ची, ज़ाकरी फाउल्क्स, काइल जैमीसन, बेन सियर्स।
साउथ अफ्रीकाः वियान मुल्डर, टोनी डी ज़ोरज़ी, कॉनर एस्टरहुइज़न (विकेटकीपर), रुबिन हरमन, जेसन स्मिथ, डियान फॉरेस्टर, जॉर्ज लिंडे, गेराल्ड कोएत्ज़ी, केशव महाराज (कप्तान), प्रीनेलन सुब्रायेन, ओटनील बार्टमैन।
अन्य प्रमुख खबरें
-
पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका टीम घोषित
2026-10-13
-
तीसरे टी20 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
2026-10-12
-
IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में बढ़त बनाने उतरेगी टीम इंडिया
2026-10-11
-
सोभना का ऐतिहासिक शतक बेकार, ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 9 विकेट रौंदा
2026-10-11
-
ND vs WI: भारत के खिलाफ T20 में वेस्टइंडीज ने चेज किया सबसे बड़ा लक्ष्य
2026-10-09
-
Pak Vs SL 1st T20: पाकिस्तान ने पहले टी20 श्रीलंका को 4 विकेट से रौंदा
2026-10-09
-
IND vs WI 2nd T20: इतिहास रचने से सिर्फ 3 विकेट दूर कुलदीप यादव
2026-10-09
-
IND vs WI 2nd T20: वेस्टइंडीज के खिलाफ बढ़त बनाने उतरेगा भारत
2026-10-08
-
SA vs AUS: साउथ अफ्रीका ने पहले टेस्ट के लिए किया टीम का ऐलान
2026-10-08
-
भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई एंट्री, शमी के लिए भी खुले रास्ते
2026-10-08
-
वनडे-टी20 में डेब्यू के बाद न्यूजीलैंड दौरे पर नमन धीर से बढ़ी आस
2026-10-07
-
फलाहारी बाबा के दावों को विराट कोहली ने किया खारिज
2026-10-07
-
स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फुलटाइम कप्तान
2026-10-07
-
IND vs WI 1st T20: श्रेयस अय्यर के तूफानी शतक भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया
2026-10-06
-
अनौपचारिक टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने बनायी मजबूत पकड़
2026-10-06