SA vs NAM : नामीबिया ने वर्ल्ड क्रिकेट में किया बड़ा उलटफेर, टी20 में दक्षिण अफ्रीका को हराकर रचा इतिहास
खबर सार :-
South Africa vs Namibia: नामीबिया ने दक्षिण अफ्रीका को टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 4 विकेट से हराकर बड़ा उलटफेर किया। क्विंटन डी कॉक इस मैच के लिए संन्यास से वापसी कर रहे थे, लेकिन उन्हें निराशा हाथ लगी।
खबर विस्तार : -
South Africa vs Namibia T20: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया के बीच शनिवार (11 अक्टूबर ) को एक ऐतिहासिक मुकाबला खेला गया। जिसके नतीजे विश्व क्रिकेट को चौंका दिया। यह नामीबिया की राजधानी विंडहोक में बने नए क्रिकेट स्टेडियम में पहला अंतरराष्ट्रीय मैच था। इस एकमात्र टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में नामीबिया ने दक्षिण अफ्रीका को 4 विकेट से हराकर क्रिकेट इतिहास में एक बड़ा उलटफेर किया।
SA vs NAM T20: नामीबिया ने अंतिम गेंद पर दर्ज की जीत
नामीबिया को आखिरी गेंद पर एक रन चाहिए था, नामीबियाई बल्लेबाज जेन ग्रीन (Zane Green) ने जैसे ही एक शानदार शॉट लगाकर गेंद बाउंड्री के पार भेजी, 4,000 दर्शकों की क्षमता वाले नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में मौजूद क्रिकेट प्रेमी खुशी से झूम उठे। इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट पर 134 रन बनाए। मेहमान टीम के लिए जेसन स्मिथ ने सर्वाधिक 31 रन बनाए, जबकि इस मैच में दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर क्विंटन डी कॉक (Quinton de Kock) की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वापसी भी हुई, लेकिन उनकी वापसी निराशाजनक रही। 32 वर्षीय डी कॉक 4 गेंदों पर सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए। नामीबिया के तेज गेंदबाज रुबेन ट्रम्पेलमैन (Ruben Trumpelmann) ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवरों में 28 रन देकर 3 विकेट लिए।
नामीबिया की ऐतिहासिक जीत
लक्ष्य का पीछा करते हुए नामीबिया की शुरुआत खराब रही, लेकिन जेन ग्रीन (नाबाद 30) ने अंत तक डटे रहकर टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई। ग्रीन ने आखिरी गेंद पर चौका लगाकर नामीबिया को जीत दिलाई। टीम ने 19.5 ओवर में 6 विकेट पर 138 रन बनाए। यह जीत नामीबिया के लिए कई मायनों में ऐतिहासिक रही—यह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उनका पहला टी20 मैच था और उन्होंने इसे जीत में बदल दिया।
बता दें कि नामीबिया अगले साल भारत और श्रीलंका में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए पहले ही क्वालीफाई कर चुका है। इस जीत से टीम का आत्मविश्वास काफी बढ़ेगा और वे विश्व मंच पर बड़ी टीमों को टक्कर देने के लिए और तैयार नजर आ रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका टीम घोषित
2026-10-13
-
तीसरे टी20 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
2026-10-12
-
IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में बढ़त बनाने उतरेगी टीम इंडिया
2026-10-11
-
सोभना का ऐतिहासिक शतक बेकार, ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 9 विकेट रौंदा
2026-10-11
-
ND vs WI: भारत के खिलाफ T20 में वेस्टइंडीज ने चेज किया सबसे बड़ा लक्ष्य
2026-10-09
-
Pak Vs SL 1st T20: पाकिस्तान ने पहले टी20 श्रीलंका को 4 विकेट से रौंदा
2026-10-09
-
IND vs WI 2nd T20: इतिहास रचने से सिर्फ 3 विकेट दूर कुलदीप यादव
2026-10-09
-
IND vs WI 2nd T20: वेस्टइंडीज के खिलाफ बढ़त बनाने उतरेगा भारत
2026-10-08
-
SA vs AUS: साउथ अफ्रीका ने पहले टेस्ट के लिए किया टीम का ऐलान
2026-10-08
-
भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई एंट्री, शमी के लिए भी खुले रास्ते
2026-10-08
-
वनडे-टी20 में डेब्यू के बाद न्यूजीलैंड दौरे पर नमन धीर से बढ़ी आस
2026-10-07
-
फलाहारी बाबा के दावों को विराट कोहली ने किया खारिज
2026-10-07
-
स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फुलटाइम कप्तान
2026-10-07
-
IND vs WI 1st T20: श्रेयस अय्यर के तूफानी शतक भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया
2026-10-06
-
अनौपचारिक टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने बनायी मजबूत पकड़
2026-10-06